More
    Homeमध्यप्रदेशMPESB AEO भर्ती 2026: कृषि विस्तार अधिकारी के 2784 पदों पर आवेदन...

    MPESB AEO भर्ती 2026: कृषि विस्तार अधिकारी के 2784 पदों पर आवेदन शुरू, 17 जुलाई तक करें आवेदन

    Published on

    spot_img

    भोपाल। मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग में कृषि विस्तार अधिकारी (Agriculture Extension Officer-AEO) के 2784 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी 17 जुलाई 2026 तक मंडल की आधिकारिक वेबसाइट www.esb.mp.gov.in⁠� के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। भर्ती परीक्षा 2 अगस्त 2026 को समूह-2, उप समूह-1 के तहत आयोजित की जाएगी।

    2 अगस्त को दो पालियों में होगी परीक्षा

    MPESB के अनुसार भर्ती परीक्षा 2 अगस्त को दो शिफ्ट में आयोजित होगी। अभ्यर्थियों को निर्धारित रिपोर्टिंग समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा। रिपोर्टिंग समय समाप्त होने के बाद किसी भी उम्मीदवार को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

    73 प्रतिशत आरक्षण के आधार पर जारी होगा परिणाम

    भर्ती प्रक्रिया में मध्यप्रदेश की आरक्षण व्यवस्था लागू रहेगी। इसके तहत अनुसूचित जाति (SC) को 20 प्रतिशत, अनुसूचित जनजाति (ST) को 16 प्रतिशत, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) को 27 प्रतिशत (न्यायालय के अंतिम निर्णय के अधीन) तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) को 10 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। मंडल ने स्पष्ट किया है कि परिणाम 73 प्रतिशत आरक्षण के प्रावधान के अनुसार घोषित किए जाएंगे।

    आधार सत्यापन और पहचान पत्र अनिवार्य

    परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों के लिए आधार आधारित सत्यापन अनिवार्य रहेगा। प्रवेश पत्र के साथ वैध फोटोयुक्त पहचान पत्र लाना भी जरूरी होगा। पहचान पत्र के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।

    मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूरी तरह प्रतिबंध

    परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर सहित किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा शुरू होने के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा कक्ष छोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

    इन अभ्यर्थियों को नहीं मिलेगी पात्रता

    भर्ती के लिए कुछ विशेष पात्रता शर्तें निर्धारित की गई हैं। जिन अभ्यर्थियों की 26 जनवरी 2001 या उसके बाद दो से अधिक संतान हैं, वे आवेदन नहीं कर सकेंगे। इसके अलावा जिन पुरुष उम्मीदवारों का विवाह 21 वर्ष से पहले और महिला उम्मीदवारों का विवाह 18 वर्ष से पहले हुआ है, वे भी पात्र नहीं होंगे। महिलाओं के विरुद्ध अपराध में दोषी ठहराए गए पुरुष अभ्यर्थियों को भी भर्ती प्रक्रिया से बाहर रखा गया है।

    ऐसे करें आवेदन

    योग्य अभ्यर्थी www.esb.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 17 जुलाई 2026 है, जबकि भर्ती परीक्षा 2 अगस्त 2026 को आयोजित होगी। आवेदन से पहले अभ्यर्थियों को आधिकारिक अधिसूचना का अध्ययन करने की सलाह दी गई है।

    Latest articles

    Women Asia Cup Final: श्रीलंका से भिड़ेगा भारत, 8वें खिताब पर नजर; प्लेइंग-11 में बदलाव नहीं

    दुबई। Women Asia Cup Final : महिला टी20 एशिया कप के फाइनल में रविवार...

    Tata Sons Listing: RBI ने NBFC रजिस्ट्रेशन रद्द करने का आवेदन ठुकराया, IPO की राह खुली

    मुंबई।Tata Sons Listing : टाटा समूह की शीर्ष होल्डिंग कंपनी टाटा संस की शेयर...

    बॉक्स ऑफिस पर ‘हनुमान अंश’ का जलवा कायम, ‘मिर्जापुर-द मूवी’ भी मजबूत; ‘हैवान’ की हालत खराब

    मुंबई। Box Office Collection: सिनेमाघरों में इस समय कई फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस...

    इंडोनेशिया में 240 यात्रियों वाला जहाज लापता, जावा सागर में टूटा संपर्क

    जकार्ता। Indonesia Ship Missing: इंडोनेशिया में करीब 240 यात्रियों को लेकर जा रहा यात्री...

    More like this

    Women Asia Cup Final: श्रीलंका से भिड़ेगा भारत, 8वें खिताब पर नजर; प्लेइंग-11 में बदलाव नहीं

    दुबई। Women Asia Cup Final : महिला टी20 एशिया कप के फाइनल में रविवार...

    Tata Sons Listing: RBI ने NBFC रजिस्ट्रेशन रद्द करने का आवेदन ठुकराया, IPO की राह खुली

    मुंबई।Tata Sons Listing : टाटा समूह की शीर्ष होल्डिंग कंपनी टाटा संस की शेयर...

    बॉक्स ऑफिस पर ‘हनुमान अंश’ का जलवा कायम, ‘मिर्जापुर-द मूवी’ भी मजबूत; ‘हैवान’ की हालत खराब

    मुंबई। Box Office Collection: सिनेमाघरों में इस समय कई फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस...