More
    Homeमध्यप्रदेशMP Police Recruitment 2026: सूबेदार (अ) स्टेनो और ASI (अ) के 438...

    MP Police Recruitment 2026: सूबेदार (अ) स्टेनो और ASI (अ) के 438 पदों पर अंतिम चयन, 13% पदों का रिजल्ट कोर्ट आदेश से होल्ड

    Published on

    spot_img

    भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस में करीब आठ वर्षों बाद कार्यालयीन स्टाफ की बड़ी भर्ती प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी हो गई है। पुलिस मुख्यालय ने सूबेदार (अ) (स्टेनो) और सहायक उप निरीक्षक (अ) (ASI स्टेनो/कार्यालयीन) के कुल 500 स्वीकृत पदों में से 438 अभ्यर्थियों की अंतिम चयन सूची जारी कर दी है। वहीं, माननीय न्यायालय के निर्देशों के अनुसार 13 प्रतिशत पदों का परिणाम फिलहाल होल्ड रखा गया है।

    पुलिस मुख्यालय के अनुसार विभाग में लंबे समय से स्टेनोग्राफर एवं कार्यालयीन स्टाफ के पद रिक्त थे। इन पदों को भरने के लिए वर्ष 2025 में भर्ती प्रस्ताव शासन को भेजा गया, जिस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 500 पदों पर भर्ती को मंजूरी दी।

    अंतिम चयन सूची में 88 सूबेदार (अ) (स्टेनो) और 350 सहायक उप निरीक्षक (अ) का चयन किया गया है। सूबेदार (अ) (स्टेनो) के चयनित अभ्यर्थियों में 30 महिलाएं और 58 पुरुष, जबकि सहायक उप निरीक्षक (अ) में 122 महिलाएं और 228 पुरुष शामिल हैं।

    भर्ती प्रक्रिया के तहत कर्मचारी चयन मंडल (ESB) ने 19 सितंबर 2025 को विज्ञापन जारी किया था। आवेदन 3 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2025 तक आमंत्रित किए गए। ऑनलाइन लिखित परीक्षा 17 और 18 दिसंबर 2025 को आयोजित हुई, जिसका परिणाम 17 फरवरी 2026 को घोषित किया गया। इसके बाद 2 से 4 जून 2026 तक हिंदी टंकण, शीघ्र लेखन (स्टेनोग्राफी) और दस्तावेज परीक्षण कराया गया।

    लिखित एवं व्यावहारिक परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर श्रेणीवार मेरिट सूची तैयार कर अंतिम चयन सूची जारी की गई है। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति दस्तावेज सत्यापन, चिकित्सीय परीक्षण तथा इकाई आवंटन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद की जाएगी।

    पुलिस मुख्यालय का कहना है कि चयनित अभ्यर्थियों को मध्यप्रदेश पुलिस के प्रशिक्षण संस्थानों में आधारभूत प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस भर्ती से विभाग को दक्ष स्टेनोग्राफर एवं कार्यालयीन अधिकारी मिलेंगे, जिससे प्रशासनिक कार्यों की गति और पुलिस सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा।

    Latest articles

    Bhakti Yoga : भक्ति शब्दों से परे ईश्वर तक पहुंचने का सबसे सरल मार्ग

    भारतीय आध्यात्मिक परंपरा में भक्ति को ईश्वर तक पहुंचने का सबसे सहज और प्रभावी...

    दिल्ली पुलिस का बड़ा दावा: संसद चलो मार्च में शामिल 2,873 लोगों की पहचान, 989 का आपराधिक रिकॉर्ड मिला

    नई दिल्ली। 20 जुलाई को आयोजित 'संसद चलो मार्च' के दौरान हुई हिंसा, पुलिसकर्मियों...

    दतिया उपचुनाव: शाम 5 बजे थमेगा प्रचार का शोर, 30 जुलाई को 21 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे 2.20 लाख मतदाता

    भोपाल। मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में मंगलवार शाम 5 बजे चुनाव प्रचार...

    MP Weather Update: फिर सक्रिय मानसून, 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

    भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून सक्रिय होने के बावजूद बारिश का आंकड़ा अभी भी...

    More like this