More
    Homeमध्यप्रदेशएमपी पुलिस का बड़ा एक्शन: आलीराजपुर में 2 करोड़ की अवैध अंग्रेजी...

    एमपी पुलिस का बड़ा एक्शन: आलीराजपुर में 2 करोड़ की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, दो कंटेनर समेत दो आरोपी गिरफ्तार

    Published on

    spot_img

    अलीराजपुर/भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों और अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। आलीराजपुर जिले के जोबट थाना क्षेत्र में पुलिस ने करीब 2 करोड़ रुपये मूल्य की 2004 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है। इस कार्रवाई में शराब की तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे दो कंटेनर वाहन भी जब्त किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

    मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई

    पुलिस अधीक्षक रघुवंश कुमार सिंह के निर्देशन में जिलेभर में अवैध शराब के परिवहन और कारोबार पर रोक लगाने के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान जोबट पुलिस को मुखबिर से दो कंटेनरों में बड़ी मात्रा में अवैध शराब ले जाए जाने की सूचना मिली।

    सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने दो अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर कार्रवाई की। दोनों कंटेनरों की तलाशी लेने पर पहले वाहन से 930 पेटी और दूसरे से 1074 पेटी, यानी कुल 2004 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। जब्त शराब में कई हाई-रेंज ब्रांड शामिल हैं।

    दो आरोपी गिरफ्तार, नेटवर्क की जांच शुरू

    कार्रवाई के दौरान दोनों कंटेनर चालकों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

    पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि जब्त शराब कहां से लाई गई थी, इसकी सप्लाई चेन क्या थी और इस अवैध कारोबार में कौन-कौन लोग शामिल हैं। पूरे नेटवर्क की जांच कर संबंधित सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    नशे के अवैध कारोबार पर जारी रहेगा अभियान

    मध्यप्रदेश पुलिस का कहना है कि प्रदेशभर में अवैध शराब, मादक पदार्थों और अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस केवल तस्करों की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि पूरे नेटवर्क और उसके स्रोतों का भी पता लगाकर कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करेगी

    Latest articles

    हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी का गजब संयोग, निर्जला व्रत के साथ महिलाएं करेंगी रतजगा

    भोपाल। राजधानी भोपाल में सोमवार को धार्मिक आस्था के दो बड़े पर्व हरतालिका तीज...

    शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक, 9 साल बाद आपसी सहमति से विवाह विच्छेद

    अनूपपुर। Himadri Singh divorce case: शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र सिंह मरावी का...

    मध्य प्रदेश में बड़ा पुलिस फेरबदल, 10 IPS समेत 137 अफसरों के तबादले

    भोपाल। Madhya Pradesh Police : मध्य प्रदेश में रविवार देर रात पुलिस विभाग में...

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 7 हजार पन्नों की चार्जशीट तैयार, 22-23 सितंबर को दाखिल करने की तैयारी

    लखनऊ।Ram Mandir Donation Theft: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की रकम चोरी के मामले...

    More like this

    हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी का गजब संयोग, निर्जला व्रत के साथ महिलाएं करेंगी रतजगा

    भोपाल। राजधानी भोपाल में सोमवार को धार्मिक आस्था के दो बड़े पर्व हरतालिका तीज...

    शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक, 9 साल बाद आपसी सहमति से विवाह विच्छेद

    अनूपपुर। Himadri Singh divorce case: शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र सिंह मरावी का...

    मध्य प्रदेश में बड़ा पुलिस फेरबदल, 10 IPS समेत 137 अफसरों के तबादले

    भोपाल। Madhya Pradesh Police : मध्य प्रदेश में रविवार देर रात पुलिस विभाग में...