More
    Homeमध्यप्रदेशMP Police News: मध्य प्रदेश पुलिस सेवा के 7 अधिकारियों को मिला...

    MP Police News: मध्य प्रदेश पुलिस सेवा के 7 अधिकारियों को मिला IPS कैडर

    Published on

    spot_img

    भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस सेवा (MPPS) के सात अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नति का बड़ा सम्मान मिला है। केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय (MHA) ने शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर इन अधिकारियों को सेलेक्ट लिस्ट-2025 के तहत मध्य प्रदेश कैडर आवंटित करने की घोषणा की।

    यह नियुक्तियां भारतीय पुलिस सेवा (भर्ती) नियम, 1954 और भारतीय पुलिस सेवा (पदोन्नति द्वारा नियुक्ति) विनियम, 1955 के तहत राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद की गई हैं।

    इन सात अधिकारियों को मिला IPS कैडर

    गृह मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार निम्नलिखित अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नत किया गया है- निमिषा पांडेय, मलय जैन, अमित सक्सेना, मनीषा पाठक सोनी, सुमन गुर्जर, सव्यसाची सराफ, समर वर्मा। इन सभी अधिकारियों को मध्य प्रदेश कैडर आवंटित किया गया है।

    एक वर्ष की प्रोबेशन पर रहेंगे अधिकारी

    गृह मंत्रालय के आदेश के मुताबिक, सभी नव-नियुक्त IPS अधिकारी एक वर्ष की परिवीक्षा (प्रोबेशन) पर रहेंगे। इसके बाद भारतीय पुलिस सेवा (प्रोबेशन) नियमों के अनुसार उन्हें अनिवार्य इंडक्शन प्रशिक्षण भी पूरा करना होगा।

    प्रशिक्षण और प्रोबेशन सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद उन्हें नियमित रूप से भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी के रूप में जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी।

    राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद जारी हुई अधिसूचना

    गृह मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि यह नियुक्तियां राष्ट्रपति की स्वीकृति के बाद जारी की गई हैं। पदोन्नति प्रक्रिया भारतीय पुलिस सेवा से जुड़े सभी वैधानिक प्रावधानों के अनुरूप पूरी की गई है।

    मध्य प्रदेश पुलिस सेवा के इन सात अधिकारियों के IPS कैडर में शामिल होने से राज्य पुलिस को वरिष्ठ स्तर पर अनुभवी नेतृत्व मिलेगा, वहीं संबंधित अधिकारियों के लिए यह उनके करियर की महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।

    Latest articles

    हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी का गजब संयोग, निर्जला व्रत के साथ महिलाएं करेंगी रतजगा

    भोपाल। राजधानी भोपाल में सोमवार को धार्मिक आस्था के दो बड़े पर्व हरतालिका तीज...

    शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक, 9 साल बाद आपसी सहमति से विवाह विच्छेद

    अनूपपुर। Himadri Singh divorce case: शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र सिंह मरावी का...

    मध्य प्रदेश में बड़ा पुलिस फेरबदल, 10 IPS समेत 137 अफसरों के तबादले

    भोपाल। Madhya Pradesh Police : मध्य प्रदेश में रविवार देर रात पुलिस विभाग में...

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 7 हजार पन्नों की चार्जशीट तैयार, 22-23 सितंबर को दाखिल करने की तैयारी

    लखनऊ।Ram Mandir Donation Theft: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की रकम चोरी के मामले...

    More like this