More
    Homeमध्यप्रदेशएमपी में फिर मेहरबान मानसून: 35 जिलों में बारिश का अलर्ट, अगले...

    एमपी में फिर मेहरबान मानसून: 35 जिलों में बारिश का अलर्ट, अगले 4 दिन भारी वर्षा के आसार

    Published on

    spot_img

    भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले चार दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। शनिवार के लिए 35 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जहां कई स्थानों पर तेज से भारी वर्षा हो सकती है। वहीं करीब 20 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।

    प्रदेश में अब तक 330.4 मिमी (करीब 13 इंच) औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है, जो पूरे मानसून के सामान्य कोटे का लगभग 35 प्रतिशत है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से लगातार मिल रही नमी तथा प्रदेश से गुजर रही मानसूनी ट्रफ के कारण वातावरण में 80 से 95 प्रतिशत तक आर्द्रता बनी हुई है। इससे पूर्वी, मध्य और दक्षिणी मध्य प्रदेश में कई स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश की स्थिति बन सकती है।

    मौसम विभाग ने निचले इलाकों में जलभराव, नदी-नालों के उफान और स्थानीय बाढ़ जैसी परिस्थितियों को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

    बारिश की कमी घटी, लेकिन सामान्य से अब भी कम वर्षा

    पिछले चार दिनों की लगातार बारिश से प्रदेश की वर्षा की स्थिति में सुधार हुआ है। 20 जुलाई तक जहां बारिश सामान्य से 17 प्रतिशत कम थी, वहीं अब यह कमी घटकर करीब 11 प्रतिशत रह गई है।

    इसके बावजूद पूर्वी मध्य प्रदेश में औसत से 15 प्रतिशत और पश्चिमी मध्य प्रदेश में 8 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है।

    14 जिलों में सामान्य से अधिक बारिश

    इस मानसून में प्रदेश के 14 जिलों में सामान्य से अधिक वर्षा रिकॉर्ड की गई है। इनमें प्रमुख रूप से भोपाल, इंदौर, सीहोर, देवास, हरदा, राजगढ़, मंदसौर, नीमच, भिंड, बुरहानपुर, आगर-मालवा और दमोह शामिल हैं। दूसरी ओर, प्रदेश के 41 जिलों में अब भी सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है।

    देवास सबसे आगे, आलीराजपुर सबसे पीछे

    बारिश के आंकड़ों में देवास जिला सबसे आगे है, जहां अब तक 19.6 इंच वर्षा रिकॉर्ड की गई है। इसके अलावा भोपाल, रायसेन, सीहोर, दमोह, डिंडोरी और अनूपपुर में 16 इंच से अधिक बारिश हो चुकी है।

    वहीं आलीराजपुर प्रदेश के सबसे कम वर्षा वाले जिलों में शामिल है।

    इन जिलों में आज ज्यादा असर

    मौसम विभाग ने भोपाल, रायसेन, सीहोर, विदिशा, राजगढ़, इंदौर, उज्जैन, देवास, धार, झाबुआ, आलीराजपुर, खरगोन, खंडवा, बड़वानी, बुरहानपुर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर और छिंदवाड़ा समेत 35 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

    इसके अलावा मैहर, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, उमरिया, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी सहित कई जिलों में रुक-रुककर बारिश होने की संभावना है।

    Latest articles

    भारत का जिम्बाब्वे पर 3-0 से क्लीन स्वीप, वैभव-मयंक बने जीत के हीरो

    हरारे। भारतीय क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला...

    मीराबाई चानू का स्वर्णिम जलवा: कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड की हैट्रिक

    ग्लास्गो। भारत की स्टार भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने एक बार फिर इतिहास रच दिया...

    मोटापा, डायबिटीज और हाई बीपी बढ़ने पर सरकार लगा सकती है ‘हेल्थ टैक्स’

    आईसीएमआर-एनआईएन की रिपोर्ट में चेतावनी, जंक फूड और शक्कर वाले पेय पर टैक्स बढ़ाने...

    भोपाल में 67 वर्षीय बुजुर्ग से 3.91 करोड़ की साइबर ठगी

    शेयर मार्केट में करोड़ों के मुनाफे का झांसा देकर फर्जी ऐप से लगाया चूना भोपाल।...

    More like this

    भारत का जिम्बाब्वे पर 3-0 से क्लीन स्वीप, वैभव-मयंक बने जीत के हीरो

    हरारे। भारतीय क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला...

    मीराबाई चानू का स्वर्णिम जलवा: कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड की हैट्रिक

    ग्लास्गो। भारत की स्टार भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने एक बार फिर इतिहास रच दिया...

    मोटापा, डायबिटीज और हाई बीपी बढ़ने पर सरकार लगा सकती है ‘हेल्थ टैक्स’

    आईसीएमआर-एनआईएन की रिपोर्ट में चेतावनी, जंक फूड और शक्कर वाले पेय पर टैक्स बढ़ाने...