More
    Homeमध्यप्रदेशएमपी में मानसून का जोरदार आगाज: अगले 4 दिन भारी बारिश का...

    एमपी में मानसून का जोरदार आगाज: अगले 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट ; कई जिलों में बाढ़ का खतरा

    Published on

    spot_img

    भोपाल। मध्य प्रदेश में नौ दिन की देरी से पहुंचा दक्षिण-पश्चिम मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार प्रदेश में अगले चार दिनों तक तेज बारिश का दौर जारी रहेगा। कई जिलों में भारी से अति भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है। इस सीजन में पहली बार खंडवा और हरदा के लिए रेड अलर्ट घोषित किया गया है, जबकि 19 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

    मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि सक्रिय मानसूनी सिस्टम के कारण कई क्षेत्रों में जलभराव, नदी-नालों के उफान और निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बन सकती है। लोगों से सतर्क रहने और मौसम विभाग की सलाह का पालन करने की अपील की गई है।

    खंडवा और हरदा में 8 इंच तक बारिश का अनुमान

    मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में खंडवा और हरदा में 4 से 8 इंच तक बारिश हो सकती है। इसके अलावा धार, बड़वानी, खरगोन, देवास, बुरहानपुर और बैतूल में अति भारी बारिश होने की संभावना है।

    वहीं रतलाम, उज्जैन, राजगढ़, रायसेन, नर्मदापुरम, सागर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, डिंडौरी और अनूपपुर सहित 19 जिलों में भारी बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।

    पूरे प्रदेश में पहुंचा मानसून, लेकिन बारिश का वितरण असमान

    मानसून ने भले ही पूरे मध्य प्रदेश को कवर कर लिया हो, लेकिन बारिश का वितरण अभी भी संतुलित नहीं है। प्रदेश के 38 जिलों में अब भी सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है, जबकि भोपाल, इंदौर और देवास समेत 15 जिलों में सामान्य से अधिक वर्षा रिकॉर्ड की गई है।

    अब तक देवास में सबसे अधिक करीब 10.5 इंच बारिश दर्ज हुई है। इसके बाद भोपाल और इंदौर में भी आठ इंच से अधिक वर्षा रिकॉर्ड की जा चुकी है।

    जुलाई में पूरी हो सकती है जून की कमी

    मौसम विभाग का कहना है कि जून में अपेक्षा से कम बारिश हुई थी, लेकिन जुलाई में मानसून पूरी ताकत के साथ सक्रिय रहेगा। प्रदेश की कुल मानसूनी बारिश का लगभग 40 प्रतिशत हिस्सा जुलाई में ही होता है। ऐसे में अगले कुछ दिनों की तेज बारिश जून में हुई कमी की भरपाई कर सकती है।

    अब तक 23 फीसदी कम बारिश

    मध्य प्रदेश में अब तक औसतन 113.1 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि इस अवधि में सामान्य वर्षा 147.7 मिमी मानी जाती है। यानी प्रदेश में अब तक करीब 23 प्रतिशत कम बारिश हुई है। पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश की कमी अधिक है, जबकि पश्चिमी हिस्से में स्थिति अपेक्षाकृत बेहतर बनी हुई है।

    अगले चार दिन बरतें सावधानी

    मौसम विभाग ने लोगों से अगले चार दिनों तक विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। भारी बारिश वाले क्षेत्रों में नदी-नालों और जलभराव वाले स्थानों से दूर रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने और प्रशासन की ओर से जारी एडवाइजरी का पालन करने की सलाह दी गई है।

    Latest articles

    हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी का गजब संयोग, निर्जला व्रत के साथ महिलाएं करेंगी रतजगा

    भोपाल। राजधानी भोपाल में सोमवार को धार्मिक आस्था के दो बड़े पर्व हरतालिका तीज...

    शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक, 9 साल बाद आपसी सहमति से विवाह विच्छेद

    अनूपपुर। Himadri Singh divorce case: शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र सिंह मरावी का...

    मध्य प्रदेश में बड़ा पुलिस फेरबदल, 10 IPS समेत 137 अफसरों के तबादले

    भोपाल। Madhya Pradesh Police : मध्य प्रदेश में रविवार देर रात पुलिस विभाग में...

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 7 हजार पन्नों की चार्जशीट तैयार, 22-23 सितंबर को दाखिल करने की तैयारी

    लखनऊ।Ram Mandir Donation Theft: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की रकम चोरी के मामले...

    More like this

    हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी का गजब संयोग, निर्जला व्रत के साथ महिलाएं करेंगी रतजगा

    भोपाल। राजधानी भोपाल में सोमवार को धार्मिक आस्था के दो बड़े पर्व हरतालिका तीज...

    शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक, 9 साल बाद आपसी सहमति से विवाह विच्छेद

    अनूपपुर। Himadri Singh divorce case: शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र सिंह मरावी का...

    मध्य प्रदेश में बड़ा पुलिस फेरबदल, 10 IPS समेत 137 अफसरों के तबादले

    भोपाल। Madhya Pradesh Police : मध्य प्रदेश में रविवार देर रात पुलिस विभाग में...