More
    Homeमध्यप्रदेशMP Weather Update: मानसून ने पकड़ी रफ्तार, 5 जिलों में भारी बारिश...

    MP Weather Update: मानसून ने पकड़ी रफ्तार, 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

    Published on

    spot_img

    भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शुक्रवार को श्योपुर, रतलाम, मंदसौर, आलीराजपुर और पन्ना जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इन जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान करीब 4 इंच तक बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं राजधानी भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर सहित प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है।

    एक महीने में 12.8 इंच बारिश, फिर भी सामान्य से 10% कम

    24 जून को मानसून के प्रवेश के बाद से अब तक मध्य प्रदेश में औसतन 325.1 मिमी (12.8 इंच) बारिश रिकॉर्ड की गई है। सामान्य तौर पर इस अवधि में 359.6 मिमी (14.1 इंच) वर्षा होनी चाहिए थी। यानी प्रदेश में अब भी करीब 10 प्रतिशत वर्षा की कमी बनी हुई है।

    हालांकि राहत की बात यह है कि बारिश का घाटा लगातार कम हो रहा है। 20 जुलाई तक प्रदेश में वर्षा की कमी 17 प्रतिशत थी, जो अब घटकर 10 प्रतिशत रह गई है। पूर्वी मध्य प्रदेश में 13 प्रतिशत और पश्चिमी हिस्से में 6 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है।

    50 से अधिक जिलों में बारिश के आसार

    मौसम विभाग के अनुसार भारी बारिश वाले पांच जिलों के अलावा भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, धार, झाबुआ, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, उज्जैन, देवास, आगर-मालवा, शाजापुर, नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, उमरिया, सागर, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी सहित 50 से अधिक जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

    मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि जुलाई के अंतिम सप्ताह में प्रदेशभर में तेज बारिश का सिलसिला बना रहेगा, जिससे वर्षा का घाटा और कम हो सकता है।

    41 जिले अभी भी सामान्य से पीछे

    प्रदेश के 41 जिलों में अब भी सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है, जबकि 15 जिलों में वर्षा सामान्य या उससे अधिक रही है।

    कम बारिश वाले प्रमुख जिलों में रतलाम, मंदसौर, श्योपुर, रायसेन, विदिशा, ग्वालियर, शिवपुरी, धार, बैतूल, पन्ना, रीवा, सागर, सतना, जबलपुर, कटनी, डिंडौरी और बालाघाट शामिल हैं।

    वहीं भोपाल, इंदौर, उज्जैन, सीहोर, देवास, हरदा, राजगढ़, खंडवा, खरगोन, नीमच, भिंड, बुरहानपुर, आगर-मालवा और निवाड़ी में सामान्य से अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है।

    देवास में सबसे ज्यादा, आलीराजपुर में सबसे कम बारिश

    इस मानसून सीजन में देवास सबसे अधिक वर्षा वाला जिला बन गया है। यहां अब तक 18.5 इंच बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य से 49 प्रतिशत अधिक है।

    इसके अलावा बालाघाट (18 इंच), सीहोर (17.2 इंच), सिवनी (17 इंच), भोपाल (16.4 इंच) तथा हरदा, दमोह और डिंडौरी में करीब 16 इंच बारिश हो चुकी है।

    वहीं आलीराजपुर में अब तक केवल ढाई इंच बारिश दर्ज हुई है, जो प्रदेश में सबसे कम है।

    जुलाई का अंतिम सप्ताह रहेगा निर्णायक

    मौसम विभाग का कहना है कि जून में मानसून की धीमी शुरुआत और जुलाई के मध्य में बारिश की कमी के कारण प्रदेश में वर्षा का आंकड़ा सामान्य से नीचे चला गया था। लेकिन अब मानसून के दोबारा सक्रिय होने से जुलाई के अंतिम सप्ताह में अच्छी बारिश की उम्मीद है।

    विशेषज्ञों के अनुसार मध्य प्रदेश की औसत मानसूनी वर्षा 37.3 इंच मानी जाती है, जिसमें अकेले जुलाई का योगदान लगभग 40 प्रतिशत होता है। ऐसे में अगले कुछ दिन प्रदेश के पूरे मानसून सीजन के लिए बेहद अहम साबित हो सकते हैं।

    Latest articles

    हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी का गजब संयोग, निर्जला व्रत के साथ महिलाएं करेंगी रतजगा

    भोपाल। राजधानी भोपाल में सोमवार को धार्मिक आस्था के दो बड़े पर्व हरतालिका तीज...

    शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक, 9 साल बाद आपसी सहमति से विवाह विच्छेद

    अनूपपुर। Himadri Singh divorce case: शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र सिंह मरावी का...

    मध्य प्रदेश में बड़ा पुलिस फेरबदल, 10 IPS समेत 137 अफसरों के तबादले

    भोपाल। Madhya Pradesh Police : मध्य प्रदेश में रविवार देर रात पुलिस विभाग में...

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 7 हजार पन्नों की चार्जशीट तैयार, 22-23 सितंबर को दाखिल करने की तैयारी

    लखनऊ।Ram Mandir Donation Theft: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की रकम चोरी के मामले...

    More like this

    हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी का गजब संयोग, निर्जला व्रत के साथ महिलाएं करेंगी रतजगा

    भोपाल। राजधानी भोपाल में सोमवार को धार्मिक आस्था के दो बड़े पर्व हरतालिका तीज...

    शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक, 9 साल बाद आपसी सहमति से विवाह विच्छेद

    अनूपपुर। Himadri Singh divorce case: शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र सिंह मरावी का...

    मध्य प्रदेश में बड़ा पुलिस फेरबदल, 10 IPS समेत 137 अफसरों के तबादले

    भोपाल। Madhya Pradesh Police : मध्य प्रदेश में रविवार देर रात पुलिस विभाग में...