More
    Homeमध्यप्रदेशमध्य प्रदेश में 3 IPS अधिकारियों के तबादले, टीकमगढ़ और श्योपुर को...

    मध्य प्रदेश में 3 IPS अधिकारियों के तबादले, टीकमगढ़ और श्योपुर को मिले नए एसपी

    Published on

    spot_img

    टीकमगढ़ एसपी मनोहर सिंह मंडलोई बने AIG, सुधीर कुमार अग्रवाल को टीकमगढ़ और मोती उर रहमान को श्योपुर की कमान

    भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने रविवार को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के तीन अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार टीकमगढ़ और श्योपुर जिले को नए पुलिस अधीक्षक (SP) मिले हैं, जबकि टीकमगढ़ के एसपी मनोहर सिंह मंडलोई को पुलिस मुख्यालय (PHQ) भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (AIG) के पद पर पदस्थ किया गया है।

    वर्ष 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी मनोहर सिंह मंडलोई को टीकमगढ़ के पुलिस अधीक्षक पद से स्थानांतरित कर पुलिस मुख्यालय भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। वे अक्टूबर 2024 से टीकमगढ़ जिले की कमान संभाल रहे थे।

    वहीं वर्ष 2016 बैच के आईपीएस अधिकारी सुधीर कुमार अग्रवाल, जो अक्टूबर 2025 से श्योपुर के पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्यरत थे, अब टीकमगढ़ के नए एसपी होंगे।
    इसके अलावा वर्ष 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी मोती उर रहमान को रीवा स्थित 9वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल (SAF) के सेनानी पद से स्थानांतरित कर श्योपुर का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। वे मई 2026 से रीवा की 9वीं वाहिनी एसएएफ में पदस्थ थे।

    प्रदेश सरकार के इस प्रशासनिक फेरबदल को कानून-व्यवस्था और पुलिस प्रशासन को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

    mp ips transfer

    Latest articles

    हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी का गजब संयोग, निर्जला व्रत के साथ महिलाएं करेंगी रतजगा

    भोपाल। राजधानी भोपाल में सोमवार को धार्मिक आस्था के दो बड़े पर्व हरतालिका तीज...

    शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक, 9 साल बाद आपसी सहमति से विवाह विच्छेद

    अनूपपुर। Himadri Singh divorce case: शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र सिंह मरावी का...

    मध्य प्रदेश में बड़ा पुलिस फेरबदल, 10 IPS समेत 137 अफसरों के तबादले

    भोपाल। Madhya Pradesh Police : मध्य प्रदेश में रविवार देर रात पुलिस विभाग में...

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 7 हजार पन्नों की चार्जशीट तैयार, 22-23 सितंबर को दाखिल करने की तैयारी

    लखनऊ।Ram Mandir Donation Theft: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की रकम चोरी के मामले...

    More like this