More
    Homeमध्यप्रदेशMP Intern Doctors Protest Ends: इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन खत्म, स्टाइपेंड बढ़कर...

    MP Intern Doctors Protest Ends: इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन खत्म, स्टाइपेंड बढ़कर ₹21,500; लाठीचार्ज मामले में 2 पुलिसकर्मी लाइन अटैच

    Published on

    spot_img

    भोपाल। MP Intern Doctors Protest: मध्य प्रदेश में स्टाइपेंड बढ़ाने समेत अन्य मांगों को लेकर तीन दिन से चल रहा इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन बुधवार को खत्म हो गया। डिप्टी सीएम एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल के साथ इंटर्न डॉक्टरों, जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन (JUDA) और मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन (MTA) के प्रतिनिधियों की बैठक के बाद सरकार ने प्रमुख मांगें मानने की घोषणा की।

    इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़कर 21,500 रुपए 

    सरकार के फैसले के बाद अब मध्य प्रदेश में इंटर्न डॉक्टरों को 21,500 रुपए प्रतिमाह स्टाइपेंड मिलेगा। स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने बताया कि स्टाइपेंड में करीब 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। मांग पूरी होने के बाद आंदोलन कर रहे डॉक्टरों ने संतोष जताते हुए प्रदर्शन समाप्त करने का ऐलान किया।

    लाठीचार्ज-वॉटर कैनन मामले में 2 पुलिसकर्मी लाइन अटैच

    प्रदर्शन के दौरान डॉक्टरों पर लाठीचार्ज और वॉटर कैनन के इस्तेमाल को लेकर भी सरकार ने कार्रवाई की है। मामले में दो पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच किया गया है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि घटना की जांच के लिए टीम गठित की गई है।
    उन्होंने घायल छात्रों के इलाज की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि प्रदर्शन कर रहे छात्रों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई नहीं होनी चाहिए थी।

    वॉटर कैनन चलाने पर CM मोहन यादव ने जताई नाराजगी

    राजेंद्र शुक्ल के मुताबिक, प्रदर्शनकारी छात्रों पर वॉटर कैनन चलाए जाने की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नाराजगी जताई। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री विदेश में होने के बावजूद इंटर्न डॉक्टरों की मांगों और उनसे जुड़े फैसलों पर नजर रख रहे थे।

    राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि डॉक्टर देश की बड़ी ताकत हैं और सरकार उनके हितों को ध्यान में रखते हुए उनकी मांगों पर लगातार काम कर रही है।

    तीन दिन से आंदोलन कर रहे थे इंटर्न डॉक्टर

    स्टाइपेंड बढ़ाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर इंटर्न डॉक्टर तीन दिन से आंदोलन कर रहे थे। भोपाल में कमला पार्क के पास बड़ी संख्या में डॉक्टरों ने प्रदर्शन किया। आंदोलन के कारण सरकारी अस्पतालों की स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रभावित हुईं।

    हमीदिया अस्पताल में बुधवार दोपहर 12 बजे तक ओपीडी प्रभावित रही। इस दौरान सीनियर डॉक्टरों ने मरीजों को देखा। वहीं ऑपरेशन की संख्या में भी बड़ी गिरावट दर्ज हुई। बुधवार को अस्पताल में केवल दो ऑपरेशन हुए, जबकि सामान्य दिनों में 40 से अधिक ऑपरेशन किए जाते हैं।

    सरकार के फैसले के बाद खत्म हुआ प्रदर्शन

    सरकार की ओर से मांगें माने जाने के बाद इंटर्न डॉक्टरों में खुशी का माहौल रहा। डॉक्टरों ने डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल का स्वागत किया और स्टाइपेंड बढ़ाने के फैसले पर संतोष जताया।

    इसके बाद डॉक्टरों ने नारेबाजी करते हुए आंदोलन खत्म करने की घोषणा की। कमला पार्क के पास चल रहा प्रदर्शन समाप्त होने के साथ यातायात सामान्य करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई।

    Latest articles

    MP यात्री परिवहन विजन समिट 2026: 11 सितंबर से इंदौर में मंथन, CM मोहन यादव करेंगे शुभारंभ

    भोपाल। मध्यप्रदेश में सार्वजनिक यात्री परिवहन व्यवस्था को आधुनिक, सुरक्षित, सुगम और पर्यावरण-अनुकूल बनाने...

    MP हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस अल्पेश कोगजे ने ली शपथ

    भोपाल। मप्र हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में अल्पेश यशवंत कोगजे ने...

    IND vs AFG T20: हर्षित राणा टीम से बाहर, यश ठाकुर की एंट्री; जानें भारत की अपडेटेड टीम

    नई दिल्ली। अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी तीन मैचों की टी20 सीरीज से पहले भारतीय...

    BJP ने मोर्चों के प्रभारी बदले: लाल सिंह आर्य को किसान मोर्चे, सतीश पूनिया को ST मोर्चे की जिम्मेदारी

    नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठनात्मक स्तर पर अपने विभिन्न मोर्चों के...

    More like this

    MP यात्री परिवहन विजन समिट 2026: 11 सितंबर से इंदौर में मंथन, CM मोहन यादव करेंगे शुभारंभ

    भोपाल। मध्यप्रदेश में सार्वजनिक यात्री परिवहन व्यवस्था को आधुनिक, सुरक्षित, सुगम और पर्यावरण-अनुकूल बनाने...

    MP हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस अल्पेश कोगजे ने ली शपथ

    भोपाल। मप्र हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में अल्पेश यशवंत कोगजे ने...

    IND vs AFG T20: हर्षित राणा टीम से बाहर, यश ठाकुर की एंट्री; जानें भारत की अपडेटेड टीम

    नई दिल्ली। अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी तीन मैचों की टी20 सीरीज से पहले भारतीय...