More
    Homeमध्यप्रदेशMP Congress Cyclothon: युवाओं के मुद्दों पर कांग्रेस का पैडल प्रोटेस्ट, जीतू...

    MP Congress Cyclothon: युवाओं के मुद्दों पर कांग्रेस का पैडल प्रोटेस्ट, जीतू पटवारी चलाएंगे 200 किमी साइकिल

    Published on

    spot_img

    भोपाल। मध्य प्रदेश में युवाओं, छात्रों और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस बड़ा आंदोलन शुरू करने जा रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी 14 और 15 जुलाई को इंदौर से भोपाल तक करीब 200 किलोमीटर की साइकिल यात्रा करेंगे। इस दो दिवसीय साइक्लोथॉन के जरिए कांग्रेस NEET-UG परीक्षा में कथित गड़बड़ी, CBSE परीक्षा विवाद, पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं में अनियमितता और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर राज्य सरकार को घेरने की रणनीति बना रही है।

    कांग्रेस का कहना है कि यह केवल राजनीतिक प्रदर्शन नहीं, बल्कि युवाओं और छात्रों की आवाज़ को सरकार तक पहुंचाने का अभियान है।

    इंदौर के शिक्षा केंद्र से होगी यात्रा की शुरुआत

    साइकिल यात्रा 14 जुलाई सुबह करीब 8 बजे इंदौर स्थित देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के पास रवीन्द्रनाथ टैगोर मार्ग से शुरू होगी। यह क्षेत्र शहर का प्रमुख शैक्षणिक केंद्र माना जाता है। यात्रा शुरू होने से पहले जीतू पटवारी छात्रों से संवाद करेंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे। इसके बाद वे साइकिल से भोपाल के लिए रवाना होंगे।

    हर जिले से जुड़ेंगे सैकड़ों साइकिल यात्री

    कांग्रेस ने इंदौर से भोपाल के बीच आने वाले जिलों में इस अभियान को जनआंदोलन का रूप देने की तैयारी की है। पार्टी के अनुसार इंदौर, देवास, सीहोर और भोपाल से करीब 2,000 से अधिक साइकिल सवार इस यात्रा में शामिल होंगे। प्रत्येक जिले से लगभग 500 प्रतिभागियों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।

    इसके अलावा इंदौर के साइकिलिंग ग्रुप और फिटनेस क्लबों के सदस्यों से भी संपर्क किया गया है। पूरी 200 किलोमीटर यात्रा में जीतू पटवारी के साथ रहने वाले साइकिल यात्रियों की अलग सूची भी तैयार की गई है।

    आष्टा में होगा पहला पड़ाव

    यात्रा के पहले दिन का समापन सीहोर जिले के आष्टा में होगा, जहां गोकुलधाम मैरिज गार्डन में रात्रि विश्राम की व्यवस्था की गई है। 15 जुलाई को यात्रा का दूसरा चरण कोठरी से शुरू होगा और इसके बाद काफिला भोपाल पहुंचेगा।

    व्यापमं चौराहे पर समापन की तैयारी

    कांग्रेस इस साइकिल यात्रा का समापन भोपाल के व्यापमं चौराहे पर करना चाहती है। यात्रा समन्वयक आनंद जाट के अनुसार, इंदौर के शिक्षा केंद्र से शुरू होकर व्यापमं से जुड़े युवाओं के मुद्दों का प्रतीकात्मक संदेश देने के लिए इसी स्थान को समापन स्थल चुना गया है।

    हालांकि कांग्रेस का आरोप है कि प्रशासन ने व्यापमं चौराहे पर कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी है। पार्टी ने लिली टॉकीज चौराहा और इमामी गेट को वैकल्पिक स्थल के रूप में प्रस्तावित किया है, जबकि प्रशासन की ओर से मोतिया तालाब के सामने कार्यक्रम आयोजित करने का सुझाव दिया गया है।

    Latest articles

    हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी का गजब संयोग, निर्जला व्रत के साथ महिलाएं करेंगी रतजगा

    भोपाल। राजधानी भोपाल में सोमवार को धार्मिक आस्था के दो बड़े पर्व हरतालिका तीज...

    शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक, 9 साल बाद आपसी सहमति से विवाह विच्छेद

    अनूपपुर। Himadri Singh divorce case: शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र सिंह मरावी का...

    मध्य प्रदेश में बड़ा पुलिस फेरबदल, 10 IPS समेत 137 अफसरों के तबादले

    भोपाल। Madhya Pradesh Police : मध्य प्रदेश में रविवार देर रात पुलिस विभाग में...

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 7 हजार पन्नों की चार्जशीट तैयार, 22-23 सितंबर को दाखिल करने की तैयारी

    लखनऊ।Ram Mandir Donation Theft: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की रकम चोरी के मामले...

    More like this

    हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी का गजब संयोग, निर्जला व्रत के साथ महिलाएं करेंगी रतजगा

    भोपाल। राजधानी भोपाल में सोमवार को धार्मिक आस्था के दो बड़े पर्व हरतालिका तीज...

    शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक, 9 साल बाद आपसी सहमति से विवाह विच्छेद

    अनूपपुर। Himadri Singh divorce case: शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र सिंह मरावी का...

    मध्य प्रदेश में बड़ा पुलिस फेरबदल, 10 IPS समेत 137 अफसरों के तबादले

    भोपाल। Madhya Pradesh Police : मध्य प्रदेश में रविवार देर रात पुलिस विभाग में...