More
    Homeमध्यप्रदेशMP College Admission 2026: कॉलेज एडमिशन की तारीख बढ़ी, अब 31 अगस्त...

    MP College Admission 2026: कॉलेज एडमिशन की तारीख बढ़ी, अब 31 अगस्त तक मिलेगा प्रवेश का मौका

    Published on

    spot_img

    भोपाल। मध्य प्रदेश में कॉलेज एडमिशन का इंतजार कर रहे विद्यार्थियों के लिए राहत की खबर है। उच्च शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में स्नातक (UG) और स्नातकोत्तर (PG) कक्षाओं में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए अतिरिक्त कॉलेज लेवल काउंसलिंग (CLC) चरण की तारीख 10 दिन बढ़ा दी है। अब विद्यार्थी 21 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक कॉलेजों में प्रवेश ले सकेंगे।

    पहले अतिरिक्त CLC चरण के तहत प्रवेश प्रक्रिया 10 अगस्त से 14 अगस्त 2026 तक निर्धारित की गई थी। उच्च शिक्षा विभाग ने अब विद्यार्थियों को रिक्त सीटों पर प्रवेश का एक और अवसर देने के लिए इसकी अवधि बढ़ाकर 31 अगस्त तक कर दी है।

    पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर होगा एडमिशन

    विभाग के आदेश के अनुसार, शासकीय, अनुदान प्राप्त अशासकीय और अशासकीय महाविद्यालयों में उपलब्ध रिक्त सीटों पर पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। कॉलेजों को निर्देश दिए गए हैं कि वे 21 से 31 अगस्त के बीच रिक्त सीटों पर प्रवेश की कार्रवाई सुनिश्चित करें और विद्यार्थियों को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराएं।

    बारिश से प्रभावित विद्यार्थियों को राहत

    प्रदेश के कई जिलों में बारिश और प्रतिकूल मौसम के कारण विद्यार्थी निर्धारित समय में कॉलेज पहुंचकर एडमिशन प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए थे। ऐसे विद्यार्थियों को अब अतिरिक्त समय मिलने से राहत मिलेगी। हालांकि, कॉलेजों में प्रवेश केवल उपलब्ध रिक्त सीटों पर ही किया जाएगा।

    उच्च शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि पूर्व आदेश में जारी अन्य सभी निर्देश और शर्तें यथावत रहेंगी। 31 अगस्त 2026 की निर्धारित समय-सीमा के बाद प्रवेश मान्य नहीं होगा।

    विद्यार्थियों के लिए जरूरी सूचना

    UG और PG में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थी संबंधित कॉलेज में उपलब्ध रिक्त सीटों की जानकारी लेकर समय सीमा के भीतर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करें। विभाग ने सभी संबंधित कॉलेजों को विद्यार्थियों को आवश्यक सहयोग देने के निर्देश भी दिए हैं।

    Latest articles

    बॉक्स ऑफिस पर ‘हनुमान अंश’ का जलवा कायम, ‘मिर्जापुर-द मूवी’ भी मजबूत; ‘हैवान’ की हालत खराब

    मुंबई। Box Office Collection: सिनेमाघरों में इस समय कई फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस...

    इंडोनेशिया में 240 यात्रियों वाला जहाज लापता, जावा सागर में टूटा संपर्क

    जकार्ता। Indonesia Ship Missing: इंडोनेशिया में करीब 240 यात्रियों को लेकर जा रहा यात्री...

    ब्रिक्स में साझा करेंसी का प्रस्ताव नहीं, अपनी मुद्राओं में होगा कारोबार; नई दिल्ली घोषणा में पहलगाम हमले की निंदा

    नई दिल्ली। BRICS Summit 2026: भारत की मेजबानी में आयोजित 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन...

    मप्र: CM मोहन यादव के दिल्ली दौरों से भाजपा में सियासी हलचल

    भोपाल। Madhya Pradesh Politics: मध्य प्रदेश में सत्ता और संगठन में संभावित बदलाव की...

    More like this