More
    Homeमध्यप्रदेशपूर्व मंत्री-विधायकों ने नहीं चुकाया सरकारी बंगले का किराया, भदौरिया पर 19...

    पूर्व मंत्री-विधायकों ने नहीं चुकाया सरकारी बंगले का किराया, भदौरिया पर 19 लाख और प्रज्ञा सिंह पर 18 लाख बकाया

    Published on

    spot_img

    भोपाल। मध्यप्रदेश में सत्ता से बाहर होने के बाद भी सरकारी बंगलों का मोह कई पूर्व मंत्रियों और विधायकों से नहीं छूट रहा है। राजधानी भोपाल में सरकारी आवासों पर किराए और जुर्माने के रूप में करीब 10 करोड़ रुपए बकाया हैं। इनमें पूर्व मंत्री अरविंद भदौरिया पर 19 लाख रुपए, पूर्व सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर पर 18 लाख और विधायक प्रभुराम चौधरी पर 17 लाख रुपए की देनदारी है। आवंटन अवधि समाप्त होने के बावजूद कई लोग सरकारी बंगलों में रह रहे हैं।

    संपदा संचालनालय ने ऐसे 23 बकायादारों को नोटिस जारी कर बंगले खाली करने और बकाया राशि जमा कराने के निर्देश दिए हैं। शेष बकायादारों को भी जल्द नोटिस जारी किए जाएंगे। सरकारी आवासों पर करोड़ों रुपए की देनदारी के बीच यह सवाल भी उठ रहा है कि बकाया वसूली और आवास खाली कराने की कार्रवाई में इतनी देरी क्यों हो रही है।

    दो पूर्व मंत्रियों ने जमा कराया पूरा बकाया

    नई दरें लागू होने के बाद अब तक केवल दो पूर्व मंत्रियों ने अपना पूरा बकाया चुकाया है। पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने चार इमली स्थित बी-6 बंगले का 9.45 लाख रुपए से अधिक किराया और जुर्माना जमा कराया था। उन्होंने दतिया उपचुनाव से ठीक पहले भुगतान किया था।

    वहीं, पूर्व मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने 45 बंगला स्थित ई-38 आवास का करीब 9 लाख रुपए बकाया चुकाया। इसकी अंतिम किस्त के रूप में 85 हजार रुपए उन्होंने 19 नवंबर को जमा किए।

    प्रज्ञा ने नहीं छोड़ा बंगला, पवैया को आवास का इंतजार

    सरकारी आवास खाली नहीं होने का असर राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष जयभान सिंह पवैया पर भी पड़ रहा है। शासन ने दो महीने पहले उन्हें चौहत्तर बंगले का बी-29 आवास आवंटित किया था, लेकिन पूर्व सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने अब तक यह बंगला खाली नहीं किया है।

    छठे राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष पवैया को कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त है। आयोग का अध्यक्ष बने उन्हें करीब नौ महीने हो चुके हैं, लेकिन भोपाल में उनके पास न निजी आवास है और न ही आवंटित सरकारी बंगले का कब्जा मिल पाया है।

    छह महीने बाद 30 गुना तक दंडात्मक किराया

    मध्यप्रदेश सरकार ने सरकारी आवासों पर अनधिकृत कब्जे को रोकने के लिए शासकीय आवास आवंटन नियम-2000 में संशोधन किया है। 28 अक्टूबर 2025 को कैबिनेट की मंजूरी के बाद गृह विभाग ने 30 जनवरी 2026 से नए नियम लागू किए।

    नियमों के अनुसार, सेवानिवृत्ति के बाद तीन महीने तक सामान्य किराए पर सरकारी आवास रखने की अनुमति है। इसके अगले तीन महीने सामान्य किराए का 10 गुना भुगतान करना होगा। छह महीने बाद भी आवास खाली नहीं करने पर 30 गुना दंडात्मक किराया वसूला जाएगा। इसके बाद हर महीने दंडात्मक किराए में 10 प्रतिशत की वृद्धि का प्रावधान है।

    हालांकि, नई दरें लागू होने के बाद की अवधि पर ही प्रभावी होंगी। पुराने 15 साल के बकाये पर पूरी अवधि के लिए 30 गुना जुर्माना नहीं लगाया जा सकता।

    भदौरिया बोले- हर महीने जमा करता रहा हूं किराया

    बकाया राशि को लेकर पूर्व मंत्री प्रभुराम चौधरी ने कहा कि उन्हें किसी बकाया या नोटिस की जानकारी नहीं है। वे भोपाल पहुंचकर पता करेंगे कि उनके बंगले पर कोई नोटिस आया है या नहीं।

    वहीं, पूर्व मंत्री अरविंद भदौरिया ने कहा कि वे हर महीने किराया जमा करते रहे हैं। नए नियमों के कारण किराया बढ़ा है या जुर्माना लगा है तो वे वैधानिक रूप से सही राशि जमा करा देंगे।

     

     

     

     

    Latest articles

    CM मोहन यादव ने इंदौर का प्रभार छोड़ा, चेतन्य काश्यप को सौंपी जिम्मेदारी

    भोपाल। मध्यप्रदेश की मोहन यादव सरकार ने जिलों के प्रभारी मंत्रियों की जिम्मेदारियों में...

    एमपी में बढ़ी ठिठुरन: दमोह 7.4 डिग्री पर जमा, भोपाल में 10 साल की तीसरी सबसे ठंडी रात

    भोपाल। मध्यप्रदेश में सर्दी ने अब अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। पहाड़ों...

    मध्यप्रदेश विधानसभा में आज खुलेगी संविधान गैलरी, शाम को भाजपा की प्रबुद्धजन संगोष्ठी

    भोपाल। संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को मध्यप्रदेश विधानसभा में संविधान उत्सव मनाया...

    मुआवजे के 5 लाख पर घमासान, नोटों का थैला लेकर एसपी के दरबार पहुंचीं बहनें

    डिंडौरी। जमीन का मुआवजा मिला तो रिश्तों में हिस्सेदारी की जंग छिड़ गई। विवाद...

    More like this

    CM मोहन यादव ने इंदौर का प्रभार छोड़ा, चेतन्य काश्यप को सौंपी जिम्मेदारी

    भोपाल। मध्यप्रदेश की मोहन यादव सरकार ने जिलों के प्रभारी मंत्रियों की जिम्मेदारियों में...

    एमपी में बढ़ी ठिठुरन: दमोह 7.4 डिग्री पर जमा, भोपाल में 10 साल की तीसरी सबसे ठंडी रात

    भोपाल। मध्यप्रदेश में सर्दी ने अब अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। पहाड़ों...

    मध्यप्रदेश विधानसभा में आज खुलेगी संविधान गैलरी, शाम को भाजपा की प्रबुद्धजन संगोष्ठी

    भोपाल। संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को मध्यप्रदेश विधानसभा में संविधान उत्सव मनाया...