More
    Homeमध्यप्रदेशMP विधानसभा सत्र 2026: कांग्रेस विधायक दल ने बनाई रणनीति UCC समेत...

    MP विधानसभा सत्र 2026: कांग्रेस विधायक दल ने बनाई रणनीति UCC समेत कई मुद्दों पर सरकार को घेरेगा

    Published on

    spot_img

    भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल ने अपनी रणनीति तय कर ली है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार की अध्यक्षता में रविवार को भोपाल में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि सत्र के दौरान प्रदेश से जुड़े जनहित के मुद्दों को पूरी मजबूती और तथ्यात्मक आधार के साथ विधानसभा में उठाया जाएगा।

    बैठक में मुख्यमंत्री और उनके परिवार से जुड़े कथित भूमि प्रकरण, किसानों की समस्याएं, सरकारी नौकरियों में पारदर्शिता के लिए वार्षिक जॉब कैलेंडर लागू करने की मांग, युवाओं के रोजगार, भर्ती परीक्षाओं में सुधार, समान नागरिक संहिता (UCC), आदिवासी एवं दलित अधिकार, महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति, केन-बेतवा परियोजना तथा विभिन्न भ्रष्टाचार और घोटालों के मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई।

    कांग्रेस विधायक दल ने तय किया कि इन सभी मुद्दों पर विधानसभा में सरकार से जवाबदेही तय कराने के लिए तथ्यों और दस्तावेजों के साथ प्रभावी ढंग से आवाज उठाई जाएगी।
    बैठक को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि कांग्रेस जनता के हितों और प्रदेश के हर वर्ग की आवाज को विधानसभा में मजबूती से उठाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी, किसानों की परेशानियां, महिलाओं की सुरक्षा, भ्रष्टाचार, भर्ती प्रक्रियाओं में अनियमितताएं तथा आदिवासियों और दलितों के अधिकारों से जुड़े गंभीर सवाल लगातार सामने आ रहे हैं, जिनका जवाब सरकार को देना होगा।

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायक दल पूरी तैयारी और एकजुटता के साथ विधानसभा सत्र में सरकार को जनहित के प्रत्येक मुद्दे पर जवाब देने के लिए मजबूर करेगा तथा विपक्ष रचनात्मक और प्रभावी भूमिका निभाएगा।

    Latest articles

    हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी का गजब संयोग, निर्जला व्रत के साथ महिलाएं करेंगी रतजगा

    भोपाल। राजधानी भोपाल में सोमवार को धार्मिक आस्था के दो बड़े पर्व हरतालिका तीज...

    शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक, 9 साल बाद आपसी सहमति से विवाह विच्छेद

    अनूपपुर। Himadri Singh divorce case: शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र सिंह मरावी का...

    मध्य प्रदेश में बड़ा पुलिस फेरबदल, 10 IPS समेत 137 अफसरों के तबादले

    भोपाल। Madhya Pradesh Police : मध्य प्रदेश में रविवार देर रात पुलिस विभाग में...

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 7 हजार पन्नों की चार्जशीट तैयार, 22-23 सितंबर को दाखिल करने की तैयारी

    लखनऊ।Ram Mandir Donation Theft: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की रकम चोरी के मामले...

    More like this