More
    Homeमध्यप्रदेशमध्यप्रदेश में महिलाओं की सहकारी सोसायटियों का होगा गठन, देश का अग्रणी...

    मध्यप्रदेश में महिलाओं की सहकारी सोसायटियों का होगा गठन, देश का अग्रणी राज्य बनेगा MP: मंत्री विश्वास सारंग

    Published on

    spot_img

    भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने घोषणा की कि प्रदेश में अगले महीने से महिलाओं की सहकारी सोसायटियों के गठन की शुरुआत होगी। इसके साथ ही मध्यप्रदेश इस पहल को लागू करने वाला देश का अग्रणी राज्य बनेगा।

    भोपाल स्थित अपेक्स बैंक में सहकारिता मंत्रालय, भारत सरकार की स्थापना के पांच वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित सहकारी सप्ताह समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री सारंग ने कहा कि प्रदेश सहकारिता क्षेत्र में लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश पहले ही ऑनलाइन ऑडिट, कम्प्यूटरीकरण और ऑनलाइन किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) वितरण जैसे क्षेत्रों में अग्रणी राज्य बन चुका है। अब बीज उत्पादन के क्षेत्र में भी प्रदेश देश का नेतृत्व करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

    मंत्री सारंग ने कहा कि सहकारिता आंदोलन समाज के कमजोर और निचले वर्गों को आत्मनिर्भर बनाने का प्रभावी माध्यम है। युवाओं, महिलाओं और किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सहकारिता के विभिन्न आयामों पर लगातार काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में सहकारिता आंदोलन को नई दिशा मिली है, जिसमें कॉर्पोरेट और को-ऑपरेटिव मॉडल के समन्वय पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है।

    सहकारी सप्ताह के दौरान जिलों में भी दिखा उत्साह: महेंद्र सिंह यादव

    अपेक्स बैंक के प्रशासक महेंद्र सिंह यादव ने कहा कि सहकारी सप्ताह के दौरान प्रदेश के सभी जिलों में उत्साहपूर्वक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान सहकारी संस्थाओं द्वारा बड़े पैमाने पर पौधरोपण अभियान भी चलाया गया। उन्होंने कहा कि सहकारिता के प्रति बढ़ती जागरूकता और जनभागीदारी इस क्षेत्र को और अधिक मजबूत बनाएगी।

    कार्यक्रम में अपेक्स बैंक के प्रबंध संचालक मनोज गुप्ता ने स्वागत उद्बोधन दिया, जबकि सहकारी संघ के प्रबंध संचालक ऋतुराज रंजन ने आभार व्यक्त किया।

    उत्कृष्ट कार्य करने वालों का हुआ सम्मान

    समारोह में सहकारिता क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं को सम्मानित किया गया। अमानत संग्रहण लक्ष्य की पूर्ति में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक विदिशा को प्रथम, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दतिया को द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान किए गए। वहीं पैक्स सदस्यता महाभियान में सर्वप्रथम लक्ष्य प्राप्त करने पर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक झाबुआ को सम्मानित किया गया।

     

    Latest articles

    हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी का गजब संयोग, निर्जला व्रत के साथ महिलाएं करेंगी रतजगा

    भोपाल। राजधानी भोपाल में सोमवार को धार्मिक आस्था के दो बड़े पर्व हरतालिका तीज...

    शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक, 9 साल बाद आपसी सहमति से विवाह विच्छेद

    अनूपपुर। Himadri Singh divorce case: शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र सिंह मरावी का...

    मध्य प्रदेश में बड़ा पुलिस फेरबदल, 10 IPS समेत 137 अफसरों के तबादले

    भोपाल। Madhya Pradesh Police : मध्य प्रदेश में रविवार देर रात पुलिस विभाग में...

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 7 हजार पन्नों की चार्जशीट तैयार, 22-23 सितंबर को दाखिल करने की तैयारी

    लखनऊ।Ram Mandir Donation Theft: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की रकम चोरी के मामले...

    More like this

    हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी का गजब संयोग, निर्जला व्रत के साथ महिलाएं करेंगी रतजगा

    भोपाल। राजधानी भोपाल में सोमवार को धार्मिक आस्था के दो बड़े पर्व हरतालिका तीज...

    शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक, 9 साल बाद आपसी सहमति से विवाह विच्छेद

    अनूपपुर। Himadri Singh divorce case: शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र सिंह मरावी का...

    मध्य प्रदेश में बड़ा पुलिस फेरबदल, 10 IPS समेत 137 अफसरों के तबादले

    भोपाल। Madhya Pradesh Police : मध्य प्रदेश में रविवार देर रात पुलिस विभाग में...