भोपाल। MP POLICE ASP Tranfer मध्य प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 12 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) स्तर के अधिकारियों का तबादला कर दिया है। गृह विभाग द्वारा मंगलवार को जारी आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
तबादला सूची में जिला पुलिस, रेल पुलिस, विशेष शाखा, पुलिस मुख्यालय और विशेष सशस्त्र बल (SAF) से जुड़े अधिकारियों को नई पदस्थापनाएं दी गई हैं। सरकार का उद्देश्य पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी और प्रशासनिक कार्यों को बेहतर बनाना बताया जा रहा है।
इन अधिकारियों की बदली गई पदस्थापना
- रामदास प्रजापति को पुलिस मुख्यालय भोपाल से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शिवपुरी बनाया गया।
- मुकेश वैश्य को जबलपुर से स्थानांतरित कर पुलिस अधीक्षक, पीटीएस रीवा की जिम्मेदारी दी गई।
- प्रशांत चौबे अब विदिशा से सीहोर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक होंगे।
- आकाश भूरिया को विशेष शाखा उज्जैन से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, उज्जैन बनाया गया।
- डॉ. संजीव कुमार उइके को शिवपुरी से पुलिस महानिदेशक कार्यालय, जबलपुर में सहायक पुलिस महानिरीक्षक नियुक्त किया गया।
- आशुतोष मिश्रा को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, रेल जबलपुर की जिम्मेदारी मिली।
- संजीव मुले को नर्मदापुरम से इंदौर देहात में सहायक पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया।
- कमला रावत को भोपाल से स्थानांतरित कर एसआईएसएफ द्वितीय वाहिनी, सिंगरौली में उप सेनानी नियुक्त किया गया।
- नरेश बाबू अरोरिया को इंदौर यातायात से ग्वालियर में सहायक पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया।
- भावना मरावी को रेल जबलपुर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, रीवा भेजा गया।
- मोनिका तिवारी को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, विदिशा की जिम्मेदारी सौंपी गई।
- हेमंत चौहान को रीवा से स्थानांतरित कर पीटीएस इंदौर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया।


