More
    Homeमध्यप्रदेशजीतू पटवारी के समर्थन में उतरी पूरी कांग्रेस, बोली- प्रतिशोध की राजनीति...

    जीतू पटवारी के समर्थन में उतरी पूरी कांग्रेस, बोली- प्रतिशोध की राजनीति बंद करे भाजपा सरकार

    Published on

    spot_img

    भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर राजनीतिक द्वेष के चलते कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए बड़ा हमला बोला है। कांग्रेस विधायकों ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, उनके परिजनों, सहयोगियों और पार्टी कार्यकर्ताओं को झूठे मुकदमों और प्रशासनिक दबाव के जरिए परेशान किया जा रहा है। कांग्रेस ने इसे लोकतंत्र और संवैधानिक मूल्यों के खिलाफ बताया है।

    विधायक एवं पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, विधायक जयवर्धन सिंह, फूल सिंह बरैया, हेमंत कटारे, सतीश सिकरवार, महेश परमार, पंकज उपाध्याय, बाबू जंडेल, दिनेश गुर्जर, साहब सिंह गुर्जर, नितेंद्र सिंह राठौड़, कैलाश कुशवाह और यादवेंद्र सिंह ने संयुक्त बयान जारी कर भाजपा सरकार पर निशाना साधा।

    ‘जनता के मुद्दे उठाने पर निशाना बना रही सरकार’

    कांग्रेस विधायकों ने कहा कि जीतू पटवारी किसानों, युवाओं, महिलाओं और आम जनता के मुद्दों को लगातार उठा रहे हैं। सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करने के कारण उन्हें राजनीतिक दबाव में लेने का प्रयास किया जा रहा है।
    उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता का दुरुपयोग कर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को डराने की कोशिश की जा रही है, जिसे पार्टी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं करेगी।

    11 अगस्त को PAC बैठक में बनेगी रणनीति

    कांग्रेस नेताओं ने बताया कि 11 अगस्त को भोपाल में आयोजित होने वाली पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (PAC) की बैठक में पूरे मामले पर चर्चा की जाएगी। बैठक में आगे के आंदोलन और संगठनात्मक रणनीति को लेकर फैसला लिया जाएगा।

    इंदौर पुलिस कमिश्नर से मिलेगा कांग्रेस विधायकों का प्रतिनिधिमंडल

    कांग्रेस विधायकों ने कहा कि यदि जीतू पटवारी, उनके परिजनों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई जारी रही तो एक दर्जन से अधिक विधायकों का प्रतिनिधिमंडल इंदौर पुलिस कमिश्नर से मुलाकात करेगा।

    उन्होंने कहा कि कार्रवाई को लेकर संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कांग्रेस इंदौर पुलिस कमिश्नर कार्यालय के बाहर बड़ा आंदोलन करेगी और जरूरत पड़ने पर धरना भी दिया जाएगा।

    कांग्रेस बोली- अन्याय के खिलाफ जारी रहेगा संघर्ष
    कांग्रेस विधायकों ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष करने का रहा है। पार्टी कभी अन्याय के सामने नहीं झुकी है और आगे भी जनता के अधिकारों के लिए संघर्ष करती रहेगी।

    उन्होंने इंदौर पुलिस प्रशासन से राजनीतिक दबाव से मुक्त होकर निष्पक्ष और कानून के अनुसार कार्रवाई करने की अपील की।

    Latest articles

    हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी का गजब संयोग, निर्जला व्रत के साथ महिलाएं करेंगी रतजगा

    भोपाल। राजधानी भोपाल में सोमवार को धार्मिक आस्था के दो बड़े पर्व हरतालिका तीज...

    शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक, 9 साल बाद आपसी सहमति से विवाह विच्छेद

    अनूपपुर। Himadri Singh divorce case: शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र सिंह मरावी का...

    मध्य प्रदेश में बड़ा पुलिस फेरबदल, 10 IPS समेत 137 अफसरों के तबादले

    भोपाल। Madhya Pradesh Police : मध्य प्रदेश में रविवार देर रात पुलिस विभाग में...

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 7 हजार पन्नों की चार्जशीट तैयार, 22-23 सितंबर को दाखिल करने की तैयारी

    लखनऊ।Ram Mandir Donation Theft: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की रकम चोरी के मामले...

    More like this

    हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी का गजब संयोग, निर्जला व्रत के साथ महिलाएं करेंगी रतजगा

    भोपाल। राजधानी भोपाल में सोमवार को धार्मिक आस्था के दो बड़े पर्व हरतालिका तीज...

    शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक, 9 साल बाद आपसी सहमति से विवाह विच्छेद

    अनूपपुर। Himadri Singh divorce case: शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र सिंह मरावी का...

    मध्य प्रदेश में बड़ा पुलिस फेरबदल, 10 IPS समेत 137 अफसरों के तबादले

    भोपाल। Madhya Pradesh Police : मध्य प्रदेश में रविवार देर रात पुलिस विभाग में...