More
    Homeमध्यप्रदेशमप्र के मंत्री बोले- 'अपनी चमड़ी के जूते बनवाकर भी मुख्यमंत्री मोहन...

    मप्र के मंत्री बोले- ‘अपनी चमड़ी के जूते बनवाकर भी मुख्यमंत्री मोहन यादव को पहनाऊंगा’

    Published on

    spot_img

    चार दिन में दो मंच, दो अलग अंदाज; पहले सिंधिया परिवार के लगाए नारे, अब सीएम की तारीफ में पढ़े कसीदे

    भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के कौशल विकास एवं रोजगार राज्य मंत्री गौतम टेटवाल अपने बयानों को लेकर एक बार फिर चर्चा में हैं। महज चार दिनों के भीतर दो अलग-अलग सरकारी कार्यक्रमों में दिए गए उनके बयान राजनीतिक गलियारों में सुर्खियां बटोर रहे हैं। पहले गुना में उन्होंने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और सिंधिया परिवार की खुलकर प्रशंसा की, जबकि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का नाम तक नहीं लिया। वहीं अब राजगढ़ जिले के सारंगपुर में आयोजित सरकारी कार्यक्रम में उन्होंने मुख्यमंत्री की ऐसी प्रशंसा की कि उनका बयान चर्चा का विषय बन गया।

    सारंगपुर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में मंत्री टेटवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने उन पर इतना विश्वास और स्नेह जताया है कि यदि उनका बस चले तो वे अपनी चमड़ी के जूते बनवाकर मुख्यमंत्री को पहनाएं, तब भी उनके उपकारों का ऋण नहीं चुका पाएंगे। मंत्री के इस बयान के बाद मंच पर मौजूद लोगों के बीच हलचल मच गई, जबकि मुख्यमंत्री स्वयं मुस्कुराते हुए संकोच की मुद्रा में दिखाई दिए।

    इसके चार दिन पहले गुना में आयोजित एक कार्यक्रम में मंत्री टेटवाल का अंदाज अलग था। उन्होंने मंच से ज्योतिरादित्य सिंधिया की जमकर प्रशंसा की और उनके समर्थन में नारे लगवाए। इतना ही नहीं, उन्होंने सिंधिया की बुआ यशोधरा राजे सिंधिया और दादी राजमाता विजयाराजे सिंधिया का भी उल्लेख करते हुए उनके सम्मान में नारे बुलवाए। पूरे कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का नाम तक उनके संबोधन में नहीं आया।

    लगातार दो कार्यक्रमों में मंत्री के अलग-अलग तेवर अब राजनीतिक चर्चाओं का विषय बन गए हैं। सत्ता के गलियारों में इन बयानों के अलग-अलग मायने निकाले जा रहे हैं। एक ओर इसे वरिष्ठ नेताओं के प्रति सम्मान और राजनीतिक शिष्टाचार के रूप में देखा जा रहा है, तो दूसरी ओर मंत्री के बदलते सार्वजनिक तेवरों को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
    फिलहाल मंत्री गौतम टेटवाल के दोनों बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि सार्वजनिक मंचों पर नेताओं के ऐसे बयान अक्सर राजनीतिक संदेश भी देते हैं, इसलिए इन पर स्वाभाविक रूप से राजनीतिक नजरें टिक जाती हैं।

    #GautamTetwal #MohanYadav #MadhyaPradeshPolitics #BJP #MPNews #PoliticalStatement #Rajgarh #Sarangpur #JyotiradityaScindia #BreakingNews

    Latest articles

    मन, शरीर और आत्मा के लिए क्यों जरूरी है मेडिटेशन?

    आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव, चिंता और मानसिक अशांति तेजी से बढ़...

    दतिया उपचुनाव 2026: आशुतोष तिवारी-घनश्याम सिंह के बीच कांटे की टक्कर

    भोपाल। मध्यप्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर होने वाला उपचुनाव इस बार बेहद दिलचस्प...

    NEET प्रदर्शन केस: FIR वापस लेने की तैयारी, 2500 संदिग्धों पर दिल्ली पुलिस की नजर

    साजिश की जांच जारी, CCTV, मोबाइल डेटा और फेस रिकग्निशन से जुटाए जा रहे सबूत नई...

    आज अस्पताल से डिस्चार्ज होंगे सोनम वांगचुक, फिर लौटेंगे लद्दाख

    नई दिल्ली। सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक सोमवार को गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल से छुट्टी...

    More like this

    मन, शरीर और आत्मा के लिए क्यों जरूरी है मेडिटेशन?

    आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव, चिंता और मानसिक अशांति तेजी से बढ़...

    दतिया उपचुनाव 2026: आशुतोष तिवारी-घनश्याम सिंह के बीच कांटे की टक्कर

    भोपाल। मध्यप्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर होने वाला उपचुनाव इस बार बेहद दिलचस्प...

    NEET प्रदर्शन केस: FIR वापस लेने की तैयारी, 2500 संदिग्धों पर दिल्ली पुलिस की नजर

    साजिश की जांच जारी, CCTV, मोबाइल डेटा और फेस रिकग्निशन से जुटाए जा रहे सबूत नई...