More
    Homeमध्यप्रदेशधार में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला ने वैन को मारी टक्कर, गुजरात...

    धार में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला ने वैन को मारी टक्कर, गुजरात के 6 युवकों की मौत

    Published on

    spot_img

    धार। मध्यप्रदेश के धार जिले में रविवार दोपहर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। धार-उज्जैन फोरलेन पर पंचकवासा के पास तेज रफ्तार ट्रॉला ने सामने से आ रही मारुति ईको वैन को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गुजरात के वडोदरा निवासी 6 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। घायल को उपचार के लिए बदनावर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    महाकाल दर्शन के बाद गुजरात लौट रहे थे युवक

    जानकारी के अनुसार, सभी युवक उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर में दर्शन करने के बाद मारुति ईको वैन (GJ 17 CK 6134) से गुजरात लौट रहे थे। इसी दौरान बदनावर-उज्जैन फोरलेन पर ग्राम पंचकवासा के पास सामने से आ रहा लोहे के सामान से भरा ट्रॉला (GJ 39 DB 9248) रॉन्ग साइड में आ गया।

    तेज रफ्तार होने के कारण ट्रॉला चालक वाहन को नियंत्रित नहीं कर सका और उसकी ईको वैन से सीधी भिड़ंत हो गई।

    टक्कर इतनी भीषण कि ईको वैन के उड़े परखच्चे

    दोनों वाहनों की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ईको वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उसमें सवार छह युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रॉला चालक मौके से फरार हो गया।

    ग्रामीणों ने कांच तोड़कर लोगों को बाहर निकाला

    दुर्घटना की सूचना मिलते ही बदनावर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। टीआई अमित सिंह कुशवाह, तहसीलदार सुरेश नागर और एसडीएम प्रियंका मिमरोद ने घटनास्थल का जायजा लिया। स्थानीय ग्रामीणों और पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद ईको वैन का कांच तोड़कर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला।

    गंभीर रूप से घायल युवक को एंबुलेंस की मदद से बदनावर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

    शव बदनावर अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाए

    पुलिस ने मृतकों के शवों को पंचनामा कार्रवाई के बाद बदनावर सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवाया है। पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने मृतकों की पहचान कर गुजरात में उनके परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है।

    फरार ट्रॉला चालक की तलाश शुरू

    पुलिस ने ट्रॉला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। हादसे के बाद फोरलेन पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था को सामान्य कराया।

     

    Latest articles

    हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी का गजब संयोग, निर्जला व्रत के साथ महिलाएं करेंगी रतजगा

    भोपाल। राजधानी भोपाल में सोमवार को धार्मिक आस्था के दो बड़े पर्व हरतालिका तीज...

    शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक, 9 साल बाद आपसी सहमति से विवाह विच्छेद

    अनूपपुर। Himadri Singh divorce case: शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र सिंह मरावी का...

    मध्य प्रदेश में बड़ा पुलिस फेरबदल, 10 IPS समेत 137 अफसरों के तबादले

    भोपाल। Madhya Pradesh Police : मध्य प्रदेश में रविवार देर रात पुलिस विभाग में...

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 7 हजार पन्नों की चार्जशीट तैयार, 22-23 सितंबर को दाखिल करने की तैयारी

    लखनऊ।Ram Mandir Donation Theft: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की रकम चोरी के मामले...

    More like this

    हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी का गजब संयोग, निर्जला व्रत के साथ महिलाएं करेंगी रतजगा

    भोपाल। राजधानी भोपाल में सोमवार को धार्मिक आस्था के दो बड़े पर्व हरतालिका तीज...

    शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक, 9 साल बाद आपसी सहमति से विवाह विच्छेद

    अनूपपुर। Himadri Singh divorce case: शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र सिंह मरावी का...

    मध्य प्रदेश में बड़ा पुलिस फेरबदल, 10 IPS समेत 137 अफसरों के तबादले

    भोपाल। Madhya Pradesh Police : मध्य प्रदेश में रविवार देर रात पुलिस विभाग में...