More
    Homeमध्यप्रदेशDatia Bypoll: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा, आशुतोष तिवारी बने भाजपा उम्मीदवार;...

    Datia Bypoll: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा, आशुतोष तिवारी बने भाजपा उम्मीदवार; समर्थकों का हाईवे जाम

    Published on

    spot_img

    टिकट बदलते ही भाजपा में बगावत, नरोत्तम समर्थकों ने हाईवे जाम किया, इस्तीफों की चेतावनी

    भोपाल/दतिया। दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा राजनीतिक फैसला लेते हुए पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा की जगह आशुतोष तिवारी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। टिकट की घोषणा के बाद दतिया में भाजपा के भीतर असंतोष खुलकर सामने आ गया। नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों, व्यापारियों और महिलाओं ने सड़कों पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया और ग्वालियर-झांसी हाईवे पर चक्काजाम कर दिया।

    भाजपा उम्मीदवार बनाए गए आशुतोष तिवारी लंबे समय से संगठन में सक्रिय रहे हैं। वे भाजपा के संभागीय संगठन मंत्री रह चुके हैं और मध्य प्रदेश हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन (कैबिनेट मंत्री दर्जा) की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने सेवढ़ा सीट से टिकट की दावेदारी की थी, लेकिन पार्टी ने उस समय प्रदीप अग्रवाल को उम्मीदवार बनाया था।

    टिकट कटने के बाद भड़का विरोध

    उम्मीदवार की घोषणा के तुरंत बाद नरोत्तम मिश्रा के समर्थक भाजपा कार्यालय और शहर की सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों ने ग्वालियर-झांसी हाईवे पर चक्काजाम कर दिया, जिससे दोनों ओर करीब दो-दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया। बड़ी संख्या में महिलाएं सड़क पर लेटकर विरोध प्रदर्शन करती नजर आईं। समर्थकों ने आशुतोष तिवारी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भाजपा नेतृत्व से टिकट के फैसले पर पुनर्विचार की मांग की।

    जिलाध्यक्ष समेत कई पदाधिकारियों के इस्तीफे की चर्चा

    दतिया भाजपा में विरोध इतना बढ़ गया कि भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर शरण सहित कई पदाधिकारियों द्वारा इस्तीफा सौंपने की खबर सामने आई। वहीं, यह भी दावा किया जा रहा है कि भाजपा के कई पार्षदों ने भी विरोध स्वरूप अपने इस्तीफे दे दिए हैं। इससे जिले की भाजपा इकाई में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

    13 लोगों ने खरीदे नामांकन फॉर्म

    उपचुनाव की घोषणा के बाद नरोत्तम मिश्रा लगातार चुनावी तैयारियों में जुटे हुए थे। उन्होंने जनसभाओं के माध्यम से मतदाताओं से संवाद किया और अपनी पुरानी राजनीतिक भूलों के लिए सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी थी। उन्होंने नामांकन फॉर्म भी खरीद लिया था। अब तक दतिया उपचुनाव के लिए 13 उम्मीदवार नामांकन फॉर्म खरीद चुके हैं, जिनमें से चार ने अपने नामांकन दाखिल कर दिए हैं।

    व्यापारियों ने दी बाजार बंद और भोपाल में प्रदर्शन की चेतावनी

    व्यापारी वर्ग ने भी टिकट बदलने के फैसले पर नाराजगी जताई है। व्यापारी नेता महेश गुलवानी ने कहा कि दतिया के विकास में नरोत्तम मिश्रा का बड़ा योगदान रहा है और पार्टी को उन्हें ही उम्मीदवार बनाना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि फैसला नहीं बदला गया तो बाजार बंद कर विरोध किया जाएगा और भोपाल पहुंचकर भी प्रदर्शन किया जाएगा।

    आशुतोष तिवारी बोले- नरोत्तम मिश्रा हमारे अभिभावक

    भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी ने कहा कि पार्टी ने एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में जो जिम्मेदारी दी है, उसे वे पूरी निष्ठा से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि नरोत्तम मिश्रा उनके अभिभावक हैं और उन्होंने फोन कर शुभकामनाएं भी दी हैं। तिवारी ने भरोसा जताया कि भाजपा केंद्र और प्रदेश सरकार के विकास कार्यों के आधार पर यह उपचुनाव जीतने में सफल रहेगी।

    Latest articles

    हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी का गजब संयोग, निर्जला व्रत के साथ महिलाएं करेंगी रतजगा

    भोपाल। राजधानी भोपाल में सोमवार को धार्मिक आस्था के दो बड़े पर्व हरतालिका तीज...

    शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक, 9 साल बाद आपसी सहमति से विवाह विच्छेद

    अनूपपुर। Himadri Singh divorce case: शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र सिंह मरावी का...

    मध्य प्रदेश में बड़ा पुलिस फेरबदल, 10 IPS समेत 137 अफसरों के तबादले

    भोपाल। Madhya Pradesh Police : मध्य प्रदेश में रविवार देर रात पुलिस विभाग में...

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 7 हजार पन्नों की चार्जशीट तैयार, 22-23 सितंबर को दाखिल करने की तैयारी

    लखनऊ।Ram Mandir Donation Theft: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की रकम चोरी के मामले...

    More like this

    हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी का गजब संयोग, निर्जला व्रत के साथ महिलाएं करेंगी रतजगा

    भोपाल। राजधानी भोपाल में सोमवार को धार्मिक आस्था के दो बड़े पर्व हरतालिका तीज...

    शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक, 9 साल बाद आपसी सहमति से विवाह विच्छेद

    अनूपपुर। Himadri Singh divorce case: शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र सिंह मरावी का...

    मध्य प्रदेश में बड़ा पुलिस फेरबदल, 10 IPS समेत 137 अफसरों के तबादले

    भोपाल। Madhya Pradesh Police : मध्य प्रदेश में रविवार देर रात पुलिस विभाग में...