More
    Homeमध्यप्रदेशDatia By-Election: नितिन नवीन से मिले नरोत्तम मिश्रा, बोले- टिकट नहीं मिला...

    Datia By-Election: नितिन नवीन से मिले नरोत्तम मिश्रा, बोले- टिकट नहीं मिला तो जरूर मुझमें ही कोई कमी रही होगी

    Published on

    spot_img

    भोपाल/नई दिल्ली। मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर जारी राजनीतिक हलचल के बीच पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने रविवार को नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की। यह मुलाकात ऐसे समय हुई है जब भाजपा ने दतिया सीट से उनका टिकट काटकर आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया है। माना जा रहा है कि बैठक में दतिया उपचुनाव और टिकट से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।

    ‘पार्टी से बड़ा कोई नहीं’

    मुलाकात के बाद नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि इस पूरे घटनाक्रम ने यह स्पष्ट कर दिया है कि कोई भी व्यक्ति पार्टी से बड़ा नहीं होता। उन्होंने कहा कि भाजपा का निर्णय सर्वोपरि है और संगठन का सम्मान करना हर कार्यकर्ता का दायित्व है।

    उन्होंने कहा, “मैं न कभी नाराज था और न आगे कभी रहूंगा। मैं न संगठन को दोष देता हूं और न मुख्यमंत्री को। किसी पर उंगली उठाने के बजाय मेरा मानना है कि शायद मुझमें ही कोई कमी रही होगी। मैं आत्मनिरीक्षण करूंगा और खुद में सुधार करने का प्रयास करूंगा।”

    आशुतोष तिवारी के समर्थन में उतरेंगे

    नरोत्तम मिश्रा ने स्पष्ट किया कि वह भाजपा के अधिकृत उम्मीदवार आशुतोष तिवारी के नामांकन कार्यक्रम में शामिल होंगे और पार्टी के एक समर्पित कार्यकर्ता के रूप में दतिया उपचुनाव में पूरी ताकत से प्रचार करेंगे।

    उन्होंने यह भी बताया कि शनिवार को मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल के साथ बैठक हुई थी, जिसमें दतिया उपचुनाव की रणनीति और संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की गई।

    अमित शाह से मुलाकात पर क्या बोले?

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की अटकलों पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि उनकी मुलाकात संभव नहीं हो सकी क्योंकि अमित शाह दिल्ली में मौजूद नहीं थे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनका दिल्ली दौरा पहले से तय था और इसका टिकट विवाद से सीधा संबंध नहीं है।

    टिकट कटने के बाद दतिया में हुआ था प्रदर्शन

    भाजपा द्वारा आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया था। हजारों समर्थकों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर चक्का जाम कर दिया, जिससे करीब 15 किलोमीटर लंबा जाम लग गया।

    प्रशासन के समझाने के बावजूद प्रदर्शन जारी रहा। पुलिस के अनुसार, स्थिति उस समय बिगड़ गई जब कुछ प्रदर्शनकारियों ने पथराव किया। हालात नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। इस दौरान छह पुलिसकर्मी, जिनमें पुलिस अधीक्षक और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भी शामिल थे, घायल हो गए। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू की।

    भोपाल से दिल्ली तक चला सियासी संवाद

    दतिया में हुए विरोध प्रदर्शन के बाद भाजपा नेतृत्व ने नरोत्तम मिश्रा को भोपाल बुलाया था। मुख्यमंत्री आवास पर हुई बैठक के बाद उन्होंने कहा था कि संगठन के साथ सकारात्मक और सार्थक चर्चा हुई है तथा दतिया उपचुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने पर मंथन किया गया। इसके बाद वह दिल्ली पहुंचे और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की। हालांकि बैठक में हुई विस्तृत चर्चा की आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

    Latest articles

    हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी का गजब संयोग, निर्जला व्रत के साथ महिलाएं करेंगी रतजगा

    भोपाल। राजधानी भोपाल में सोमवार को धार्मिक आस्था के दो बड़े पर्व हरतालिका तीज...

    शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक, 9 साल बाद आपसी सहमति से विवाह विच्छेद

    अनूपपुर। Himadri Singh divorce case: शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र सिंह मरावी का...

    मध्य प्रदेश में बड़ा पुलिस फेरबदल, 10 IPS समेत 137 अफसरों के तबादले

    भोपाल। Madhya Pradesh Police : मध्य प्रदेश में रविवार देर रात पुलिस विभाग में...

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 7 हजार पन्नों की चार्जशीट तैयार, 22-23 सितंबर को दाखिल करने की तैयारी

    लखनऊ।Ram Mandir Donation Theft: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की रकम चोरी के मामले...

    More like this

    हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी का गजब संयोग, निर्जला व्रत के साथ महिलाएं करेंगी रतजगा

    भोपाल। राजधानी भोपाल में सोमवार को धार्मिक आस्था के दो बड़े पर्व हरतालिका तीज...

    शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक, 9 साल बाद आपसी सहमति से विवाह विच्छेद

    अनूपपुर। Himadri Singh divorce case: शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र सिंह मरावी का...

    मध्य प्रदेश में बड़ा पुलिस फेरबदल, 10 IPS समेत 137 अफसरों के तबादले

    भोपाल। Madhya Pradesh Police : मध्य प्रदेश में रविवार देर रात पुलिस विभाग में...