More
    Homeमध्यप्रदेशDatia By-Election 2026: 21 प्रत्याशी मैदान में, चुनाव आयोग ने बांटे चुनाव...

    Datia By-Election 2026: 21 प्रत्याशी मैदान में, चुनाव आयोग ने बांटे चुनाव चिन्ह

    Published on

    spot_img

    दतिया। मध्यप्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 की तस्वीर अब पूरी तरह साफ हो गई है। नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद कुल 21 उम्मीदवार चुनावी मैदान में रह गए हैं। शुक्रवार को निर्वाचन आयोग ने सभी प्रत्याशियों को उनके आधिकारिक चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए।

    अब दतिया विधानसभा सीट पर चुनाव प्रचार पूरी रफ्तार से शुरू होगा और सभी प्रत्याशी अपने-अपने चुनाव चिन्ह के साथ मतदाताओं के बीच पहुंचेंगे।

    भाजपा और कांग्रेस को मिले पारंपरिक चुनाव चिन्ह

    मुख्य मुकाबले में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार आशुतोष तिवारी को पार्टी का चुनाव चिन्ह कमल का फूल मिला है, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह को हाथ का पंजा चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है।

    अन्य प्रमुख दलों के उम्मीदवार और चुनाव चिन्ह

    निर्वाचन आयोग द्वारा अन्य दलों के प्रत्याशियों को भी उनके चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए हैं—

    • आपका गणतंत्र पार्टी के जितेंद्र माझीसिलाई मशीन
    • आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के दामोदर यादव मंडलकेतली
    • राइट टू रिकॉल पार्टी के धर्मेंद्र सिंह पवारप्रेशर कुकर
    • परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया के बालकिशन विश्वकर्मासीटी
    • राष्ट्रीय समाधान जनमोर्चा की डॉ. राखी बालालैपटॉप
    • राष्ट्रीय समानता दल के राम सिंह कुशवाहानारियल फार्म
    • भारतीय सभ्यता पार्टी के शुभम राजपूतकैंची
    • भारतीय गणवार्ता पार्टी की संजना सिंह किन्नरबैटरी टॉर्च
    • भीम सेना के हरदास कुशवाहचारपाई

    निर्दलीय उम्मीदवारों को मिले ये चुनाव चिन्ह

    निर्दलीय प्रत्याशियों को भी आयोग ने अलग-अलग चुनाव चिन्ह आवंटित किए हैं—

    • कंछेदी लाल कुशवाहा – स्कूल का बस्ता
    • देवेश परिहार – टेलीविजन
    • धर्मेंद्र सिंह – टीवी रिमोट
    • बृजेंद्र शाह – बाल्टी
    • राघवेंद्र सिंह – बल्ला
    • रोहित गुप्ता – एयर कंडीशनर
    • बाबूलाल सोनी – फलों से भरी टोकरी
    • वेद भैया – माइक
    • सुरेश अहिरवार – बांसुरी
    • एडवोकेट हंसमुखी लोधी – सात किरणों वाली कलम की निब

    अब तेज होगा चुनाव प्रचार

    चुनाव चिन्ह आवंटित होने के साथ ही दतिया उपचुनाव का प्रचार अभियान नए चरण में प्रवेश कर गया है। भाजपा और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला माना जा रहा है, लेकिन मैदान में कुल 21 उम्मीदवार होने से चुनावी समीकरण दिलचस्प हो गए हैं। अब सभी प्रत्याशी अपने-अपने चुनाव चिन्ह के साथ मतदाताओं तक पहुंचकर समर्थन जुटाने में पूरी ताकत लगाएंगे।

    Latest articles

    हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी का गजब संयोग, निर्जला व्रत के साथ महिलाएं करेंगी रतजगा

    भोपाल। राजधानी भोपाल में सोमवार को धार्मिक आस्था के दो बड़े पर्व हरतालिका तीज...

    शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक, 9 साल बाद आपसी सहमति से विवाह विच्छेद

    अनूपपुर। Himadri Singh divorce case: शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र सिंह मरावी का...

    मध्य प्रदेश में बड़ा पुलिस फेरबदल, 10 IPS समेत 137 अफसरों के तबादले

    भोपाल। Madhya Pradesh Police : मध्य प्रदेश में रविवार देर रात पुलिस विभाग में...

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 7 हजार पन्नों की चार्जशीट तैयार, 22-23 सितंबर को दाखिल करने की तैयारी

    लखनऊ।Ram Mandir Donation Theft: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की रकम चोरी के मामले...

    More like this

    हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी का गजब संयोग, निर्जला व्रत के साथ महिलाएं करेंगी रतजगा

    भोपाल। राजधानी भोपाल में सोमवार को धार्मिक आस्था के दो बड़े पर्व हरतालिका तीज...

    शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक, 9 साल बाद आपसी सहमति से विवाह विच्छेद

    अनूपपुर। Himadri Singh divorce case: शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र सिंह मरावी का...

    मध्य प्रदेश में बड़ा पुलिस फेरबदल, 10 IPS समेत 137 अफसरों के तबादले

    भोपाल। Madhya Pradesh Police : मध्य प्रदेश में रविवार देर रात पुलिस विभाग में...