More
    Homeमध्यप्रदेशBU Bhopal: बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विवेक शर्मा का इस्तीफा, अनुपम...

    BU Bhopal: बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विवेक शर्मा का इस्तीफा, अनुपम राजन को मिला अतिरिक्त प्रभार

    Published on

    spot_img

    भोपाल। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (बीयू) में बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ है। विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विवेक शर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राज्यपाल एवं कुलाधिपति ने उनका त्यागपत्र तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है। साथ ही नियमित कुलगुरु की नियुक्ति होने तक उच्च शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव अनुपम राजन को विश्वविद्यालय के कुलगुरु का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

    राजभवन द्वारा 23 जुलाई को जारी आदेश के अनुसार, प्रो. विवेक शर्मा ने 22 जुलाई 2026 को अपना त्यागपत्र सौंपा था। कुलाधिपति ने इसे स्वीकार करते हुए उनके कार्यभार संबंधी पूर्व आदेश को निरस्त कर दिया।

    आदेश के मुताबिक, अपर मुख्य सचिव (उच्च शिक्षा) अनुपम राजन अपने वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलगुरु का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगे। यह व्यवस्था नियमित कुलगुरु की नियुक्ति अथवा अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी।

    क्यों दिया इस्तीफा 

    राजभवन ने स्पष्ट किया है कि विश्वविद्यालय के शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यों की निरंतरता बनाए रखने के लिए यह अंतरिम व्यवस्था की गई है। फिलहाल प्रो. विवेक शर्मा के इस्तीफे के कारणों का उल्लेख आधिकारिक आदेश में नहीं किया गया है।

    Latest articles

    भारत का जिम्बाब्वे पर 3-0 से क्लीन स्वीप, वैभव-मयंक बने जीत के हीरो

    हरारे। भारतीय क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला...

    मीराबाई चानू का स्वर्णिम जलवा: कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड की हैट्रिक

    ग्लास्गो। भारत की स्टार भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने एक बार फिर इतिहास रच दिया...

    मोटापा, डायबिटीज और हाई बीपी बढ़ने पर सरकार लगा सकती है ‘हेल्थ टैक्स’

    आईसीएमआर-एनआईएन की रिपोर्ट में चेतावनी, जंक फूड और शक्कर वाले पेय पर टैक्स बढ़ाने...

    भोपाल में 67 वर्षीय बुजुर्ग से 3.91 करोड़ की साइबर ठगी

    शेयर मार्केट में करोड़ों के मुनाफे का झांसा देकर फर्जी ऐप से लगाया चूना भोपाल।...

    More like this