More
    Homeमध्यप्रदेशभाजपा युवा मोर्चा: 15 जिलों के अध्यक्ष घोषित, 7 जिलों में महामंत्रियों...

    भाजपा युवा मोर्चा: 15 जिलों के अध्यक्ष घोषित, 7 जिलों में महामंत्रियों की भी नियुक्ति

    Published on

    spot_img

    जिन जिलों में दावेदारों में खींचतान थी, वहां दूसरे प्रमुख दावेदारों को जिला महामंत्री बनाया

    भोपाल। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने लंबे इंतजार के बाद संगठन विस्तार की शुरुआत करते हुए प्रदेश के 15 जिलों में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा कर दी है। इनमें से 7 जिलों में जिला अध्यक्षों के साथ जिला महामंत्रियों की भी नियुक्ति की गई है।
    संगठन सूत्रों के अनुसार जिन जिलों में जिला अध्यक्ष पद को लेकर सबसे अधिक दावेदारी और अंदरूनी प्रतिस्पर्धा थी, वहां संगठन ने संतुलन बनाने की रणनीति अपनाई है। ऐसे जिलों में अध्यक्ष पद के प्रमुख दावेदारों में से एक को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी देकर सभी पक्षों को साथ रखने का प्रयास किया गया है।

    इन नेताओं को मिली जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी

    सागर ग्रामीण से आयुष पाण्डेय, हरदा से धर्मेंद्र पाल, सीधी से अजय गुप्ता, टीकमगढ़ से संकल्प जैन, खरगोन से अंकुश जायसवाल, जबलपुर ग्रामीण से पंकज तिवारी, बैतूल से विक्रम वैद्य, झाबुआ से प्रकाश परमार, ग्वालियर नगर से शिवम राजावत, रतलाम से अनुकूल सोनी, बड़वानी से निशांत पंवार, शहडोल से प्रियं त्रिपाठी, सीहोर से महेंद्र ठाकुर, खंडवा से सागर अरस्तानी तथा उज्जैन नगर से नितिन सेन को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

    इन जिलों में घोषित हुए जिला महामंत्री

    ग्वालियर नगर में गौरव मिश्रा, रतलाम में कृष्णा डिंडोरे, बड़वानी में शिवम मिश्रा, शहडोल में नितिन राणा, सीहोर में हर्षित मेवाड़ा और खंडवा में शुभम पटेल को जिला महामंत्री बनाया गया है। इन नियुक्तियों को संगठन में समन्वय और संतुलन की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।

    आठ महीने बाद शुरू हुई नियुक्तियों की प्रक्रिया

    श्याम टेलर को नवंबर 2025 में भाजपा युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। प्रदेश अध्यक्ष बनने के करीब आठ महीने बाद उन्होंने जिला अध्यक्षों की नियुक्तियों का सिलसिला शुरू किया है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में शेष जिलों में भी संगठनात्मक नियुक्तियां की जाएंगी।

     

    Latest articles

    भारत का जिम्बाब्वे पर 3-0 से क्लीन स्वीप, वैभव-मयंक बने जीत के हीरो

    हरारे। भारतीय क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला...

    मीराबाई चानू का स्वर्णिम जलवा: कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड की हैट्रिक

    ग्लास्गो। भारत की स्टार भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने एक बार फिर इतिहास रच दिया...

    मोटापा, डायबिटीज और हाई बीपी बढ़ने पर सरकार लगा सकती है ‘हेल्थ टैक्स’

    आईसीएमआर-एनआईएन की रिपोर्ट में चेतावनी, जंक फूड और शक्कर वाले पेय पर टैक्स बढ़ाने...

    भोपाल में 67 वर्षीय बुजुर्ग से 3.91 करोड़ की साइबर ठगी

    शेयर मार्केट में करोड़ों के मुनाफे का झांसा देकर फर्जी ऐप से लगाया चूना भोपाल।...

    More like this

    भारत का जिम्बाब्वे पर 3-0 से क्लीन स्वीप, वैभव-मयंक बने जीत के हीरो

    हरारे। भारतीय क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला...

    मीराबाई चानू का स्वर्णिम जलवा: कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड की हैट्रिक

    ग्लास्गो। भारत की स्टार भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने एक बार फिर इतिहास रच दिया...

    मोटापा, डायबिटीज और हाई बीपी बढ़ने पर सरकार लगा सकती है ‘हेल्थ टैक्स’

    आईसीएमआर-एनआईएन की रिपोर्ट में चेतावनी, जंक फूड और शक्कर वाले पेय पर टैक्स बढ़ाने...