More
    Homeमध्यप्रदेशभाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ की नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, गौरव अग्रवाल बने प्रदेश...

    भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ की नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, गौरव अग्रवाल बने प्रदेश मीडिया प्रभारी

    Published on

    spot_img

    भोपाल। भारतीय जनता पार्टी (bjp) व्यापारी प्रकोष्ठ, मध्य प्रदेश की नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक धीरज खंडेलवाल ने 21 सदस्यीय कार्यकारिणी जारी की है। नई टीम में संगठन को मजबूत करने और व्यापारी वर्ग के बीच पार्टी की गतिविधियों को विस्तार देने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

    नई कार्यकारिणी में गौरव अग्रवाल को प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाया गया है। वहीं प्रदेश सह-संयोजक के रूप में विनोद गर्ग, राकेश जोशी, मंजेश जैन, गेलेंद्र राठौर, लालचंद लालवानी, श्रेयांश वैद्य, रवि केसरी, पदम खेमका, हीरालाल पाटीदार, सुनील कटारिया, संजय परवाल, अलिन्द्र त्रिपाठी और निर्मल अग्रवाल को जिम्मेदारी दी गई है।

    प्रदेश कार्यालय प्रभारी के रूप में प्रवीण नीखरा तथा प्रदेश कार्यालय सह-प्रभारी के रूप में आयुष खंडेलवाल को नियुक्त किया गया है। मीडिया प्रबंधन को सशक्त बनाने के लिए भगवानदास भट्टर को प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी बनाया गया है।

    राहुल मित्तल प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी

    सोशल मीडिया गतिविधियों के लिए राहुल मित्तल को प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी और प्रमोद मांडलिया को प्रदेश सोशल मीडिया सह-प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा शासन की योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए सचिन गुप्ता (द्रोड़मार) को प्रभारी तथा मुकेश अग्रवाल को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।

    भाजपा संगठन का कहना है कि नई कार्यकारिणी व्यापारी समाज के बीच संगठन की पहुंच बढ़ाने, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी प्रचार-प्रसार करने और संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

    Latest articles

    भारत का जिम्बाब्वे पर 3-0 से क्लीन स्वीप, वैभव-मयंक बने जीत के हीरो

    हरारे। भारतीय क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला...

    मीराबाई चानू का स्वर्णिम जलवा: कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड की हैट्रिक

    ग्लास्गो। भारत की स्टार भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने एक बार फिर इतिहास रच दिया...

    मोटापा, डायबिटीज और हाई बीपी बढ़ने पर सरकार लगा सकती है ‘हेल्थ टैक्स’

    आईसीएमआर-एनआईएन की रिपोर्ट में चेतावनी, जंक फूड और शक्कर वाले पेय पर टैक्स बढ़ाने...

    भोपाल में 67 वर्षीय बुजुर्ग से 3.91 करोड़ की साइबर ठगी

    शेयर मार्केट में करोड़ों के मुनाफे का झांसा देकर फर्जी ऐप से लगाया चूना भोपाल।...

    More like this