More
    Homeमध्यप्रदेशभोपाल में भाजपा का कांग्रेस के खिलाफ विरोध मार्च, हेमंत खण्डेलवाल ने...

    भोपाल में भाजपा का कांग्रेस के खिलाफ विरोध मार्च, हेमंत खण्डेलवाल ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

    Published on

    spot_img

    भोपाल। राजधानी भोपाल में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के खिलाफ विरोध मार्च निकालकर विपक्ष पर लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने और अराजक राजनीति करने का आरोप लगाया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और हजारों कार्यकर्ताओं ने रेडक्रॉस अस्पताल से प्रदेश कांग्रेस कार्यालय तक शांतिपूर्ण विरोध मार्च निकाला। कांग्रेस कार्यालय के निकट पुलिस ने बैरिकेडिंग कर मार्च को रोक दिया। बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने प्रदर्शन को राजनीतिक रूप से अहम बना दिया।

    मार्च को संबोधित करते हुए हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक विपक्ष की भूमिका निभाने के बजाय प्रायोजित अराजकता की राजनीति कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी लगातार लोकतांत्रिक संस्थाओं पर सवाल उठाकर देश में भ्रम फैलाने का प्रयास करते हैं और विदेशी मंचों पर भारत की छवि धूमिल करने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का यह आंदोलन किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि उस राजनीतिक सोच के विरोध में है जो लोकतंत्र, संवैधानिक संस्थाओं और राष्ट्रहित को कमजोर करने का प्रयास करती है।

    हेमंत खण्डेलवाल के प्रमुख आरोप

    हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक विपक्ष की जिम्मेदारी निभाने में विफल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी विदेशों में भारत और उसकी लोकतांत्रिक संस्थाओं पर सवाल उठाकर झूठा नैरेटिव गढ़ते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्रहित, संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं के सम्मान की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी और देश की जनता कांग्रेस की इस राजनीति को स्वीकार नहीं करेगी।

    खण्डेलवाल ने कहा कि जनता कई बार कांग्रेस को नकार चुकी है, लेकिन पार्टी अपनी राजनीतिक विफलताओं का दोष संवैधानिक संस्थाओं पर मढ़ने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि संसद से लेकर सड़क तक व्यवधान उत्पन्न करना, समाज को बांटने वाले बयान देना और लोकतांत्रिक संस्थाओं की विश्वसनीयता पर हमला करना कांग्रेस की पहचान बन गई है। लोकतंत्र में विरोध का अधिकार सभी को है, लेकिन देश का अपमान करने और समाज में अशांति फैलाने का अधिकार किसी को नहीं है।

    नीट समेत परीक्षाओं पर भाजपा का दावा

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार युवाओं के हितों के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने दावा किया कि नीट-यूजी सहित प्रतियोगी परीक्षाओं को अधिक पारदर्शी और लीक-प्रूफ बनाने के लिए केंद्र सरकार ने कई महत्वपूर्ण सुधार किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष छात्रों के मुद्दों का इस्तेमाल राजनीतिक लाभ के लिए कर रहा है, जबकि केंद्र सरकार हर विषय पर चर्चा के लिए तैयार है और संवाद के माध्यम से समाधान चाहती है।

    ‘राहुल गांधी शर्म करो’

    विरोध मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ नारे लगा रहे थे- ‘लोकतांत्रिक संस्थाओं को बदनाम करना बंद करो’, ‘राहुल गांधी शर्म करो’ और ‘अराजक राजनीति बंद करो’। भाजपा नेताओं ने कहा कि पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से कांग्रेस की राजनीति का विरोध करती रहेगी और राष्ट्रहित तथा संविधान की रक्षा के लिए अपना संघर्ष जारी रखेगी।

    Latest articles

    भारत का जिम्बाब्वे पर 3-0 से क्लीन स्वीप, वैभव-मयंक बने जीत के हीरो

    हरारे। भारतीय क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला...

    मीराबाई चानू का स्वर्णिम जलवा: कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड की हैट्रिक

    ग्लास्गो। भारत की स्टार भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने एक बार फिर इतिहास रच दिया...

    मोटापा, डायबिटीज और हाई बीपी बढ़ने पर सरकार लगा सकती है ‘हेल्थ टैक्स’

    आईसीएमआर-एनआईएन की रिपोर्ट में चेतावनी, जंक फूड और शक्कर वाले पेय पर टैक्स बढ़ाने...

    भोपाल में 67 वर्षीय बुजुर्ग से 3.91 करोड़ की साइबर ठगी

    शेयर मार्केट में करोड़ों के मुनाफे का झांसा देकर फर्जी ऐप से लगाया चूना भोपाल।...

    More like this

    भारत का जिम्बाब्वे पर 3-0 से क्लीन स्वीप, वैभव-मयंक बने जीत के हीरो

    हरारे। भारतीय क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला...

    मीराबाई चानू का स्वर्णिम जलवा: कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड की हैट्रिक

    ग्लास्गो। भारत की स्टार भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने एक बार फिर इतिहास रच दिया...

    मोटापा, डायबिटीज और हाई बीपी बढ़ने पर सरकार लगा सकती है ‘हेल्थ टैक्स’

    आईसीएमआर-एनआईएन की रिपोर्ट में चेतावनी, जंक फूड और शक्कर वाले पेय पर टैक्स बढ़ाने...