More
    Homeमध्यप्रदेशभोपाल में 'रिमझिम गिरे सावन 2.0' में गूंजेंगे मुकेश के अमर नगमे

    भोपाल में ‘रिमझिम गिरे सावन 2.0’ में गूंजेंगे मुकेश के अमर नगमे

    Published on

    spot_img

    कायस्थम मध्यप्रदेश के आयोजन में 30 चित्रांश गायक देंगे मुकेश, किशोर, रफी, लता और आशा भोसले के सदाबहार गीतों की प्रस्तुति

    भोपाल। कायस्थ समाज की अग्रणी संस्था कायस्थम मध्यप्रदेश द्वारा रविवार, 26 जुलाई को संगीत प्रेमियों के लिए विशेष संगीतमय संध्या ‘रिमझिम गिरे सावन 2.0’ का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम हिंदी सिनेमा के महान पार्श्व गायक स्वर्गीय मुकेश की 103वीं जयंती को समर्पित होगा, जिसमें उनके साथ-साथ किशोर कुमार, मोहम्मद रफी, लता मंगेशकर और आशा भोसले के सदाबहार फिल्मी गीत प्रस्तुत किए जाएंगे।

    कार्यक्रम का आयोजन मध्यप्रदेश काउंसिल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, नेहरू नगर, भोपाल के सभागार में रविवार दोपहर 3:30 बजे से होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आबकारी आयुक्त आईएएस दीपक सक्सेना होंगे। वहीं, मध्यप्रदेश काउंसिल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के महानिदेशक अनिल कोठारी, वरिष्ठ पत्रकार महेश श्रीवास्तव तथा प्रसिद्ध भजन गायक रवि खरे विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

    30 चित्रांश गायक बिखेरेंगे आवाज का जादू

    कायस्थम के अध्यक्ष प्रलय श्रीवास्तव ने बताया कि संस्था हर वर्ष कायस्थ समाज के प्रतिभाशाली गायकों को मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह आयोजन करती है। इस वर्ष करीब 30 चित्रांश गायक स्व. मुकेश की याद में अपने सुरों का जादू बिखेरेंगे। कार्यक्रम में अवनीश रायजादा, डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव, मुकुंद श्रीवास्तव, संजय खरे, डॉ. राजेश ब्यौहार, डॉ. विजया ब्यौहार, डॉ. यू.डी. सक्सेना, डॉ. स्मिता सक्सेना, रागिनी श्रीवास्तव सहित अनेक कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

    संस्था ने कायस्थ समाज के सदस्यों के साथ-साथ संगीत प्रेमियों और आम श्रोताओं को भी इस संगीतमय आयोजन में शामिल होने का आमंत्रण दिया है।

    Latest articles

    हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी का गजब संयोग, निर्जला व्रत के साथ महिलाएं करेंगी रतजगा

    भोपाल। राजधानी भोपाल में सोमवार को धार्मिक आस्था के दो बड़े पर्व हरतालिका तीज...

    शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक, 9 साल बाद आपसी सहमति से विवाह विच्छेद

    अनूपपुर। Himadri Singh divorce case: शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र सिंह मरावी का...

    मध्य प्रदेश में बड़ा पुलिस फेरबदल, 10 IPS समेत 137 अफसरों के तबादले

    भोपाल। Madhya Pradesh Police : मध्य प्रदेश में रविवार देर रात पुलिस विभाग में...

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 7 हजार पन्नों की चार्जशीट तैयार, 22-23 सितंबर को दाखिल करने की तैयारी

    लखनऊ।Ram Mandir Donation Theft: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की रकम चोरी के मामले...

    More like this