More
    Homeमध्यप्रदेशरक्षाबंधन पर यात्रियों को बड़ी राहत: भोपाल-रीवा के बीच 5 जोड़ी स्पेशल...

    रक्षाबंधन पर यात्रियों को बड़ी राहत: भोपाल-रीवा के बीच 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

    Published on

    spot_img

    भोपाल। रक्षाबंधन के त्योहार पर बढ़ते यात्री दबाव को देखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल ने यात्रियों के लिए अतिरिक्त रेल सेवाओं की घोषणा की है। भोपाल-रीवा के बीच 5 जोड़ी विशेष ट्रेनों का संचालन अलग-अलग तारीखों में किया जाएगा। वहीं, भोपाल मंडल से होकर गुजरने वाली हापा-नाहरलागुन साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को अब नियमित एक्सप्रेस का दर्जा दे दिया गया है।

    रेलवे के इन फैसलों से त्योहार के दौरान यात्रियों को अतिरिक्त ट्रेनों की सुविधा मिलने के साथ ही मध्यप्रदेश से पश्चिमी और पूर्वोत्तर भारत के बीच रेल संपर्क भी मजबूत होगा।

    भोपाल-रीवा के बीच 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

    रक्षाबंधन के मद्देनजर भोपाल-रीवा-भोपाल के बीच विशेष ट्रेनों की अतिरिक्त सेवाएं शुरू की गई हैं। इन ट्रेनों का प्रमुख ठहराव विदिशा, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, मैहर और सतना स्टेशनों पर रहेगा।

    • ट्रेन नंबर 02155: 25 अगस्त को रात 10:25 बजे भोपाल से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 7:20 बजे रीवा पहुंचेगी।
    • ट्रेन नंबर 02156: 26 अगस्त को शाम 6:35 बजे रीवा से चलेगी और अगले दिन सुबह 4:30 बजे भोपाल पहुंचेगी।
    • ट्रेन नंबर 02189: 26 और 27 अगस्त को रात 10:25 बजे भोपाल से रवाना होकर अगले दिन सुबह 7:20 बजे रीवा पहुंचेगी।
    • ट्रेन नंबर 02190: 27 अगस्त को दोपहर 12:30 बजे रीवा से रवाना होकर रात 9 बजे भोपाल पहुंचेगी।
    • ट्रेन नंबर 02154: 29 अगस्त को शाम 6:35 बजे रीवा से रवाना होकर अगले दिन सुबह 4:30 बजे भोपाल पहुंचेगी।
    • ट्रेन नंबर 02180: 30 अगस्त को शाम 6:35 बजे रीवा से चलकर अगले दिन सुबह 4:30 बजे भोपाल पहुंचेगी।
    • ट्रेन नंबर 02179: 31 अगस्त को रात 10:25 बजे भोपाल से रवाना होकर अगले दिन सुबह 7:20 बजे रीवा पहुंचेगी।

    हापा-नाहरलागुन स्पेशल अब नियमित एक्सप्रेस

    भोपाल मंडल से होकर चलने वाली हापा-नाहरलागुन साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को अब नियमित एक्सप्रेस में बदल दिया गया है। ट्रेन नंबर 09525/09526 अब संशोधित नंबर 19525/19526 हापा-नाहरलागुन साप्ताहिक एक्सप्रेस के रूप में संचालित होगी।

    हापा से इसकी नियमित सेवा 23 सितंबर 2026 से प्रत्येक बुधवार और नाहरलागुन से वापसी सेवा 26 सितंबर 2026 से प्रत्येक शनिवार शुरू होगी।

    भोपाल मंडल में इस ट्रेन का ठहराव ब्यावरा-राजगढ़, रुठियाई, गुना और शिवपुरी स्टेशनों पर रहेगा। ट्रेन राजकोट, अहमदाबाद, रतलाम, उज्जैन, ग्वालियर, इटावा, प्रयागराज, वाराणसी, छपरा, कटिहार, किशनगंज, न्यू जलपाईगुड़ी, रंगिया और हारमती समेत कई प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी।

    एसी से लेकर स्लीपर और जनरल कोच की सुविधा

    नियमित एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रियों के लिए वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, शयनयान और सामान्य द्वितीय श्रेणी के कोच उपलब्ध रहेंगे।

    रेल प्रशासन के मुताबिक, दोनों फैसलों का उद्देश्य त्योहार के दौरान बढ़ने वाले यात्री भार को कम करना और यात्रियों को बेहतर रेल कनेक्टिविटी उपलब्ध कराना है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा से पहले ट्रेन के समय और ठहराव की नवीनतम जानकारी रेलवे स्टेशन, रेल मदद 139 या रेलवन ऐप से जरूर जांच लें।

     

    Latest articles

    बॉक्स ऑफिस पर ‘हनुमान अंश’ का जलवा कायम, ‘मिर्जापुर-द मूवी’ भी मजबूत; ‘हैवान’ की हालत खराब

    मुंबई। Box Office Collection: सिनेमाघरों में इस समय कई फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस...

    इंडोनेशिया में 240 यात्रियों वाला जहाज लापता, जावा सागर में टूटा संपर्क

    जकार्ता। Indonesia Ship Missing: इंडोनेशिया में करीब 240 यात्रियों को लेकर जा रहा यात्री...

    ब्रिक्स में साझा करेंसी का प्रस्ताव नहीं, अपनी मुद्राओं में होगा कारोबार; नई दिल्ली घोषणा में पहलगाम हमले की निंदा

    नई दिल्ली। BRICS Summit 2026: भारत की मेजबानी में आयोजित 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन...

    मप्र: CM मोहन यादव के दिल्ली दौरों से भाजपा में सियासी हलचल

    भोपाल। Madhya Pradesh Politics: मध्य प्रदेश में सत्ता और संगठन में संभावित बदलाव की...

    More like this

    बॉक्स ऑफिस पर ‘हनुमान अंश’ का जलवा कायम, ‘मिर्जापुर-द मूवी’ भी मजबूत; ‘हैवान’ की हालत खराब

    मुंबई। Box Office Collection: सिनेमाघरों में इस समय कई फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस...

    इंडोनेशिया में 240 यात्रियों वाला जहाज लापता, जावा सागर में टूटा संपर्क

    जकार्ता। Indonesia Ship Missing: इंडोनेशिया में करीब 240 यात्रियों को लेकर जा रहा यात्री...

    ब्रिक्स में साझा करेंसी का प्रस्ताव नहीं, अपनी मुद्राओं में होगा कारोबार; नई दिल्ली घोषणा में पहलगाम हमले की निंदा

    नई दिल्ली। BRICS Summit 2026: भारत की मेजबानी में आयोजित 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन...