More
    Homeमध्यप्रदेशभोपाल रिटायर्ड दंपती हत्याकांड का खुलासा: करोड़ों की संपत्ति हथियाने के लिए...

    भोपाल रिटायर्ड दंपती हत्याकांड का खुलासा: करोड़ों की संपत्ति हथियाने के लिए बनवाया दानपत्र, फिर प्रॉपर्टी डीलर भाइयों ने रची हत्या की साजिश

    Published on

    spot_img

    20 दिन बाद पुलिस के हाथ लगे आरोपी, 1500 CCTV फुटेज और डिजिटल सबूतों से खुला राज

    भोपाल। राजधानी भोपाल के सुदामा नगर में हुए रिटायर्ड दंपती हेमंत फिलेमोन और शकुंतला बारीक फिलेमोन हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। करीब 20 दिन की जांच के बाद पुलिस ने दो प्रॉपर्टी डीलर भाइयों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी श्रीकांत चिंचलिया (40) और शशिकांत चिंचलिया (35) सगे भाई हैं।

    पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पहले विश्वास का फायदा उठाकर बुजुर्ग दंपती की करोड़ों की संपत्ति का दानपत्र (गिफ्ट डीड) अपने नाम तैयार कराया और बाद में संपत्ति हाथ से निकलने के डर से दोनों की गोली मारकर हत्या की साजिश रच दी।

    20 पुलिस टीमों ने की जांच, 1500 CCTV फुटेज खंगाले

    पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया था। जांच के दौरान करीब 20 पुलिस टीमों ने अलग-अलग एंगल से पड़ताल की।

    पुलिस ने 1500 से अधिक CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले, 100 से ज्यादा संदिग्धों से पूछताछ की और मोबाइल कॉल डिटेल, लोकेशन ट्रैकिंग सहित डिजिटल व वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए। आरोपियों की गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया गया था।

    दंपती की संपत्ति पर थी नजर, इटारसी प्लॉट बिक्री के दौरान रचा खेल

    पुलिस जांच में सामने आया कि श्रीकांत और शशिकांत चिंचलिया लंबे समय से हेमंत फिलेमोन और शकुंतला बारीक फिलेमोन के संपर्क में थे। दोनों आरोपी दंपती की संपत्तियों की खरीद-फरोख्त का काम देखते थे और उनका भरोसा जीत चुके थे।

    कुछ समय पहले आरोपियों ने इटारसी में स्थित दंपती का एक प्लॉट बिकवाया था। इसी दौरान दस्तावेज तैयार कराने की प्रक्रिया में कथित रूप से चालाकी करते हुए एक दानपत्र तैयार कराया गया। इसमें उल्लेख था कि दंपती की मृत्यु के बाद सुदामा नगर स्थित करोड़ों की संपत्ति दोनों भाइयों के नाम हो जाएगी।

    मकान बेचने की खबर से डर गए आरोपी, रची हत्या की साजिश

    पुलिस के मुताबिक, आरोपियों को उम्मीद थी कि दंपती की मृत्यु के बाद उन्हें करोड़ों की संपत्ति मिल जाएगी। लेकिन जब बुजुर्ग दंपती ने अपना सुदामा नगर स्थित मकान बेचने का फैसला कर लिया और सौदा लगभग तय हो गया, तो आरोपियों की योजना खतरे में पड़ गई।

    उन्हें डर था कि मकान बिकने के बाद दानपत्र बेकार हो जाएगा और करोड़ों की संपत्ति उनके हाथ से निकल जाएगी। इसी लालच में दोनों भाइयों ने दंपती की हत्या की साजिश रच दी।

    रिश्तेदार शिवानी बारीक भी जांच के दायरे में

    पुलिस अब इस मामले में मृतका की करीबी रिश्तेदार शिवानी बारीक की भूमिका की भी जांच कर रही है। जांच में पता चला है कि शिवानी पर बैंक और निजी उधारी मिलाकर 20 लाख रुपए से अधिक का कर्ज था।

    हत्या से कुछ दिन पहले उसके बैंक खाते में 6 लाख रुपए ट्रांसफर किए जाने की जानकारी सामने आई है। साथ ही वह दोनों आरोपी प्रॉपर्टी डीलर भाइयों के संपर्क में भी थी। पुलिस अब सभी आर्थिक लेन-देन और संपर्कों की जांच कर रही है।

    Latest articles

    हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी का गजब संयोग, निर्जला व्रत के साथ महिलाएं करेंगी रतजगा

    भोपाल। राजधानी भोपाल में सोमवार को धार्मिक आस्था के दो बड़े पर्व हरतालिका तीज...

    शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक, 9 साल बाद आपसी सहमति से विवाह विच्छेद

    अनूपपुर। Himadri Singh divorce case: शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र सिंह मरावी का...

    मध्य प्रदेश में बड़ा पुलिस फेरबदल, 10 IPS समेत 137 अफसरों के तबादले

    भोपाल। Madhya Pradesh Police : मध्य प्रदेश में रविवार देर रात पुलिस विभाग में...

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 7 हजार पन्नों की चार्जशीट तैयार, 22-23 सितंबर को दाखिल करने की तैयारी

    लखनऊ।Ram Mandir Donation Theft: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की रकम चोरी के मामले...

    More like this

    हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी का गजब संयोग, निर्जला व्रत के साथ महिलाएं करेंगी रतजगा

    भोपाल। राजधानी भोपाल में सोमवार को धार्मिक आस्था के दो बड़े पर्व हरतालिका तीज...

    शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक, 9 साल बाद आपसी सहमति से विवाह विच्छेद

    अनूपपुर। Himadri Singh divorce case: शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र सिंह मरावी का...

    मध्य प्रदेश में बड़ा पुलिस फेरबदल, 10 IPS समेत 137 अफसरों के तबादले

    भोपाल। Madhya Pradesh Police : मध्य प्रदेश में रविवार देर रात पुलिस विभाग में...