More
    Homeमध्यप्रदेशभोपाल में आज मिलादुन्नबी के दो बड़े जुलूस, 20 से ज्यादा रास्तों...

    भोपाल में आज मिलादुन्नबी के दो बड़े जुलूस, 20 से ज्यादा रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्ट

    Published on

    spot_img

    भोपाल। मिलादुन्नबी के मौके पर राजधानी भोपाल में बुधवार को दो बड़े जुलूस निकाले जाएंगे। पुराने शहर के मंगलवारा और अशोका गार्डन क्षेत्र से निकलने वाले जुलूसों को देखते हुए यातायात पुलिस ने कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्ट करने की तैयारी की है। दोनों जुलूस दोपहर से शाम तक अलग-अलग इलाकों से गुजरेंगे। ऐसे में लोगों को जुलूस वाले मार्गों से बचने और घर से निकलने से पहले वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।

    मंगलवारा से इमामी गेट तक निकलेगा मुख्य जुलूस

    ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी की ओर से निकाला जाने वाला मुख्य जुलूस दोपहर करीब 2 बजे छावनी स्थित भारत टॉकीज से शुरू होगा। यहां से जुलूस सेंट्रल लाइब्रेरी, इतवारा, इस्लामपुरा, बड़े मास्टर तिराहा, बुधवारा, इब्राहिमपुरा, मोती मस्जिद और पीरगेट होते हुए इमामी गेट चौराहे पर पहुंचेगा।

    जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। विभिन्न अखाड़ों के दल पारंपरिक कला और शौर्य प्रदर्शन भी करेंगे। आयोजकों के अनुसार, आयोजन का उद्देश्य आपसी भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश देना है।

    दोपहर 1 से रात 8 बजे तक बदली रहेगी व्यवस्था

    मंगलवारा क्षेत्र में जुलूस को देखते हुए दोपहर 1 बजे से रात 8 बजे तक जरूरत के अनुसार यातायात व्यवस्था में बदलाव किया जाएगा। भारत टॉकीज से सेंट्रल लाइब्रेरी-इतवारा, छावनी रोड से मंगलवारा थाना, काली मंदिर तलैया से बुधवारा-कोतवाली-इब्राहिमपुरा और मोती मस्जिद से बुधवारा की ओर जाने वाले रास्ते प्रभावित रहेंगे।

    जुलूस के मोती मस्जिद और पीरगेट पहुंचने के दौरान संबंधित मार्गों पर भी ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा। जुलूस मार्ग पर मध्यम और भारी मालवाहक वाहनों, अनुमति प्राप्त वाहनों और सिटी बसों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।

    पुराने शहर जाने के लिए इन रास्तों का करें इस्तेमाल

    पुराने शहर की ओर जाने वाले वाहन रॉयल मार्केट से तीन मोहरा, भोपाल टॉकीज और हमीदिया रोड होकर जा सकेंगे। मोती मस्जिद, रेतघाट, कमला पार्क और पॉलीटेक्निक चौराहे से भी आवागमन किया जा सकेगा।

    नादरा बस स्टैंड से अल्पना तिराहा, संगम तिराहा, सब्जी मंडी, ओवरब्रिज, बजरिया तिराहा और 80 फीट रोड होकर नए शहर की ओर जाने का रास्ता खुला रहेगा।

    नए शहर, न्यू मार्केट और मैदा मिल की ओर से आने वाले वाहन कमला पार्क, रेतघाट, सदर मंजिल, रॉयल मार्केट, तीन मोहरा, शाहजहांनाबाद थाना तिराहा और हमीदिया रोड होकर पुराने शहर तथा मुख्य रेलवे स्टेशन की ओर जा सकेंगे।

    अशोका गार्डन से जिंसी तक दूसरा जुलूस

    मिलादुन्नबी का दूसरा जुलूस अशोका गार्डन क्षेत्र से निकलेगा। इसका मार्ग पुष्प नगर पुलिया, नूतन नगर रोड, ऐशबाग रोड, सोनिया कॉलोनी चौराहा, दुर्गा धाम मंदिर रोड, अशोका गार्डन थाना, परिहार चौराहा, मंडी चौराहा, प्रभात चौराहा और सुभाष नगर ओवरब्रिज होते हुए स्लाटर हाउस के सामने से जिंसी चौराहा तक रहेगा।

    अशोका गार्डन क्षेत्र में दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक जुलूस की स्थिति के अनुसार यातायात व्यवस्था बदली जाएगी।

    जुलूस पहुंचने पर इन रास्तों से निकलेगा ट्रैफिक

    परिहार चौराहे पर जुलूस पहुंचने के दौरान प्रभात की ओर से आने वाले वाहनों को आईटीआई की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।

    प्रभात चौराहा प्रभावित होने पर सुभाष फाटक और परिहार चौराहे की ओर से आने वाले वाहन अशोका गार्डन और पंजाब बाग होकर निकल सकेंगे।

    सुभाष नगर ओवरब्रिज पर जुलूस के दौरान प्रभात चौराहा, एसबीआई तिराहा और जिंसी की ओर से आने वाले वाहनों को तलैया, लिली चौराहा और कंट्रोल रूम होकर निकाला जाएगा।

    ट्रैफिक पुलिस की अपील

    यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि जुलूस के दौरान प्रभावित मार्गों पर जाने से बचें और निर्धारित वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें। यातायात से जुड़ी परेशानी होने पर हेल्पलाइन नंबर 0755-2677340 पर संपर्क किया जा सकता है।

     

    Latest articles

    बॉक्स ऑफिस पर ‘हनुमान अंश’ का जलवा कायम, ‘मिर्जापुर-द मूवी’ भी मजबूत; ‘हैवान’ की हालत खराब

    मुंबई। Box Office Collection: सिनेमाघरों में इस समय कई फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस...

    इंडोनेशिया में 240 यात्रियों वाला जहाज लापता, जावा सागर में टूटा संपर्क

    जकार्ता। Indonesia Ship Missing: इंडोनेशिया में करीब 240 यात्रियों को लेकर जा रहा यात्री...

    ब्रिक्स में साझा करेंसी का प्रस्ताव नहीं, अपनी मुद्राओं में होगा कारोबार; नई दिल्ली घोषणा में पहलगाम हमले की निंदा

    नई दिल्ली। BRICS Summit 2026: भारत की मेजबानी में आयोजित 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन...

    मप्र: CM मोहन यादव के दिल्ली दौरों से भाजपा में सियासी हलचल

    भोपाल। Madhya Pradesh Politics: मध्य प्रदेश में सत्ता और संगठन में संभावित बदलाव की...

    More like this

    बॉक्स ऑफिस पर ‘हनुमान अंश’ का जलवा कायम, ‘मिर्जापुर-द मूवी’ भी मजबूत; ‘हैवान’ की हालत खराब

    मुंबई। Box Office Collection: सिनेमाघरों में इस समय कई फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस...

    इंडोनेशिया में 240 यात्रियों वाला जहाज लापता, जावा सागर में टूटा संपर्क

    जकार्ता। Indonesia Ship Missing: इंडोनेशिया में करीब 240 यात्रियों को लेकर जा रहा यात्री...

    ब्रिक्स में साझा करेंसी का प्रस्ताव नहीं, अपनी मुद्राओं में होगा कारोबार; नई दिल्ली घोषणा में पहलगाम हमले की निंदा

    नई दिल्ली। BRICS Summit 2026: भारत की मेजबानी में आयोजित 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन...