More
    Homeमध्यप्रदेशभोपाल के गुफा मंदिर परिसर का होगा कायाकल्प, 22 करोड़ से बनेंगे...

    भोपाल के गुफा मंदिर परिसर का होगा कायाकल्प, 22 करोड़ से बनेंगे आधुनिक मानस भवन और अत्याधुनिक गौशाला

    Published on

    spot_img

    भोपाल। राजधानी के प्रमुख धार्मिक स्थल गुफा मंदिर परिसर में धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को नई पहचान देने वाली दो बड़ी विकास परियोजनाओं का रविवार को भूमि पूजन किया गया। लोकसभा सांसद आलोक शर्मा, महापौर मालती राय और महंत रामप्रवेश दास महाराज ने करीब 22 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले आधुनिक मानस भवन और अत्याधुनिक गौशाला की आधारशिला रखी।

    सांसद आलोक शर्मा ने कहा कि भोपाल में लंबे समय से आधुनिक सुविधाओं से युक्त एक ऐसे परिसर की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जहां विवाह, धार्मिक अनुष्ठान, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सामाजिक आयोजन एक ही स्थान पर बेहतर सुविधाओं के साथ संपन्न हो सकें। लगभग 20 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला मानस भवन इस आवश्यकता को पूरा करेगा। उन्होंने कहा कि गुफा मंदिर आस्था का प्रमुख केंद्र है और यहां आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है।
    उन्होंने बताया कि करीब 2 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली अत्याधुनिक गौशाला में गौवंश के संरक्षण और संवर्धन की समुचित व्यवस्था होगी। यहां गोकाष्ठ निर्माण मशीन भी स्थापित की जाएगी, जिससे गोबर से उपयोगी उत्पाद तैयार किए जाएंगे और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।

    महापौर मालती राय ने कहा कि नगर निगम मंदिर परिसर के समग्र विकास के लिए लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि परिसर में नाला निर्माण का टेंडर जारी हो चुका है और अन्य विकास कार्य भी जल्द पूरे किए जाएंगे, जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

    महंत रामप्रवेश दास महाराज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गौसंरक्षण और भारतीय संस्कृति के संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए गुफा मंदिर क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों के लिए सांसद आलोक शर्मा का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में संत समाज, जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

    Latest articles

    ‘राणा जी 2.0’ रिलीज होते ही माहिरा शर्मा विवादों में

    मुंबई। बॉलीवुड के क्लासिक गानों को नए अंदाज में पेश करने का ट्रेंड लगातार...

    Bhakti Yoga : भक्ति शब्दों से परे ईश्वर तक पहुंचने का सबसे सरल मार्ग

    भारतीय आध्यात्मिक परंपरा में भक्ति को ईश्वर तक पहुंचने का सबसे सहज और प्रभावी...

    दिल्ली पुलिस का बड़ा दावा: संसद चलो मार्च में शामिल 2,873 लोगों की पहचान, 989 का आपराधिक रिकॉर्ड मिला

    नई दिल्ली। 20 जुलाई को आयोजित 'संसद चलो मार्च' के दौरान हुई हिंसा, पुलिसकर्मियों...

    दतिया उपचुनाव: शाम 5 बजे थमेगा प्रचार का शोर, 30 जुलाई को 21 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे 2.20 लाख मतदाता

    भोपाल। मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में मंगलवार शाम 5 बजे चुनाव प्रचार...

    More like this

    ‘राणा जी 2.0’ रिलीज होते ही माहिरा शर्मा विवादों में

    मुंबई। बॉलीवुड के क्लासिक गानों को नए अंदाज में पेश करने का ट्रेंड लगातार...

    Bhakti Yoga : भक्ति शब्दों से परे ईश्वर तक पहुंचने का सबसे सरल मार्ग

    भारतीय आध्यात्मिक परंपरा में भक्ति को ईश्वर तक पहुंचने का सबसे सहज और प्रभावी...

    दिल्ली पुलिस का बड़ा दावा: संसद चलो मार्च में शामिल 2,873 लोगों की पहचान, 989 का आपराधिक रिकॉर्ड मिला

    नई दिल्ली। 20 जुलाई को आयोजित 'संसद चलो मार्च' के दौरान हुई हिंसा, पुलिसकर्मियों...