More
    Homeमध्यप्रदेशभोपाल कोर्ट में आज फिर होगी पूर्व जिला जज गिरिबाला सिंह की...

    भोपाल कोर्ट में आज फिर होगी पूर्व जिला जज गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका पर सुनवाई

    Published on

    spot_img

    भोपाल। रिटायर्ड जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका पर मंगलवार को भोपाल जिला अदालत में फिर सुनवाई होगी। उनकी ओर से दोबारा जमानत आवेदन प्रस्तुत किया गया है। सुनवाई के दौरान अदालत दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख सकती है या आदेश भी सुना सकती है।

    गिरिबाला सिंह अपनी बहू त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत से जुड़े मामले में न्यायिक हिरासत में हैं। इस हाई-प्रोफाइल केस की जांच फिलहाल सीबीआई (CBI) कर रही है।

    त्विषा शर्मा की 22 मई की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। शुरुआती जांच के बाद कटारा हिल्स थाना पुलिस ने गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इसके बाद जिला अदालत ने 23 मई को गिरिबाला सिंह को जमानत दे दी थी।

    हालांकि, मृतका के परिजनों ने इस जमानत आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी। सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने जिला अदालत का जमानत आदेश निरस्त कर दिया, जिसके बाद सीबीआई ने गिरिबाला सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। तब से वह जेल में हैं।

    सुनवाई पर सभी की टिकी नजरें

    अब एक बार फिर उनकी ओर से भोपाल जिला अदालत में जमानत की मांग की गई है। मंगलवार को होने वाली सुनवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं, क्योंकि अदालत का फैसला इस मामले की आगे की कानूनी प्रक्रिया को प्रभावित कर सकता है।

    Latest articles

    भारत का जिम्बाब्वे पर 3-0 से क्लीन स्वीप, वैभव-मयंक बने जीत के हीरो

    हरारे। भारतीय क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला...

    मीराबाई चानू का स्वर्णिम जलवा: कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड की हैट्रिक

    ग्लास्गो। भारत की स्टार भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने एक बार फिर इतिहास रच दिया...

    मोटापा, डायबिटीज और हाई बीपी बढ़ने पर सरकार लगा सकती है ‘हेल्थ टैक्स’

    आईसीएमआर-एनआईएन की रिपोर्ट में चेतावनी, जंक फूड और शक्कर वाले पेय पर टैक्स बढ़ाने...

    भोपाल में 67 वर्षीय बुजुर्ग से 3.91 करोड़ की साइबर ठगी

    शेयर मार्केट में करोड़ों के मुनाफे का झांसा देकर फर्जी ऐप से लगाया चूना भोपाल।...

    More like this