More
    Homeमध्यप्रदेशआगर मालवा में बड़ा हादसा: बरसाती नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं...

    आगर मालवा में बड़ा हादसा: बरसाती नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की मौत

    Published on

    spot_img

    आगर मालवा। मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले के नलखेड़ा में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। मां बगलामुखी मंदिर के पास तेज बहाव वाले बरसाती नाले को पार करते समय श्रद्धालुओं से भरी कार पानी में बह गई। हादसे में कार सवार 8 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है। मृतकों में 3 बच्चे, 2 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल बताए जा रहे हैं।

    जानकारी के अनुसार, श्रद्धालु मां बगलामुखी मंदिर में दर्शन के लिए नलखेड़ा पहुंचे थे। मंदिर के सामने से गुजरने वाले बरसाती नाले में बारिश के कारण पानी का बहाव काफी तेज था। इसी दौरान कार नाले को पार करने के दौरान तेज बहाव की चपेट में आ गई और बह गई।

    हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। नाले में बही कार और उसमें सवार लोगों की तलाश के लिए राहत-बचाव अभियान शुरू किया गया। मौके पर बड़ी संख्या में लोग भी जमा हो गए।

    रात में तेज बारिश के बाद बढ़ा नाले का बहाव

    नलखेड़ा में पिछले 24 घंटे के दौरान करीब 3.7 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई। रात में बारिश का जोर अधिक रहने के कारण मंदिर के सामने से गुजरने वाले बरसाती नाले में पानी का बहाव काफी बढ़ गया था। इसी तेज बहाव में कार के बहने की बात सामने आ रही है।

    मां बगलामुखी मंदिर के सामने से ही बरसाती नाला गुजरता है। मुख्य सड़क से मंदिर की ओर जाने के लिए श्रद्धालुओं को नाले पर बनी पुलिया से होकर गुजरना पड़ता है। इसी क्षेत्र में यह हादसा हुआ।

    मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी

    हादसे के बाद प्रशासन की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर कार और उसमें सवार लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया। फिलहाल मृतकों की आधिकारिक पहचान की जानकारी सामने नहीं आई है। प्रशासन और पुलिस की टीम पहचान की प्रक्रिया में जुटी है।

    मां बगलामुखी मंदिर नलखेड़ा में लखुंदर नदी के किनारे स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है, जहां देशभर से श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

    Latest articles

    क्या चीनी खाने से कैंसर बढ़ता है? जानिए मीठा पूरी तरह छोड़ना जरूरी है या नहीं

    नई दिल्ली। कैंसर के इलाज के दौरान खान-पान को लेकर मरीजों और उनके परिवारों...

    DUSU Election 2026: ABVP ने जीती 3 सीटें, निर्दलीय दीपांशु शौकीन बने उपाध्यक्ष

    नई दिल्ली। DUSU Election 2026 : दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव 2026 के नतीजे...

    सरकारी जमीन-इमारतों से 5,000 करोड़ जुटाएगी केंद्र सरकार

    नई दिल्ली।Government Land : लंबे समय से खाली पड़ी सरकारी जमीनों और इमारतों के...

    More like this