More
    Homeमध्यप्रदेशमहिला एवं बाल विकास विभाग के 6 राज्य स्तरीय पुरस्कारों के लिए...

    महिला एवं बाल विकास विभाग के 6 राज्य स्तरीय पुरस्कारों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 31 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन

    Published on

    spot_img

    भोपाल। MP State Awards 2026 मप्र महिला एवं बाल विकास विभाग ने वर्ष 2025 के राज्य एवं जिला स्तरीय छह पुरस्कारों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 अगस्त 2026 कर दी है। विभाग के अनुसार, पहले निर्धारित समय-सीमा में अपेक्षाकृत कम आवेदन प्राप्त होने के कारण यह निर्णय लिया गया है, ताकि जमीनी स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिक से अधिक पात्र व्यक्ति और संस्थाएं आवेदन कर सकें।

    विभाग द्वारा कुल छह श्रेणियों में राज्य एवं जिला स्तर पर पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं। चयनित विजेताओं को एक लाख रुपये तक की सम्मान राशि तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

    इन पुरस्कारों में बाल विवाह, दहेज प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष करने तथा पीड़ित महिलाओं और बालिकाओं के पुनर्वास में उल्लेखनीय योगदान देने वालों को रानी अवंती बाई राज्य स्तरीय वीरता पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। वहीं महिलाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा, साक्षरता और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को राजमाता विजयाराजे सिंधिया समाज सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसी क्षेत्र में कार्यरत पुरुषों और स्वयंसेवी संस्थाओं (एनजीओ) को श्री विष्णु कुमार महिला बाल कल्याण समाज सेवा सम्मान दिया जाएगा।

    महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए साहसिक कार्य करने वालों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री नारी सम्मान रक्षा पुरस्कार तथा राष्ट्रमाता पद्मावती पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे। ये सम्मान उन महिलाओं और पुरुषों को दिए जाएंगे जिन्होंने वर्ष 2025 के दौरान अपनी जान जोखिम में डालकर किसी महिला की गरिमा और सम्मान की रक्षा की हो। मुख्यमंत्री नारी सम्मान रक्षा पुरस्कार के अंतर्गत राज्य स्तर पर चार तथा जिला स्तर पर दो विजेताओं का चयन किया जाएगा। जिला स्तर पर प्रत्येक विजेता को 50 हजार रुपये की सम्मान राशि प्रदान की जाएगी।
    इसके अलावा आत्मरक्षा का साहसिक परिचय देने वाली महिलाओं को अरुणा शानबाग वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

    कैसे-कहां करें आवेदन

    इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन पत्र महिला एवं बाल विकास विभाग की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं या अपने जिले के जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं। पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन आवश्यक दस्तावेजों सहित 31 अगस्त 2026 तक संबंधित जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में जमा करना अनिवार्य होगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि आवेदन पत्र पर संबंधित पुरस्कार का नाम स्पष्ट रूप से अंकित होना चाहिए। साथ ही आवेदन के साथ अनुक्रमणिका (इंडेक्स) संलग्न करना तथा सभी पृष्ठों पर क्रमांक अंकित करना आवश्यक होगा, जिससे जांच प्रक्रिया पारदर्शी और व्यवस्थित बनी रहे।

    सिर्फ नवीनतम आवेदन पर विचार होगा

    जिन अभ्यर्थियों ने पहले ही निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन जमा कर दिए हैं, उन्हें दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। हालांकि यदि वे अपने नए कार्यों का विवरण जोड़ना चाहते हैं तो नया आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। ऐसी स्थिति में केवल नवीनतम आवेदन पर ही विचार किया जाएगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि 31 अगस्त 2026 के बाद प्राप्त किसी भी आवेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

    Latest articles

    मन, शरीर और आत्मा के लिए क्यों जरूरी है मेडिटेशन?

    आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव, चिंता और मानसिक अशांति तेजी से बढ़...

    दतिया उपचुनाव 2026: आशुतोष तिवारी-घनश्याम सिंह के बीच कांटे की टक्कर

    भोपाल। मध्यप्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर होने वाला उपचुनाव इस बार बेहद दिलचस्प...

    NEET प्रदर्शन केस: FIR वापस लेने की तैयारी, 2500 संदिग्धों पर दिल्ली पुलिस की नजर

    साजिश की जांच जारी, CCTV, मोबाइल डेटा और फेस रिकग्निशन से जुटाए जा रहे सबूत नई...

    आज अस्पताल से डिस्चार्ज होंगे सोनम वांगचुक, फिर लौटेंगे लद्दाख

    नई दिल्ली। सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक सोमवार को गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल से छुट्टी...

    More like this

    मन, शरीर और आत्मा के लिए क्यों जरूरी है मेडिटेशन?

    आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव, चिंता और मानसिक अशांति तेजी से बढ़...

    दतिया उपचुनाव 2026: आशुतोष तिवारी-घनश्याम सिंह के बीच कांटे की टक्कर

    भोपाल। मध्यप्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर होने वाला उपचुनाव इस बार बेहद दिलचस्प...

    NEET प्रदर्शन केस: FIR वापस लेने की तैयारी, 2500 संदिग्धों पर दिल्ली पुलिस की नजर

    साजिश की जांच जारी, CCTV, मोबाइल डेटा और फेस रिकग्निशन से जुटाए जा रहे सबूत नई...