More
    Homeव्यापारटेलीग्राम पर पायरेटेड फिल्में और वेब सीरीज हटाने का आदेश, सरकार ने...

    टेलीग्राम पर पायरेटेड फिल्में और वेब सीरीज हटाने का आदेश, सरकार ने 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

    Published on

    spot_img

    नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Telegram को पायरेटेड फिल्में, वेब सीरीज और अन्य कॉपीराइट कंटेंट उपलब्ध कराने वाले चैनल और ग्रुप हटाने का निर्देश दिया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने कंपनी को नोटिस जारी कर कहा है कि वह 15 दिनों के भीतर की गई कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट सरकार को सौंपे।

    सरकार का कहना है कि टेलीग्राम को केवल शिकायत मिलने का इंतजार नहीं करना चाहिए, बल्कि अपने प्लेटफॉर्म पर पायरेटेड कंटेंट की पहचान और रोकथाम के लिए मजबूत तकनीकी व्यवस्था विकसित करनी चाहिए। मंत्रालय ने चेतावनी दी कि नियमों का बार-बार उल्लंघन करने वाले चैनल, ग्रुप, बॉट, अकाउंट और उनके एडमिनिस्ट्रेटर्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी, फेसबुक पोस्ट से मचा हड़कंप

    अब तक की कार्रवाई

    पायरेसी फैलाने वाले 3000 से अधिक टेलीग्राम चैनलों पर पहले ही कार्रवाई की जा चुकी है।सरकार ने संकेत दिए हैं कि भविष्य में भी ऐसे कंटेंट पर निगरानी जारी रहेगी।

    पहले भी टेलीग्राम पर हुई थी कार्रवाई

    इससे पहले NEET पेपर लीक मामले के दौरान सरकार ने National Testing Agency की सिफारिश पर 16 जून से 22 जून तक टेलीग्राम पर प्रतिबंध लगाया था। वहीं JEE 2026 की पुनर्परीक्षा को देखते हुए कंपनी को 30 जून तक मैसेज-एडिटिंग फीचर बंद रखने का निर्देश भी दिया गया था।

    क्या है सरकार की चिंता?

    सरकार का मानना है कि पायरेटेड फिल्में और वेब सीरीज कॉपीराइट कानूनों का उल्लंघन करती हैं और इससे फिल्म उद्योग को बड़ा आर्थिक नुकसान होता है। इसलिए डिजिटल प्लेटफॉर्म्स को अवैध कंटेंट के प्रसार को रोकने के लिए अधिक जिम्मेदारी निभानी होगी।

    Latest articles

    भारत का जिम्बाब्वे पर 3-0 से क्लीन स्वीप, वैभव-मयंक बने जीत के हीरो

    हरारे। भारतीय क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला...

    मीराबाई चानू का स्वर्णिम जलवा: कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड की हैट्रिक

    ग्लास्गो। भारत की स्टार भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने एक बार फिर इतिहास रच दिया...

    मोटापा, डायबिटीज और हाई बीपी बढ़ने पर सरकार लगा सकती है ‘हेल्थ टैक्स’

    आईसीएमआर-एनआईएन की रिपोर्ट में चेतावनी, जंक फूड और शक्कर वाले पेय पर टैक्स बढ़ाने...

    भोपाल में 67 वर्षीय बुजुर्ग से 3.91 करोड़ की साइबर ठगी

    शेयर मार्केट में करोड़ों के मुनाफे का झांसा देकर फर्जी ऐप से लगाया चूना भोपाल।...

    More like this