More
    Homeव्यापार'रामायण' के लक्ष्मण बने सफल किसान, सुनील लहरी ने खेतों में उगाए...

    ‘रामायण’ के लक्ष्मण बने सफल किसान, सुनील लहरी ने खेतों में उगाए काजू, केला-पपीता और ऑर्गेनिक सब्जियां

    Published on

    spot_img

    मुंबई। रामानंद सागर के चर्चित धारावाहिक ‘रामायण’ में लक्ष्मण की भूमिका निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले अभिनेता सुनील लहरी आजकल अभिनय से दूर खेती-किसानी में व्यस्त हैं। उन्होंने अपने फार्महाउस की एक झलक सोशल मीडिया पर साझा की, जिसमें फलों, सब्जियों और औषधीय पौधों से भरे उनके खेत दिखाई दिए।

    सुनील लहरी ने वीडियो के जरिए बताया कि उन्होंने अपने फार्म में पालक, मेथी, टमाटर, हरी मिर्च, फूलगोभी, पत्तागोभी, शिमला मिर्च, मोरिंगा, तरबूज, केला, पपीता और काजू सहित कई प्रकार की फसलें उगाई हैं। उनका कहना है कि फार्म में तैयार होने वाली सभी उपज पूरी तरह ऑर्गेनिक है।
    वीडियो में सुनील लहरी खुद खेतों में काम करते और पौधों की देखभाल करते नजर आए। उन्होंने बताया कि खेती करना उन्हें मानसिक संतोष देता है और प्रकृति के करीब रहने का अवसर भी प्रदान करता है।

    सुनील लहरी के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी सराहना मिल रही है। उनके प्रशंसक हैरानी जता रहे हैं कि अभिनय की दुनिया में पहचान बनाने वाले कलाकार ने खेती के क्षेत्र में भी इतनी मेहनत और सफलता हासिल की है।
    कुछ समय पहले भी सुनील लहरी अपने पोते के साथ फार्महाउस पर बिताए पलों को साझा कर चुके हैं। वहीं उन्होंने खेती को बढ़ावा देने और खाली पड़ी जमीनों के बेहतर उपयोग को लेकर सरकार को सुझाव भी दिए थे।
    मध्य प्रदेश के दमोह से ताल्लुक रखने वाले सुनील लहरी अपनी सादगीपूर्ण जीवनशैली के लिए भी जाने जाते हैं। स्टारडम और लोकप्रियता हासिल करने के बावजूद वह जमीन से जुड़े रहने और प्रकृति के साथ समय बिताने को प्राथमिकता देते हैं।

    Latest articles

    पूर्व IAS नियाज खान का फिर विवादित बयान- मुस्लिम ज्यादा बच्चे पैदा करते हैं, सरकार जबरन नसबंदी कराए

    भोपाल। मप्र कैडर के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी और लेखक नियाज खान अपने एक सोशल...

    मेहनत का कमाल: भोपाल जिले के दो किसान भाइयों ने खड़ी की करोड़ों की नर्सरी

    भोपाल। दृढ़ संकल्प, कड़ी मेहनत और आधुनिक तकनीक का सही उपयोग किसी भी किसान...

    राज्यसभा चुनाव विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने मीनाक्षी नटराजन की याचिका खारिज की, हाईकोर्ट जाने की दी सलाह

    नई दिल्ली। मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव से जुड़े विवाद में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता...

    अब क्या होगा ममता का?

    पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के भीतर मची कथित टूट-फूट ने...

    More like this