More
    Homeव्यापार 11 दिनों में 11 हजार रुपये टूटा सोना, खरीदारों के लिए बढ़ा...

     11 दिनों में 11 हजार रुपये टूटा सोना, खरीदारों के लिए बढ़ा निवेश का मौका

    Published on

    spot_img

    मुंबई। सोना खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। लगातार गिरावट के दौर में 24 कैरेट सोने की कीमत में बड़ी कमी दर्ज की गई है। आज सोना ₹1,562 प्रति 10 ग्राम सस्ता होकर ₹1.45 लाख प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। पिछले 11 दिनों में इसकी कीमत में करीब ₹11,000 की गिरावट आ चुकी है, जिससे बाजार में खरीदारी की उम्मीदें बढ़ गई हैं।

    रिकॉर्ड स्तर से 31 हजार रुपये नीचे पहुंचा सोना

    इस वर्ष जनवरी में सोने ने ₹1.76 लाख प्रति 10 ग्राम का ऐतिहासिक उच्च स्तर छुआ था, लेकिन अब इसकी कीमत उस स्तर से करीब ₹31,000 नीचे आ गई है। विशेषज्ञों के अनुसार वैश्विक बाजार में कमजोरी, डॉलर की चाल और निवेशकों के बदले रुख का असर सोने की कीमतों पर देखने को मिल रहा है।

    चांदी में हल्की मजबूती

    सोने के विपरीत चांदी की कीमत में मामूली बढ़त दर्ज की गई। चांदी आज ₹257 प्रति किलोग्राम महंगी होकर ₹2.33 लाख प्रति किलो पर पहुंच गई। हालांकि यह अभी भी अपने रिकॉर्ड उच्च स्तर ₹3.86 लाख प्रति किलो से काफी नीचे कारोबार कर रही है। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि सोने की कीमतों में आई यह गिरावट लंबी अवधि के निवेशकों और आभूषण खरीदारों के लिए एक अच्छा अवसर साबित हो सकती है।

    Latest articles

    अब क्या होगा ममता का?

    पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के भीतर मची कथित टूट-फूट ने...

    Delhi: तुगलकाबाद की पांच मंजिला इमारत में भीषण आग, 3 की मौत; छत का ताला तोड़कर बचाई गईं जानें

    नई दिल्ली। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके में गुरुवार देर रात एक पांच मंजिला...

    बुढ़ापा रोकने की दिशा में बड़ा कदम, इंसान पर पहली बार एंटी-एजिंग इंजेक्शन का परीक्षण

    बोस्टन। मेडिकल साइंस के सबसे महत्वाकांक्षी लक्ष्यों में से एक ‘रिवर्स एजिंग’ यानी उम्र...

    संघ प्रमुख मोहन भागवत की ट्रेन पर पथराव, शताब्दी एक्सप्रेस की खिड़की का शीशा टूटा

    कानपुर/फिरोजाबाद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक Mohan Bhagwat की यात्रा के दौरान गुरुवार...

    More like this