More
    Homeदेशमानसून 7 दिन से ठहरा, यूपी में तूफान और 3 मौतें; बिहार-राजस्थान...

    मानसून 7 दिन से ठहरा, यूपी में तूफान और 3 मौतें; बिहार-राजस्थान में बारिश और आंधी, 22 राज्यों में अलर्ट

    Published on

    spot_img

    भोपाल/जयपुर/लखनऊ/पटना। मानसून ने इस साल केरल में 4 जून को दस्तक दी थी और 6 जून तक यह पांच राज्यों तक फैल गया। लेकिन पिछले 7 दिनों से यह तमिलनाडु के चेन्नई, महाराष्ट्र के हरनाई और पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में रुका हुआ है। विशेषज्ञों के अनुसार अगले तीन दिनों में मानसून तेजी से आगे बढ़ेगा और महाराष्ट्र, तेलंगाना और आंध्रप्रदेश के अन्य हिस्सों को भी छू लेगा।

    उत्तर भारत में मौसम का कहर
    उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, दिल्ली और पश्चिम बंगाल में प्री-मानसून की बारिश देखी गई। बिहार के पटना, बक्सर और सुपौल समेत 5 जिलों में सुबह-सुबह तेज आंधी के साथ बारिश हुई। अंधेरा छा जाने के कारण लोगों को वाहन की लाइट जलाकर चलना पड़ा।

    यूपी के चित्रकूट में 4.5 करोड़ रुपए की ऑडिटोरियम की छत उड़ गई। इटावा, सीतापुर और फिरोजाबाद में अलग-अलग हादसों में तीन लोगों की मौत हुई। पंजाब के मानसा में तेज आंधी में लोहे का गेट गिरने से 9 साल के बच्चे की जान चली गई। राजस्थान के कई हिस्सों में भी आंधी चली और दिल्ली में खराब मौसम के चलते दो फ्लाइट्स जयपुर डायवर्ट हुईं।

    22 राज्यों में बारिश का यलो अलर्ट
    आज 22 राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट जारी है। इनमें राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और गोवा शामिल हैं। गुजरात को छोड़कर बाकी सभी राज्यों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

    गर्मी भी बरकरार
    बारिश के बावजूद मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान,  महाराष्ट्र, गुजरात, पंजाब और हरियाणा के कई शहरों में तापमान 40°C से अधिक रहा। देश में सबसे ज्यादा पारा पंजाब के भटिंडा में 46.2°C दर्ज किया गया। राजस्थान के श्रीगंगानगर में 45.9°C, यूपी के बांदा में 45.4°C, महाराष्ट्र के ब्रह्मपुरी में 45.5°C और मध्य प्रदेश के खजुराहो में 45°C तापमान रिकॉर्ड किया गया।

    Latest articles

    अब क्या होगा ममता का?

    पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के भीतर मची कथित टूट-फूट ने...

    Delhi: तुगलकाबाद की पांच मंजिला इमारत में भीषण आग, 3 की मौत; छत का ताला तोड़कर बचाई गईं जानें

    नई दिल्ली। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके में गुरुवार देर रात एक पांच मंजिला...

    बुढ़ापा रोकने की दिशा में बड़ा कदम, इंसान पर पहली बार एंटी-एजिंग इंजेक्शन का परीक्षण

    बोस्टन। मेडिकल साइंस के सबसे महत्वाकांक्षी लक्ष्यों में से एक ‘रिवर्स एजिंग’ यानी उम्र...

    संघ प्रमुख मोहन भागवत की ट्रेन पर पथराव, शताब्दी एक्सप्रेस की खिड़की का शीशा टूटा

    कानपुर/फिरोजाबाद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक Mohan Bhagwat की यात्रा के दौरान गुरुवार...

    More like this

    अब क्या होगा ममता का?

    पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के भीतर मची कथित टूट-फूट ने...

    Delhi: तुगलकाबाद की पांच मंजिला इमारत में भीषण आग, 3 की मौत; छत का ताला तोड़कर बचाई गईं जानें

    नई दिल्ली। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके में गुरुवार देर रात एक पांच मंजिला...

    बुढ़ापा रोकने की दिशा में बड़ा कदम, इंसान पर पहली बार एंटी-एजिंग इंजेक्शन का परीक्षण

    बोस्टन। मेडिकल साइंस के सबसे महत्वाकांक्षी लक्ष्यों में से एक ‘रिवर्स एजिंग’ यानी उम्र...