More
    Homeमनोरंजनकौन हैं वो सुंदरी जिनके निधन पर सलमान खान हुए भावुक, अंतिम...

    कौन हैं वो सुंदरी जिनके निधन पर सलमान खान हुए भावुक, अंतिम विदाई में रो पड़ा पूरा खान परिवार

    Published on

    spot_img

    मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को अक्सर पर्दे पर और असल जिंदगी में एक मजबूत और सख्त इंसान के रूप में देखा जाता है, लेकिन जब दिल के बेहद करीब लोग दुनिया से विदा ले लेते हैं तो बड़े से बड़ा इंसान भी टूट जाता है।

    ऐसा ही भावुक कर देने वाला नजारा मंगलवार को मुंबई के श्मशान घाट पर देखने को मिला, जब सलमान खान अपनी करीबी पारिवारिक मित्र कुमुद राणे के अंतिम संस्कार में पहुंचे। इस दौरान सलमान खान खुद को संभाल नहीं पाए और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। सोशल मीडिया पर उनका रोते हुए वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनके बॉडीगार्ड शेरा और परिवार के सदस्य उन्हें संभालते नजर आ रहे हैं।

    कौन थीं कुमुद राणे और सलमान परिवार से क्या था रिश्ता?

    कुमुद राणे फिल्म या ग्लैमर इंडस्ट्री से भले ही जुड़ी न रही हों, लेकिन खान परिवार के लिए उनका स्थान बेहद खास था। वह दुबई की एक सफल एंटरप्रेन्योर थीं और वहां के लोकप्रिय ब्यूटी और वेलनेस ब्रांड की मालकिन भी थीं। रिपोर्ट्स के अनुसार, कुमुद राणे और खान परिवार के बीच दशकों पुराना गहरा रिश्ता था। यह दोस्ती कई पीढ़ियों से चली आ रही थी, जिसमें दोनों परिवार सुख-दुख में हमेशा एक-दूसरे के साथ खड़े रहे। कुमुद राणे के अंतिम संस्कार में सलमान खान के साथ पूरा परिवार मौजूद रहा। इसमें उनकी मां सलमा खान और हेलन, भाई सोहेल खान, बहन अर्पिता खान शर्मा, तथा भांजे अरहान और निर्वाण खान शामिल थे। इसके अलावा अभिनेता चंकी पांडे और मलाइका अरोड़ा भी अंतिम विदाई में पहुंचे।

    सलमान खान के लिए भावुक रहा साल

    यह साल सलमान खान के लिए बेहद कठिन रहा है। कुमुद राणे के निधन से लगभग एक महीने पहले उनके 42 साल पुराने करीबी दोस्त सुशील कुमार का भी निधन हो गया था, जिसे लेकर उन्होंने भावुक पोस्ट साझा करते हुए उन्हें अपना भाई बताया था। इसके अलावा कुछ समय पहले उनके करीबी राजनेता बाबा सिद्दीकी की भी हत्या कर दी गई थी, जिससे सलमान खान और उनका परिवार गहरे सदमे में रहा।

    Latest articles

    हरदा में चेक बाउंस मामले में निशांत पुनासे को 1 साल की सजा, 17.32 लाख रुपए प्रतिकर का आदेश

    हरदा। हरदा की न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी अदालत ने चेक बाउंस के मामले में...

    दागी उम्मीदवारों की बढ़ती संख्या लोकतंत्र के लिए गंभीर चेतावनी

    Criminal Politics: लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत जनता का विश्वास है और इस विश्वास...

    एमपी में नायब तहसीलदार बनने का मौका: 73 पदों पर विभागीय परीक्षा, पटवारी-आरआई और लिपिक कर सकेंगे आवेदन

    भोपाल। MP Naib Tehsildar Exam: मध्यप्रदेश में राजस्व विभाग के कर्मचारियों के लिए नायब तहसीलदार...

    भोपाल में चोरों के हौसले बुलंद: ट्रैफिक एसीपी के घर 10 लाख की चोरी, 6 लाख कैश और जेवर ले उड़े

    भोपाल। राजधानी भोपाल में चोरों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसका अंदाजा इस...

    More like this