More
    Homeव्यापारसोना 1030 रुपये उछलकर 1.52 लाख के पार, चांदी 1638 रुपये महंगी...

    सोना 1030 रुपये उछलकर 1.52 लाख के पार, चांदी 1638 रुपये महंगी होकर 2.46 लाख पहुंची

    Published on

    spot_img

    सालभर में सोना 19 हजार और चांदी 15 हजार रुपये तक महंगी

    नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर तेजी दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (ढ्ढक्चछ्व्र) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 1030 रुपए बढक़र 1.52 लाख रुपए पहुंच गया है। वहीं चांदी की कीमत में भी जोरदार उछाल देखा गया है। 1 किलो चांदी का भाव 1638 रुपए बढक़र 2.46 लाख रुपए हो गया है।

    आंकड़ों के अनुसार, इस साल अब तक सोना करीब 19 हजार रुपए और चांदी लगभग 15 हजार रुपए महंगी हो चुकी है। 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम सोना 1.33 लाख रुपए था, जो अब बढक़र 1.52-1.53 लाख रुपए के स्तर पर पहुंच गया है। चांदी की कीमत भी इसी अवधि में 2.30 लाख रुपए प्रति किलो से बढक़र 2.45-2.46 लाख रुपए तक पहुंच गई है।

    रिकॉर्ड बना चुके हैं भाव

    इस साल 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम का और चांदी ने 3.86 लाख रुपए प्रति किलो का अब तक का उच्चतम स्तर (ऑलटाइम हाई) भी छुआ था। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव और निवेशकों की सुरक्षित निवेश की ओर बढ़ती रुचि के कारण कीमती धातुओं की कीमतों में लगातार तेजी बनी हुई है।

    Latest articles

    बॉक्स ऑफिस पर ‘हनुमान अंश’ का जलवा कायम, ‘मिर्जापुर-द मूवी’ भी मजबूत; ‘हैवान’ की हालत खराब

    मुंबई। Box Office Collection: सिनेमाघरों में इस समय कई फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस...

    इंडोनेशिया में 240 यात्रियों वाला जहाज लापता, जावा सागर में टूटा संपर्क

    जकार्ता। Indonesia Ship Missing: इंडोनेशिया में करीब 240 यात्रियों को लेकर जा रहा यात्री...

    ब्रिक्स में साझा करेंसी का प्रस्ताव नहीं, अपनी मुद्राओं में होगा कारोबार; नई दिल्ली घोषणा में पहलगाम हमले की निंदा

    नई दिल्ली। BRICS Summit 2026: भारत की मेजबानी में आयोजित 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन...

    मप्र: CM मोहन यादव के दिल्ली दौरों से भाजपा में सियासी हलचल

    भोपाल। Madhya Pradesh Politics: मध्य प्रदेश में सत्ता और संगठन में संभावित बदलाव की...

    More like this