More
    Homeदेशदेश के दो-तिहाई किशोरों में विटामिन बी12 की कमी, 60% वयस्क भी...

    देश के दो-तिहाई किशोरों में विटामिन बी12 की कमी, 60% वयस्क भी प्रभावित

    Published on

    spot_img

    आईसीएमआर-एनआईएन के राष्ट्रीय सर्वेक्षण में चौंकाने वाला खुलासा, गर्भवती महिलाओं में 63.1 फीसदी की कमी

    नई दिल्ली। देश में विटामिन बी12 की कमी एक गंभीर पोषण संबंधी समस्या बनकर उभर रही है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) और राष्ट्रीय पोषण संस्थान (एनआईएन) के राष्ट्रीय सर्वेक्षण में खुलासा हुआ है कि देश के करीब दो-तिहाई किशोर विटामिन बी12 की कमी से प्रभावित हैं। इतना ही नहीं, आधे से अधिक वयस्कों में भी इस जरूरी विटामिन का स्तर सामान्य से कम पाया गया है। गर्भवती महिलाओं की स्थिति भी चिंताजनक है, जहां 63.1 फीसदी महिलाओं में इसकी कमी दर्ज की गई।

    आईसीएमआर-एनआईएन ने वर्ष 2023 से 2025 के बीच देश के 35 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 183 जिलों में यह सर्वेक्षण किया। इसमें 81 हजार से अधिक परिवारों के दो लाख से ज्यादा लोगों को शामिल किया गया। विभिन्न आयु और लिंग वर्गों की पोषण स्थिति का आकलन करने के लिए 1.7 लाख से अधिक रक्त नमूनों की जांच की गई।

    किशोरों में सबसे ज्यादा कमी

    सर्वेक्षण के अनुसार, 10 से 19 वर्ष की 65.4 फीसदी किशोरियों और 66.1 फीसदी किशोरों में विटामिन बी12 की कमी मिली। आंकड़े बताते हैं कि यह समस्या ग्रामीण और शहरी, दोनों क्षेत्रों में व्यापक है। ग्रामीण किशोरियों में कमी का प्रतिशत 66.5 रहा, जबकि शहरी किशोरियों में यह 61.7 फीसदी दर्ज किया गया। वहीं किशोर लड़कों में शहरी क्षेत्रों की स्थिति अधिक खराब रही। यहां 68.6 फीसदी लड़कों में कमी मिली, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में यह आंकड़ा 65.3 फीसदी रहा।

    बच्चे और बुजुर्ग भी प्रभावित

    विटामिन बी12 की कमी का असर छोटे बच्चों में भी देखने को मिला। पांच से नौ वर्ष की उम्र के 46.5 फीसदी बच्चों और 12 से 59 महीने के 37.3 फीसदी बच्चों में इसका स्तर कम पाया गया। वहीं 20 से 59 वर्ष की 55.2 फीसदी महिलाओं और 60.4 फीसदी पुरुषों में विटामिन बी12 की कमी दर्ज की गई। 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं में भी 41.2 फीसदी इस समस्या से प्रभावित मिलीं।

    गर्भवती महिलाओं में 63 फीसदी से ज्यादा कमी

    सर्वेक्षण का सबसे चिंताजनक पहलू गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं से जुड़ा है। आंकड़ों के मुताबिक, 63.1 फीसदी गर्भवती महिलाओं में विटामिन बी12 का स्तर निर्धारित सीमा से कम मिला। वहीं स्तनपान कराने वाली 51.8 फीसदी महिलाओं में भी इसकी कमी दर्ज की गई।

    203 पिकोग्राम से कम स्तर को माना कमी

    आईसीएमआर ने रक्त में विटामिन बी12 का स्तर 203 पिकोग्राम प्रति मिलीलीटर से कम होने पर इसे कमी की श्रेणी में रखा है। सर्वेक्षण के नतीजे बताते हैं कि देश में विटामिन बी12 की कमी किसी एक आयु वर्ग तक सीमित नहीं है। बच्चों, किशोरों, कामकाजी उम्र के वयस्कों और महिलाओं में इसकी व्यापक मौजूदगी खानपान और पोषण संबंधी चुनौतियों की ओर संकेत करती है।

    Latest articles

    अवैध गैस रिफिलिंग का साम्राज्य, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

    An empire of illegal gas refilling; questions raised over the administration's silence; रसोई गैस...

    शेयर बाजार में जोरदार उछाल: सेंसेक्स 1500 अंक चढ़कर 84 हजार पर पहुंचा, निफ्टी में 450 अंकों की तेजी

    मुंबई। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार, 25 नवंबर को कारोबार की शुरुआत जोरदार तेजी...

    भोपाल-विदिशा के बीच 1757 करोड़ से बनेगा फोरलेन, गंजबासौदा को भी तीन बड़ी सड़कें

    भोपाल। मध्यप्रदेश में सड़क नेटवर्क के विस्तार को लेकर सरकार ने विदिशा जिले को...

    एमपी में बढ़ी ठंड की मार: भोपाल में एक रात में 3.4 डिग्री गिरा पारा

    भोपाल। मध्य प्रदेश में सर्द हवाओं ने ठंड का असर तेज कर दिया है।...

    More like this

    अवैध गैस रिफिलिंग का साम्राज्य, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

    An empire of illegal gas refilling; questions raised over the administration's silence; रसोई गैस...

    शेयर बाजार में जोरदार उछाल: सेंसेक्स 1500 अंक चढ़कर 84 हजार पर पहुंचा, निफ्टी में 450 अंकों की तेजी

    मुंबई। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार, 25 नवंबर को कारोबार की शुरुआत जोरदार तेजी...

    भोपाल-विदिशा के बीच 1757 करोड़ से बनेगा फोरलेन, गंजबासौदा को भी तीन बड़ी सड़कें

    भोपाल। मध्यप्रदेश में सड़क नेटवर्क के विस्तार को लेकर सरकार ने विदिशा जिले को...