More
    Homeमध्यप्रदेशपन्ना में 50 हजार की रिश्वत लेते उद्यानिकी विभाग का सहायक संचालक...

    पन्ना में 50 हजार की रिश्वत लेते उद्यानिकी विभाग का सहायक संचालक गिरफ्तार, पत्नी ने फेंके नोट

    Published on

    spot_img

    पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में लोकायुक्त सागर की टीम ने रिश्वतखोरी के मामले में उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के सहायक संचालक प्रदीप श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया है। अधिकारी को उनके शासकीय आवास पर 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा गया। लोकायुक्त टीम की दबिश पड़ते ही उनकी पत्नी ने रिश्वत की रकम बंगले के बाहर फेंक दी। लोकायुक्त ने रकम बरामद कर अधिकारी की पत्नी को भी मामले में सह आरोपी बनाया है। एक महीने के भीतर पन्ना में लोकायुक्त की यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है।

    सब्सिडी जारी कराने के बदले मांगे थे दो लाख

    मामले में शिकायतकर्ता पवई निवासी भगवत साहू और उनकी पत्नी गेंदाबाई ने आटा चक्की लगाने के लिए उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग की योजना के तहत बैंक से ऋण लिया था। गेंदाबाई ने 6 लाख 80 हजार और भगवत साहू ने 5 लाख 80 हजार रुपये का ऋण लिया था। योजना के तहत दोनों को क्रमश: 2 लाख 30 हजार और 2 लाख 20 हजार रुपये की सब्सिडी मिलनी थी।

    आरोप है कि विभाग की ओर से बैंक को सब्सिडी जारी नहीं करने संबंधी पत्र भेज दिया गया था। बैंक से जानकारी मिलने के बाद दंपती ने सहायक संचालक प्रदीप श्रीवास्तव से संपर्क किया। आरोप के मुताबिक, अधिकारी ने सब्सिडी जारी कराने के बदले दो लाख रुपये की रिश्वत मांगी। वहीं, विभाग के पवई ब्लॉक अधिकारी पर भी 60 हजार रुपये मांगने का आरोप है।

    पहले दे चुके थे 40 हजार रुपये

    शिकायतकर्ता ने एकमुश्त रकम देने में असमर्थता जताई तो सहायक संचालक ने रिश्वत की राशि किस्तों में देने को कहा। भगवत साहू पहले ही दो किस्तों में 20-20 हजार रुपये दे चुके थे। इसके बाद उन्होंने लोकायुक्त सागर से शिकायत की। शिकायत का सत्यापन करने के बाद लोकायुक्त टीम ने अगली किस्त लेते समय आरोपी को पकड़ने की योजना बनाई।

    लोकायुक्त को देखते ही पत्नी ने फेंके 50 हजार

    योजनानुसार भगवत साहू शाम को 50 हजार रुपये की अगली किस्त देने सहायक संचालक के शासकीय आवास पहुंचे। उस समय अधिकारी और उनकी पत्नी दोनों मौजूद थे। जैसे ही भगवत साहू ने रकम दी, लोकायुक्त की टीम ने दबिश दे दी। टीम को देखते ही अधिकारी की पत्नी ने 50 हजार रुपये बंगले के बाहर फेंक दिए। लोकायुक्त टीम ने रकम बरामद कर अधिकारी को पकड़ लिया।

    लोकायुक्त निरीक्षक रोशनी जैन के मुताबिक, शिकायत का सत्यापन करने के बाद कार्रवाई की गई। सहायक संचालक को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा गया है। उनकी पत्नी ने रकम बाहर फेंक दी थी, जिसके चलते उन्हें भी मामले में सह आरोपी बनाया गया है।

     

     

    Latest articles

    ओंकारेश्वर से दादा गुरु की 125 दिवसीय नर्मदा परिक्रमा शुरू, सीएम मोहन यादव भी हुए शामिल

    ओंकारेश्वर। तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में मंगलवार को संत दादा गुरु की पांचवीं निराहार नर्मदा परिक्रमा...

    रूस अंतरिक्ष में परमाणु हथियार तैनात करने की तैयारी में? खुफिया रिपोर्ट से नाटो में हड़कंप

    बर्लिन। रूस की ओर से अंतरिक्ष में परमाणु हथियार तैनात करने की कथित तैयारी...

    सोनिया गांधी का दावा, राजीव की सुरक्षा हटाने के पीछे थी साजिश

    राहुल गांधी ने भी उठाए सवाल, मां की किताब में दर्ज नहीं कई अहम...

    भोपाल नगर निगम; कानून की रखवाली करने वाले ही नियम तोड़ने वालों के मददगार बन जाएं तो?

    शहरों की बदहाल होती व्यवस्था के पीछे सिर्फ अवैध निर्माण करने वाले लोग जिम्मेदार...

    More like this

    ओंकारेश्वर से दादा गुरु की 125 दिवसीय नर्मदा परिक्रमा शुरू, सीएम मोहन यादव भी हुए शामिल

    ओंकारेश्वर। तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में मंगलवार को संत दादा गुरु की पांचवीं निराहार नर्मदा परिक्रमा...

    रूस अंतरिक्ष में परमाणु हथियार तैनात करने की तैयारी में? खुफिया रिपोर्ट से नाटो में हड़कंप

    बर्लिन। रूस की ओर से अंतरिक्ष में परमाणु हथियार तैनात करने की कथित तैयारी...

    सोनिया गांधी का दावा, राजीव की सुरक्षा हटाने के पीछे थी साजिश

    राहुल गांधी ने भी उठाए सवाल, मां की किताब में दर्ज नहीं कई अहम...