More
    Homeमध्यप्रदेशओंकारेश्वर से दादा गुरु की 125 दिवसीय नर्मदा परिक्रमा शुरू, सीएम मोहन...

    ओंकारेश्वर से दादा गुरु की 125 दिवसीय नर्मदा परिक्रमा शुरू, सीएम मोहन यादव भी हुए शामिल

    Published on

    spot_img

    ओंकारेश्वर। तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में मंगलवार को संत दादा गुरु की पांचवीं निराहार नर्मदा परिक्रमा का शुभारंभ हुआ। 125 दिनों तक चलने वाली इस आध्यात्मिक यात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शामिल हुए। उन्होंने संत-महात्माओं और हजारों श्रद्धालुओं के साथ मां नर्मदा की परिक्रमा के संकल्प में सहभागिता की। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई पंकज मोदी भी मौजूद रहे। यात्रा का समापन 125 दिन बाद ओंकारेश्वर में ही होगा।

    परिक्रमा के शुभारंभ अवसर पर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल, कैलाश विजयवर्गीय और विश्वास सारंग, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, विधायक नारायण पटेल सहित कई जनप्रतिनिधि शामिल हुए। महामंडलेश्वर साध्वी सत्यप्रिया दीदी की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में देशभर से पहुंचे संतों और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया।

    भक्ति और आत्मसाधना का संदेश है नर्मदा परिक्रमा

    संत दादा गुरु ने परिक्रमा के आध्यात्मिक महत्व को बताते हुए कहा कि नर्मदा परिक्रमा महज धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि भक्ति, जीवन और आत्मसाधना का आधार है। इसे विश्व की सबसे बड़ी जीवंत आध्यात्मिक साधनाओं में से एक बताते हुए उन्होंने कहा, “चलते हैं तो साधना है और बैठते हैं तो आराधना है।”

    उन्होंने भारतीय संस्कृति में तप, त्याग, सेवा और साधना की परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि ऋषि-मुनियों की तपस्या ही भारत की वास्तविक आध्यात्मिक पहचान है।

    मुख्यमंत्री ने किया दादा गुरु के संकल्प का अभिनंदन

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दादा गुरु के 125 दिवसीय निराहार परिक्रमा संकल्प की सराहना करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश सरकार इस महान आध्यात्मिक साधना को नमन करती है। उन्होंने मां नर्मदा की महिमा और ओंकारेश्वर की धार्मिक महत्ता का उल्लेख करते हुए संतों की तपस्या को भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर बताया।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि दादा गुरु का संकल्प समाज में आध्यात्मिक चेतना, श्रद्धा और समर्पण का संदेश देता है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सनातन संस्कृति को मिल रही नई पहचान का भी उल्लेख किया।

    125 दिनों तक चलेगी निराहार साधना

    महामंडलेश्वर साध्वी सत्यप्रिया दीदी के अनुसार, दादा गुरु की यह परिक्रमा 125 दिनों तक चलेगी। इस दौरान निराहार रहकर साधना की जाएगी और यात्रा का समापन ओंकारेश्वर में होगा। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक साधना में भौतिक सुख-सुविधाओं से अधिक महत्व गुरु की वाणी और साधना के भाव का होता है। इस यात्रा का उद्देश्य आत्मिक चेतना को जागृत करना और परमात्मा से जुड़ने का संदेश देना है।

     

    Latest articles

    पन्ना में 50 हजार की रिश्वत लेते उद्यानिकी विभाग का सहायक संचालक गिरफ्तार, पत्नी ने फेंके नोट

    पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में लोकायुक्त सागर की टीम ने रिश्वतखोरी के...

    रूस अंतरिक्ष में परमाणु हथियार तैनात करने की तैयारी में? खुफिया रिपोर्ट से नाटो में हड़कंप

    बर्लिन। रूस की ओर से अंतरिक्ष में परमाणु हथियार तैनात करने की कथित तैयारी...

    सोनिया गांधी का दावा, राजीव की सुरक्षा हटाने के पीछे थी साजिश

    राहुल गांधी ने भी उठाए सवाल, मां की किताब में दर्ज नहीं कई अहम...

    भोपाल नगर निगम; कानून की रखवाली करने वाले ही नियम तोड़ने वालों के मददगार बन जाएं तो?

    शहरों की बदहाल होती व्यवस्था के पीछे सिर्फ अवैध निर्माण करने वाले लोग जिम्मेदार...

    More like this

    पन्ना में 50 हजार की रिश्वत लेते उद्यानिकी विभाग का सहायक संचालक गिरफ्तार, पत्नी ने फेंके नोट

    पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में लोकायुक्त सागर की टीम ने रिश्वतखोरी के...

    रूस अंतरिक्ष में परमाणु हथियार तैनात करने की तैयारी में? खुफिया रिपोर्ट से नाटो में हड़कंप

    बर्लिन। रूस की ओर से अंतरिक्ष में परमाणु हथियार तैनात करने की कथित तैयारी...

    सोनिया गांधी का दावा, राजीव की सुरक्षा हटाने के पीछे थी साजिश

    राहुल गांधी ने भी उठाए सवाल, मां की किताब में दर्ज नहीं कई अहम...