More
    Homeमध्यप्रदेशबर्ड फ्लू की पहली स्वदेशी वैक्सीन लॉन्च, एक डोज की कीमत महज...

    बर्ड फ्लू की पहली स्वदेशी वैक्सीन लॉन्च, एक डोज की कीमत महज 2 रुपये

    Published on

    spot_img

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया राष्ट्र को समर्पित; भोपाल में 300 करोड़ की लागत से बनेगी अत्याधुनिक प्रयोगशाला

    भोपाल। बर्ड फ्लू के संक्रमण से मुर्गियों और पोल्ट्री कारोबार को बचाने की दिशा में भारत ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। भोपाल स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान (निषाद) के वैज्ञानिकों ने H5N1 बर्ड फ्लू की स्वदेशी वैक्सीन विकसित की है। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में इस वैक्सीन को राष्ट्र को समर्पित किया। इसकी एक खुराक की कीमत महज एक से दो रुपये निर्धारित की गई है। इससे छोटे मुर्गीपालकों को भी अपने पक्षियों का टीकाकरण कराने में आसानी होगी।

    कार्यक्रम में मंत्री विश्वास सारंग, सांसद आलोक शर्मा और महापौर मालती राय सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि वैक्सीन को दिल्ली से लॉन्च करने की योजना थी, लेकिन इसे तैयार करने वाले वैज्ञानिक भोपाल के हैं। इसलिए इसे भोपाल से ही राष्ट्र को समर्पित करने का निर्णय लिया गया। उन्होंने इसे देश के वैज्ञानिकों की बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि कम कीमत पर उपलब्ध यह टीका पोल्ट्री उद्योग के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा।

    दावा किया गया कि H5N1 वैरिएंट के लिए यह दुनिया की पहली वैक्सीन है। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने भोपाल में 300 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक प्रयोगशाला स्थापित करने की घोषणा भी की।

    देश में 500 से ज्यादा बार फैल चुका है बर्ड फ्लू

    शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि भारत में बर्ड फ्लू का पहला प्रकोप वर्ष 2006 में महाराष्ट्र के नवापुर में सामने आया था। उस समय करीब 10 लाख मुर्गियों की मौत हुई थी। संक्रमण पर नियंत्रण पाने के लिए लाखों मुर्गियों को मारकर दफनाना पड़ा था। इसके बाद वर्ष 2021 में करीब नौ लाख और इस वर्ष भी दो लाख मुर्गियों की मौत हुई। वर्ष 2006 से अब तक देश में बर्ड फ्लू के 500 से अधिक प्रकोप सामने आ चुके हैं।

    उन्होंने कहा कि बर्ड फ्लू के कारण पोल्ट्री कारोबार को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। इसके अलावा संक्रमण के मनुष्यों तक पहुंचने का जोखिम भी बना रहता है। ऐसे में एक से दो रुपये की खुराक वाली स्वदेशी वैक्सीन मुर्गीपालकों के लिए बड़ी राहत बन सकती है।

    कड़े जैव सुरक्षा प्रोटोकॉल में वैज्ञानिकों ने किया शोध

    वैक्सीन विकसित करने वाली वैज्ञानिक टीम के परिश्रम की सराहना करते हुए शिवराज ने बताया कि वैज्ञानिकों ने कई महीनों तक शनिवार और रविवार की छुट्टियां लिए बिना काम किया। प्रयोगशाला में शोध के दौरान जैव सुरक्षा के बेहद कड़े नियमों का पालन करना पड़ता था। वैज्ञानिकों को घर जाने से पहले और वापस आने पर सैनिटाइजेशन की प्रक्रिया से गुजरना होता था। यहां तक कि प्रतिदिन करीब 120 लीटर पानी से स्नान करने जैसे सख्त प्रोटोकॉल भी अपनाए गए। शोध में शामिल वैज्ञानिक अपने घरों में पालतू पशु भी नहीं रख सकते थे।

    इस उपलब्धि का श्रेय डॉ. एस. नागराजन, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. सी. तोश, डॉ. एच.वी. मुरगकर, डॉ. अनिकेत सान्याल, डॉ. सेंथिल कुमार डी., डॉ. नवीन कुमार और डॉ. योगीशाराध्या आर. सहित पूरी वैज्ञानिक टीम को दिया गया।

    भोपाल में बनेगी 300 करोड़ की अत्याधुनिक प्रयोगशाला

    केंद्रीय मंत्री ने भोपाल में 300 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक प्रयोगशाला स्थापित करने की घोषणा की। उन्होंने पशुओं को संक्रामक बीमारियों से बचाने के लिए संचालित राष्ट्रीय टीकाकरण अभियानों की जानकारी भी दी।

    उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मथुरा से राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम की शुरुआत की थी। इसके तहत खुरपका-मुंहपका बीमारी से बचाव के लिए अब तक 147 करोड़ 16 लाख मुफ्त टीके लगाए जा चुके हैं।

    शिवराज ने बताया कि वर्ष 2022 में लंपी बीमारी से देश में 32 लाख 80 हजार पशु संक्रमित हुए थे, जबकि एक लाख 86 हजार पशुओं की मौत हुई थी। इसके बाद हिसार और इज्जतनगर के वैज्ञानिकों ने लंपी प्रोवैकइंड वैक्सीन विकसित की।

    भोपाल स्थित निषाद संस्थान इससे पहले भी गंबेरो, ब्रुसेला एबॉर्टस एस-19 डेल्टा, क्लासिकल स्वाइन फीवर और अफ्रीकन स्वाइन फीवर जैसी बीमारियों से बचाव के लिए टीके विकसित कर चुका है। अब बर्ड फ्लू की स्वदेशी वैक्सीन के विकास से संस्थान ने देश में पशु एवं पक्षी रोग नियंत्रण के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की है।

     

    Latest articles

    गुजरात में वाहनों पर जाति लिखने पर लगी रोक, पटेल-पाटीदार और कोली जैसे नाम भी नहीं दिखेंगे

    गांधीनगर। गुजरात सरकार ने निजी वाहनों पर जाति की पहचान प्रदर्शित करने पर प्रतिबंध...

    ईडी की गिरफ्तारी और जब्ती के अधिकारों पर जनवरी में सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई

    नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत मिले गिरफ्तारी,...

    संवैधानिक मूल्यों की राजनीति से भटक चुकी है कांग्रेस, मप्र में समानांतर संगठन की जरूरत : लक्ष्मण सिंह

    विदिशा में पूर्व सांसद ने कांग्रेस की कार्यशैली पर उठाए सवाल -अरविंद शर्मा विदिशा। कांग्रेस के...

    मध्यप्रदेश कांग्रेस में चार नए सह-प्रभारी नियुक्त, पांच नेताओं को दूसरे राज्यों की जिम्मेदारी

    भोपाल/नई दिल्ली। कांग्रेस संगठन में राष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेदारियों का नए सिरे से बंटवारा...

    More like this

    गुजरात में वाहनों पर जाति लिखने पर लगी रोक, पटेल-पाटीदार और कोली जैसे नाम भी नहीं दिखेंगे

    गांधीनगर। गुजरात सरकार ने निजी वाहनों पर जाति की पहचान प्रदर्शित करने पर प्रतिबंध...

    ईडी की गिरफ्तारी और जब्ती के अधिकारों पर जनवरी में सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई

    नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत मिले गिरफ्तारी,...

    संवैधानिक मूल्यों की राजनीति से भटक चुकी है कांग्रेस, मप्र में समानांतर संगठन की जरूरत : लक्ष्मण सिंह

    विदिशा में पूर्व सांसद ने कांग्रेस की कार्यशैली पर उठाए सवाल -अरविंद शर्मा विदिशा। कांग्रेस के...