More
    Homeमध्यप्रदेशसंवैधानिक मूल्यों की राजनीति से भटक चुकी है कांग्रेस, मप्र में समानांतर...

    संवैधानिक मूल्यों की राजनीति से भटक चुकी है कांग्रेस, मप्र में समानांतर संगठन की जरूरत : लक्ष्मण सिंह

    Published on

    spot_img

    विदिशा में पूर्व सांसद ने कांग्रेस की कार्यशैली पर उठाए सवाल

    -अरविंद शर्मा

    विदिशा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह ने अपनी ही पार्टी की राजनीतिक दिशा और कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा है कि कांग्रेस संवैधानिक मूल्यों की राजनीति नहीं कर पा रही है। समाज को जातियों में बांटकर राजनीति नहीं की जा सकती। आज समाज की आवश्यकता जातीय निरपेक्ष राजनीति की है। उन्होंने यहां तक कहा कि कांग्रेस के समानांतर एक ऐसे कांग्रेस संगठन की जरूरत है, जो समाज को सही दिशा देने का काम कर सके।

    पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के छोटे भाई एवं पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह शुक्रवार को विदिशा में मीडिया से चर्चा कर रहे थे। वे जिले में नशा मुक्ति अभियान के सिलसिले में विदिशा पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस की मौजूदा राजनीति, सामाजिक व्यवस्था, बढ़ते नशे के कारोबार और जिले में हाल ही में सामने आईं दुष्कर्म की घटनाओं को लेकर अपनी बात रखी।

    लक्ष्मण सिंह ने कहा कि कांग्रेस जिस संवैधानिक मूल्यों और विचारधारा की राजनीति की बात करती रही है, उससे पार्टी भटकती दिखाई दे रही है। समाज को जातियों के आधार पर बांटकर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश नहीं होनी चाहिए। जातीय निरपेक्ष राजनीति ही आज की सामाजिक जरूरत है। उन्होंने कहा कि यदि मौजूदा कांग्रेस संगठन समाज को सही दिशा देने में प्रभावी भूमिका नहीं निभा पा रहा है तो उसके समानांतर एक ऐसे कांग्रेस संगठन की आवश्यकता है, जो मूल विचारों और सामाजिक सरोकारों के आधार पर काम करे।

    दुष्कर्म की घटनाओं के पीछे नशे को बताया एक वजह

    विदिशा जिले में हाल ही में हुई दुष्कर्म की घटनाओं का उल्लेख करते हुए पूर्व सांसद ने इनके पीछे नशे के बढ़ते चलन को एक प्रमुख कारण बताया। उनका कहना था कि नशे के सेवन के बाद व्यक्ति का अच्छे-बुरे का विवेक प्रभावित होता है और कई बार वह गंभीर अपराध कर बैठता है। उन्होंने इन घटनाओं को नशे के सामाजिक दुष्प्रभावों से जोड़ते हुए कहा कि इस समस्या को केवल कानून-व्यवस्था के नजरिये से देखने के बजाय सामाजिक स्तर पर भी गंभीरता से लेना होगा।

    नशा करने वालों पर नहीं, कारोबारियों पर हो कड़ी कार्रवाई

    लक्ष्मण सिंह ने कहा कि प्रदेश में नशे का कारोबार तेजी से फैल रहा है। नेताओं और पुलिस प्रशासन की नाकामी के कारण इस पर प्रभावी अंकुश नहीं लग पा रहा है। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान अक्सर नशा करने वालों और नशा बेचने वालों तक सीमित रह जाते हैं, जबकि जरूरत नशे के बड़े कारोबारियों और इस नेटवर्क को संरक्षण देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है।

    उन्होंने कहा कि नशे की समस्या का समाधान केवल नशा करने वालों को पकड़ने या नशा बेचने वाले छोटे लोगों पर कार्रवाई करने से नहीं होगा। इसके लिए पूरे नेटवर्क को तोड़ना जरूरी है। नशे के कारोबारियों पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए और इस दिशा में समाज के प्रत्येक वर्ग को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।

    सरकार की भूमिका पर भी उठाए सवाल

    पूर्व सांसद ने प्रदेश की मौजूदा सरकार को भी निशाने पर लेते हुए कहा कि नशे के कारोबार पर नियंत्रण करने में सरकार अपनी जिम्मेदारी निभाने में नाकाम रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई मामलों में नेताओं की भूमिका भी संदिग्ध है और कुछ नेता स्वयं इस कारोबार में शामिल हैं। ऐसे में नशे के खिलाफ कार्रवाई तभी प्रभावी होगी, जब राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर जवाबदेही तय की जाएगी।

    लक्ष्मण सिंह ने कहा कि नशा अब केवल व्यक्तिगत आदत या किसी एक परिवार की समस्या नहीं रह गया है, बल्कि इसका असर सामाजिक व्यवस्था और युवाओं के भविष्य पर पड़ रहा है। इसे रोकने के लिए सरकार, पुलिस प्रशासन और समाज को मिलकर काम करना होगा।

     

    Latest articles

    बर्ड फ्लू की पहली स्वदेशी वैक्सीन लॉन्च, एक डोज की कीमत महज 2 रुपये

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया राष्ट्र को समर्पित; भोपाल में 300 करोड़...

    गुजरात में वाहनों पर जाति लिखने पर लगी रोक, पटेल-पाटीदार और कोली जैसे नाम भी नहीं दिखेंगे

    गांधीनगर। गुजरात सरकार ने निजी वाहनों पर जाति की पहचान प्रदर्शित करने पर प्रतिबंध...

    ईडी की गिरफ्तारी और जब्ती के अधिकारों पर जनवरी में सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई

    नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत मिले गिरफ्तारी,...

    मध्यप्रदेश कांग्रेस में चार नए सह-प्रभारी नियुक्त, पांच नेताओं को दूसरे राज्यों की जिम्मेदारी

    भोपाल/नई दिल्ली। कांग्रेस संगठन में राष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेदारियों का नए सिरे से बंटवारा...

    More like this

    बर्ड फ्लू की पहली स्वदेशी वैक्सीन लॉन्च, एक डोज की कीमत महज 2 रुपये

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया राष्ट्र को समर्पित; भोपाल में 300 करोड़...

    गुजरात में वाहनों पर जाति लिखने पर लगी रोक, पटेल-पाटीदार और कोली जैसे नाम भी नहीं दिखेंगे

    गांधीनगर। गुजरात सरकार ने निजी वाहनों पर जाति की पहचान प्रदर्शित करने पर प्रतिबंध...

    ईडी की गिरफ्तारी और जब्ती के अधिकारों पर जनवरी में सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई

    नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत मिले गिरफ्तारी,...