भोपाल/नई दिल्ली। कांग्रेस संगठन में राष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेदारियों का नए सिरे से बंटवारा किया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने विभिन्न राज्यों और संगठनात्मक कार्यों के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के राष्ट्रीय सचिवों की नियुक्ति एवं पुनर्नियुक्ति की है।
इस फेरबदल के तहत मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी में चार नए प्रदेश सह-प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। इनमें श्रीमती नीतू वर्मा सोइन, पाल भाई अम्बालिया, डॉ. अजय कुमार पासवान और ओमवीर यादव शामिल हैं। ये सभी नेता मध्यप्रदेश में पार्टी के संगठनात्मक कार्यों और गतिविधियों की जिम्मेदारी संभालेंगे।
वहीं, मध्यप्रदेश के पांच नेताओं को दूसरे राज्यों में संगठन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनमें पूर्व विधायक कुणाल चौधरी, हिना कांवरे, भूपेंद्र मरावी, मनोज चौहान और पोरलाल खरते शामिल हैं। इन नेताओं को विभिन्न राज्यों में सह-प्रभारी के रूप में राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।
कांग्रेस के इस संगठनात्मक फेरबदल को विभिन्न राज्यों में पार्टी संगठन को मजबूत करने और सांगठनिक गतिविधियों में तेजी लाने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है। नियुक्त प्रभारियों और सह प्रभारी की सूची इस प्रकार है-



