More
    Homeमनोरंजनरामायण का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, पहले दिन 155 करोड़ की कमाई

    रामायण का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, पहले दिन 155 करोड़ की कमाई

    Published on

    spot_img

    मुंबई। रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी स्टारर फिल्म ‘रामायण’ ने रिलीज के पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में 155 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर कई बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिए हैं। फिल्म ने पहले दिन की वैश्विक कमाई के मामले में ‘आदिपुरुष’ और ‘जवान’ को भी पछाड़ दिया है। हालांकि, ‘पुष्पा-2’, ‘आरआरआर’ और ‘कल्कि 2898 एडी’ जैसी फिल्मों का रिकॉर्ड अभी बरकरार है।

    भारत में 77.50 करोड़, विदेशों में 50 करोड़ से ज्यादा

    ‘रामायण’ 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म निर्माताओं की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पहले दिन इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 155 करोड़ रुपये रहा। इसमें भारतीय बाजार से करीब 77.50 करोड़ रुपये और विदेशी बॉक्स ऑफिस से 50 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई शामिल है। शुरुआती आंकड़े बताते हैं कि फिल्म को भारतीय दर्शकों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी अच्छा प्रतिसाद मिला है।

    कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड ध्वस्त

    पहले दिन की वैश्विक कमाई के मामले में ‘रामायण’ ने ‘आदिपुरुष’ और ‘जवान’ सहित कई फिल्मों को पीछे छोड़ने का दावा किया है। निर्माताओं के आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने ‘कुली’, ‘लियो’, ‘टॉक्सिक’ और ‘जेलर-2’ जैसी फिल्मों के ओपनिंग डे कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है।

    हालांकि, वर्ल्डवाइड ओपनिंग के मामले में ‘रामायण’ अभी ‘पुष्पा-2’, ‘धुरंधर-2’, ‘आरआरआर’, ‘बाहुबली-2’ और ‘कल्कि 2898 एडी’ से पीछे है। अब फिल्म की असली परीक्षा वीकेंड पर होगी।

    बड़े सितारों से सजी है फिल्म

    फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका में हैं। वहीं, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आ रहे हैं। भव्य निर्माण और चर्चित स्टारकास्ट के चलते फिल्म को लेकर पहले से ही दर्शकों में काफी उत्सुकता थी।

    शानदार ओपनिंग के बाद अब सबकी निगाहें फिल्म के वीकेंड कलेक्शन पर टिकी हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि ‘रामायण’ आने वाले दिनों में बॉक्स ऑफिस के कौन-कौन से नए रिकॉर्ड अपने नाम करती है।

    Latest articles

    राजपाल यादव के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी, 25 लाख के चेक बाउंस मामले में मुंबई पुलिस को गिरफ्तारी के निर्देश

    इंदौर। बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव की कानूनी मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं।...

    बालाघाट के नए एसपी बने मलय जैन, चार आईपीएस अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार

    भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए आईपीएस...

    धनतेरस पर भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पूजन, मुख्यमंत्री मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल ने दीं शुभकामनाएं

    भोपाल। धनतेरस के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत...

    कीमोथेरेपी करा रहे कैंसर मरीज दिवाली पर न रखें व्रत, पोषण और पानी की कमी बढ़ा सकती है परेशानी

    नई दिल्ली। दिवाली पर लक्ष्मी-गणेश पूजन के साथ व्रत रखने की परंपरा है। कई...

    More like this