More
    Homeमध्यप्रदेशबालाघाट के नए एसपी बने मलय जैन, चार आईपीएस अधिकारियों को अतिरिक्त...

    बालाघाट के नए एसपी बने मलय जैन, चार आईपीएस अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार

    Published on

    spot_img
    • भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए आईपीएस अधिकारियों की नई पदस्थापना और अतिरिक्त जिम्मेदारियों के आदेश जारी किए हैं। इसके तहत 2017 बैच के आईपीएस अधिकारी मलय जैन को बालाघाट का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। अब तक पुलिस मुख्यालय भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (एआईजी) के पद पर पदस्थ जैन को हॉक फोर्स बालाघाट के सेनानी का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

    10 दिन बाद बालाघाट को मिला नया एसपी

    बालाघाट के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा का 27 अक्टूबर को देवास तबादला कर दिया गया था। इसके बाद से जिले में एसपी का पद रिक्त था। करीब 10 दिन बाद सरकार ने मलय जैन की नियुक्ति कर जिले की पुलिस व्यवस्था की जिम्मेदारी उन्हें सौंप दी है।

    चार आईपीएस अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारी

    गृह विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, 2007 बैच के आईपीएस अधिकारी सचिन कुमार अतुलकर को वर्तमान जिम्मेदारियों के साथ आईजी, विशेष सशस्त्र बल (विसबल) ग्वालियर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अतुलकर फिलहाल आईजी चंबल जोन, मुरैना के पद पर पदस्थ हैं।

    उज्जैन के पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा को उनके मौजूदा दायित्वों के साथ 32वीं वाहिनी विसबल उज्जैन के सेनानी की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।

    इसी तरह पीटीसी इंदौर की पुलिस अधीक्षक वाहिनी सिंह को नारकोटिक्स मंदसौर के एसपी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। उनके यह जिम्मेदारी संभालने के बाद आईपीएस अधिकारी अभिषेक आनंद इस अतिरिक्त प्रभार से मुक्त हो जाएंगे।

    वहीं, 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी नागेंद्र सिंह को पुलिस अधीक्षक रेल भोपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वे वर्तमान में 25वीं वाहिनी विसबल भोपाल के सेनानी के रूप में कार्यरत हैं।

    सरकार के इस प्रशासनिक फेरबदल में मलय जैन को बालाघाट एसपी के रूप में नई पदस्थापना दी गई है, जबकि चार आईपीएस अधिकारियों को उनके मौजूदा दायित्वों के साथ अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

    Latest articles

    राजपाल यादव के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी, 25 लाख के चेक बाउंस मामले में मुंबई पुलिस को गिरफ्तारी के निर्देश

    इंदौर। बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव की कानूनी मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं।...

    रामायण का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, पहले दिन 155 करोड़ की कमाई

    मुंबई। रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी स्टारर फिल्म ‘रामायण’ ने रिलीज के पहले...

    धनतेरस पर भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पूजन, मुख्यमंत्री मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल ने दीं शुभकामनाएं

    भोपाल। धनतेरस के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत...

    कीमोथेरेपी करा रहे कैंसर मरीज दिवाली पर न रखें व्रत, पोषण और पानी की कमी बढ़ा सकती है परेशानी

    नई दिल्ली। दिवाली पर लक्ष्मी-गणेश पूजन के साथ व्रत रखने की परंपरा है। कई...

    More like this