More
    Homeमध्यप्रदेशधनतेरस पर भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पूजन, मुख्यमंत्री मोहन यादव और हेमंत...

    धनतेरस पर भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पूजन, मुख्यमंत्री मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल ने दीं शुभकामनाएं

    Published on

    spot_img

    भोपाल। धनतेरस के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर और उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने शुक्रवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। इस दौरान नेताओं ने प्रदेशवासियों और पार्टी कार्यकर्ताओं के सुख, स्वास्थ्य, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना करते हुए धनतेरस और दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

    मध्यप्रदेश विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़े : मोहन यादव

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भारतीय संस्कृति में पहला सुख निरोगी काया को माना गया है। स्वस्थ शरीर ही मनुष्य की सबसे बड़ी पूंजी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आयुष विभाग के माध्यम से आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति को आधुनिक चिकित्सा व्यवस्था से जोड़कर भारतीय चिकित्सा परंपरा को नई पहचान और सम्मान मिला है। धनतेरस एवं भगवान धन्वंतरि जयंती प्रकृति, आयुर्वेद और स्वस्थ जीवनशैली से जुड़ने का संदेश देती है।

    मुख्यमंत्री ने कामना की कि भगवान धन्वंतरि और माता लक्ष्मी की कृपा प्रदेश के प्रत्येक नागरिक पर बनी रहे। प्रदेश में सुख, शांति और समृद्धि का संचार हो तथा मध्यप्रदेश विकास और प्रगति के पथ पर निरंतर आगे बढ़े।

    हर परिवार के जीवन में खुशहाली आए : हेमंत खंडेलवाल

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि प्रदेश कार्यालय में धनतेरस पूजन के दौरान प्रदेश की जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की गई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित करे। प्रदेश का प्रत्येक नागरिक सुखी, संपन्न और समृद्ध हो तथा जीवन में निरंतर आगे बढ़े।

    उन्होंने कामना की कि प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि की दीपमालाएं सदैव प्रज्ज्वलित रहें।

    इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी, प्रदेश मंत्री राजेंद्र सिंह राजपूत, प्रदेश कार्यालय मंत्री श्याम महाजन, अपेक्स बैंक के प्रशासक महेंद्र यादव, वेयरहाउसिंग एवं लॉजिस्टिक्स कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष संजय नगाइच, शैलेंद्र शर्मा सहित पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और प्रदेश कार्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

    Latest articles

    राजपाल यादव के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी, 25 लाख के चेक बाउंस मामले में मुंबई पुलिस को गिरफ्तारी के निर्देश

    इंदौर। बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव की कानूनी मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं।...

    रामायण का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, पहले दिन 155 करोड़ की कमाई

    मुंबई। रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी स्टारर फिल्म ‘रामायण’ ने रिलीज के पहले...

    बालाघाट के नए एसपी बने मलय जैन, चार आईपीएस अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार

    भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए आईपीएस...

    कीमोथेरेपी करा रहे कैंसर मरीज दिवाली पर न रखें व्रत, पोषण और पानी की कमी बढ़ा सकती है परेशानी

    नई दिल्ली। दिवाली पर लक्ष्मी-गणेश पूजन के साथ व्रत रखने की परंपरा है। कई...

    More like this

    राजपाल यादव के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी, 25 लाख के चेक बाउंस मामले में मुंबई पुलिस को गिरफ्तारी के निर्देश

    इंदौर। बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव की कानूनी मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं।...

    रामायण का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, पहले दिन 155 करोड़ की कमाई

    मुंबई। रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी स्टारर फिल्म ‘रामायण’ ने रिलीज के पहले...

    बालाघाट के नए एसपी बने मलय जैन, चार आईपीएस अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार

    भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए आईपीएस...