More
    Homeमध्यप्रदेशहरदीप सिंह पुरी ने भरा राज्यसभा उपचुनाव का नामांकन, मोहन यादव-हेमंत खण्डेलवाल...

    हरदीप सिंह पुरी ने भरा राज्यसभा उपचुनाव का नामांकन, मोहन यादव-हेमंत खण्डेलवाल समेत दिग्गज रहे मौजूद

    Published on

    spot_img

    12 नवंबर को होगा मतदान

    भोपाल। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को मध्य प्रदेश से राज्यसभा उपचुनाव के लिए विधानसभा पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, मंत्री, सांसद और विधायक मौजूद रहे। भाजपा ने 28 अक्टूबर को पुरी को मध्य प्रदेश से राज्यसभा उपचुनाव का प्रत्याशी घोषित किया था।

    नामांकन दाखिल करने विधानसभा जाने से पहले हरदीप सिंह पुरी प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने पार्टी के संस्थापक विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुशाभाऊ ठाकरे की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद वे विधानसभा पहुंचे और अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

    इस दौरान उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल, राष्ट्रीय प्रकोष्ठ संकुल संयोजक एवं सांसद विष्णुदत्त शर्मा, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और प्रहलाद पटेल तथा मंत्री नारायण पंवार और नरेंद्र शिवाजी पटेल उपस्थित रहे। इनके अलावा प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष डॉ. प्रभुराम चौधरी, प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी, प्रदेश मीडिया प्रभारी बृजगोपाल लोया, विधायक भगवानदास सबनानी, सुरेंद्र पटवा, मोहन शर्मा, रमाकांत भार्गव, सुदेश राय, विजयपाल सिंह, हजारीलाल दांगी और सूर्यप्रकाश मीणा सहित पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

    हरदीप सिंह पुरी शुक्रवार को भोपाल पहुंचे थे। राजा भोज विमानतल पर भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया।

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भाजपा ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को राज्यसभा उपचुनाव के लिए प्रत्याशी बनाया है। उन्होंने कहा कि पुरी ने मध्य प्रदेश के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण सौगातें दी हैं।

    12 नवंबर को होगा मतदान

    राज्यसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 2 नवंबर निर्धारित की गई है। 3 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 5 नवंबर तक उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकेंगे। इस सीट के लिए 12 नवंबर 2026 को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान कराया जाएगा। मतगणना भी 12 नवंबर को होगी और 16 नवंबर तक चुनाव प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। निर्वाचित सदस्य का कार्यकाल 2 अप्रैल 2030 तक रहेगा।

    यह सीट पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद रिक्त हुई थी। उन्होंने 14 अक्टूबर को केंद्रीय मंत्रिपरिषद और राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया था। मुरुगन ने तमिलनाडु में भाजपा को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित करने की बात कही थी।

    उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सदस्य हैं पुरी

    हरदीप सिंह पुरी का जन्म 15 फरवरी 1952 को नई दिल्ली में हुआ था। राजनीति में आने से पहले वे भारतीय विदेश सेवा में कार्यरत रहे। वर्तमान में वे उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सदस्य हैं और उनका मौजूदा कार्यकाल 25 नवंबर को समाप्त हो रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए भाजपा ने उन्हें मध्य प्रदेश से राज्यसभा भेजने का निर्णय लिया है।

    कांग्रेस ने एपस्टीन फाइल्स को लेकर उठाए सवाल

    पुरी को मध्य प्रदेश से राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई है। कांग्रेस ने एपस्टीन फाइल्स प्रकरण में पुरी का नाम सामने आने का आरोप लगाते हुए भाजपा के फैसले पर सवाल उठाए हैं। पार्टी ने पूछा है कि राज्यसभा के लिए भाजपा को कोई अन्य वरिष्ठ नेता क्यों नहीं मिला।

    राज्यसभा उपचुनाव के लिए भाजपा की ओर से नामांकन दाखिल किए जाने के साथ ही चुनावी प्रक्रिया आगे बढ़ गई है। अब सभी की नजरें 12 नवंबर को होने वाले मतदान पर रहेंगी।

     

    Latest articles

    मनीषा भानवाला ने जीता गोल्ड, विश्व कुश्ती में रचा इतिहास

    59 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल में अमेरिकी पहलवान को 8-6 से हराया अस्ताना। हरियाणा...

    फिल्म निर्देशक संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

    ‘कांटे’ और ‘काबिल’ जैसी फिल्मों से बनाई पहचान मुंबई। बॉलीवुड के चर्चित निर्माता-निर्देशक संजय गुप्ता...

    लोकतंत्र बचाओ यात्रा में लोकतांत्रिक मर्यादा भूले मंत्री कैलाश विजयवर्गीय

    लोकतंत्र बचाने का नारा लेकर निकली भाजपा की पदयात्रा में मध्य प्रदेश सरकार के...

    मध्य प्रदेश हाईकोर्ट को मिलेंगे 12 नए जज, न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर होगी 50

    जबलपुर। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में महत्वपूर्ण...

    More like this

    मनीषा भानवाला ने जीता गोल्ड, विश्व कुश्ती में रचा इतिहास

    59 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल में अमेरिकी पहलवान को 8-6 से हराया अस्ताना। हरियाणा...

    फिल्म निर्देशक संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

    ‘कांटे’ और ‘काबिल’ जैसी फिल्मों से बनाई पहचान मुंबई। बॉलीवुड के चर्चित निर्माता-निर्देशक संजय गुप्ता...

    लोकतंत्र बचाओ यात्रा में लोकतांत्रिक मर्यादा भूले मंत्री कैलाश विजयवर्गीय

    लोकतंत्र बचाने का नारा लेकर निकली भाजपा की पदयात्रा में मध्य प्रदेश सरकार के...