More
    Homeमध्यप्रदेशभोपाल में मेट्रो निर्माण से भानपुर से प्रभात चौराहे तक रोजाना जाम,...

    भोपाल में मेट्रो निर्माण से भानपुर से प्रभात चौराहे तक रोजाना जाम, लोग परेशान

    Published on

    spot_img

    भोपाल। राजधानी में मेट्रो निर्माण के चलते यातायात व्यवस्था प्रभावित है। भानपुर ब्रिज से अयोध्या बायपास, मिनाल गेट नंबर-3 से जेके रोड होते हुए आईटीआई तिराहे और गोविंदपुरा से प्रभात चौराहे तक रोजाना जाम लग रहा है। वाहन चालकों को घंटों सड़कों पर फंसे रहना पड़ रहा है। मुख्य मार्गों पर वाहनों का दबाव बढ़ने से अंदरूनी रास्तों पर भी आवागमन मुश्किल हो गया है।

    मेट्रो निर्माण के चलते यातायात पुलिस ने कई मार्गों पर डायवर्जन लागू किया है, लेकिन वैकल्पिक रास्तों पर भी वाहनों की लंबी कतारें लग रही हैं। जाम से बचने के लिए वाहन चालक इंडस्ट्रियल एरिया की संकरी सड़कों का इस्तेमाल कर रहे हैं। इससे वहां भी यातायात बाधित हो रहा है। लोगों का कहना है कि जाम के दौरान कई प्रमुख चौराहों पर यातायात पुलिस के जवान नजर नहीं आते। इससे स्थिति और बिगड़ जाती है। जाम के कारण दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ रहा है।

    17 नवंबर तक लागू रहेगा डायवर्जन

    भोपाल मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण के चलते आईटीआई तिराहे से पिपलानी पेट्रोल पंप तिराहे तक 27 अक्टूबर से 17 नवंबर 2026 तक यातायात डायवर्जन लागू किया गया है। इस दौरान प्रभात चौराहा, गोविंदपुरा, अवधपुरी, जेके रोड और मिनाल की ओर आने-जाने वाले वाहन चालकों को निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करना होगा।

    यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करने और नियमों का पालन करने की अपील की है। वहीं, लोगों ने प्रमुख चौराहों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती और प्रभावी ट्रैफिक प्रबंधन की मांग की है।

    Latest articles

    राहुल गांधी ने 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध, वोट कटने पर चुनाव आयोग को घेरा

    खरगे के आवास पर 19 विपक्षी दलों की मॉक संसद नई दिल्ली। लोकसभा में नेता...

    बैतूल को 443 करोड़ की विकास सौगात, 3.69 लाख तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला 30 करोड़ का बोनस

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिंगल क्लिक से खातों में ट्रांंसफर की बोनस राशि बैतूल/भोपाल।...

    उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से की शादी, सोशल मीडिया पोस्ट से दी जानकारी

    उमर ने तस्वीर साझा कर लिखा- ‘कल एक नई शुरुआत हुई’ नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के...

    इंदौर में 2 नवंबर से जुटेंगे संघ के दिग्गज, शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों की होगी समीक्षा

    भारतीय कार्यकारी मंडल की तीन दिवसीय बैठक में संघ प्रमुख मोहन भागवत सहित 408...

    More like this